यामी को है स्किन डिजीज, जिसका कोई इलाज नहीं

Updated on 08-10-2021 09:09 PM

मुंबई बालीवुड फिल्म अभिनेत्री यामी गौतम ने अपने इंस्टाग्राम पर एक खुलासा किया है, जिसमें वे कह रही हैं कि उन्हें एक स्किन डिजीज है, और जिसका कोई इलाज नहीं है। स्किन डिजीज से यामी गौतम लंबे वक्त से जुझ रही है। त्वचा की इस लाइलाज बीमारी का नाम केरारोसिस पिलारिस है। यह स्कीन डिजीज उन्हें टीनएज से है, जिसमें स्कीन के ऊपर छोटे-छोटे दाने उभर आते हैं। जब उन्होंने मॉडलिंग और एक्टिंग की दुनिया में कदम रखा तो मेकअप के माध्यम से दानों को छुपाया जाता था, मगर अब यामी ने यह फैसला किया है कि वो इन्हें छुपाएंगी नहीं।


इस बात को वो खुद स्वीकार कर रही हैं।यामी गौतमने अपने इंस्टाग्राम पर लिखा है, ‘हाल ही में मैंने फोटो शूट करवाया, पोस्ट प्रोडक्शन के दौरान स्किन पर दिखने वाले दाने को छुपाया जाता, मगर मैंने फैसला किया कि अब वो इस फैक्ट खुले तौर पर स्वीकार करना चाहती हैं।यामी अपनी बीमारी के बारे में विस्तार से बताते हुए कहती हैं, इस बीमारी का नाम केरारोसिस पिलारिस है, जो लाइलाज है। साथ ही वो अपने सेंस ऑफ ह्यूमर का परिचय देते हुए यह भी कहती हैं कियह डिजीज आपको उतना परेशान नहीं करती हैं, जितना आपका दिमाग पड़ोस वाली आंटी करती हैं।यामी गौतम खुले तौर पर अपनी बीमारी के बारे में बता कर अब बेहतर महसूस कर रही हैं।

 अपने पोस्ट में वे लिखती हैं, ‘मैंने कई वर्षों से इसे झेला है, अब और नहीं, मैंने अब फैसला कर लिया है कि अपनी कमियों को वो खुले तौर पर दिल से स्वीकार करेंगी। और सच्चाई के साथ मैं इस बात को शेयर कर रही हूं।मॉडलिंग और सीरियल के रास्ते फिल्म इंडस्ट्री में कदम रखने वाली यामी गौतम हाल ही में फिल्मभूत पुलिसमें नजर आईं थीं। इस फिल्म में उनके अलावा सैफ अली खान, जैकलीन फर्नांडिस और अर्जुन कपूर भी थे।


आने वाली फिल्मलॉस्टकी शूटिंग पूरी हो चुकी है। साथ ही अभिषेक बच्चन के साथ वाली फिल्मदसवींपर भी काम चल रहा है। वहीं यामी फिल्म थर्सडेमें दिखाईं देगीं। मालूम होकि यामी की खूबसूरती का हर कोई दीवाना है। जो भी उन्हें देखता है बस देखता ही रह जाता है। बात करें चाहें उनके लुक्स या फिर स्किन की, सब कुछ यामी का परफेक्ट है। उन्हें देखकर ऐसा लगता है, ईश्वर ने उन्हें बड़ी ही फुर्सत से बनाया होगा। उनकी खूबसूरती में कोई कमी नहीं है। मगर ऐसा उनके चाहने वालों को लगता है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
जब से 'रामायणम्' का ट्रेलर रिलीज हुआ है, तभी से इसे बारीकी से निहारा जा रहा है और VFX से लेकर कॉस्ट्यूम, जूलरी और यहां तक की कास्टिंग पर हर…
 01 August 2026
एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना के साथ हाल ही शूटिंग के दौरान एक बड़ा हादसा हो गया, जिसमें उन्हें गंभीर चोट आई है। बताया जा रहा है कि रश्मिका एक डांस सीक्वेंस…
 01 August 2026
भोजपुरी-हिंदी फिल्म स्टार और बीजेपी सांसद रवि किशन कई बार कुछ ऐसा बोलते हैं कि उनका मजाक बन जाता है। लोग मीम बनाने लगते हैं। कुछ समय पहले रवि किशन…
 01 August 2026
नितेश तिवारी की फिल्म 'रामायणम्' की रिलीज का काफी समय से बेसब्री से इंतजार किया जा रहा है और जब ट्रेलर रिलीज हुआ, तो लोगों की खुशी का ठिकाना नहीं…
 01 August 2026
दिग्‍गज एक्‍टर और शो होस्‍ट शेखर सुमन ने अपने टॉक शो 'शेखर टुनाइट' के नए एपिसोड में मोदी सरका, धर्मेंद्र प्रधान के इस्‍तीफे, Gen Z की भाषा और यहां तक…
 31 July 2026
रणबीर कपूर स्टारर 'रामायणम्' का ट्रेलर गुरुवार, 30 जुलाई की सुबह रिलीज हुआ। ट्रेलर में फैंस ने रणबीर को परशुराम और भगवान राम, दोनों ही रोल्स में देखा। कोई भी…
 31 July 2026
'कुली', 'कैथी', 'विक्रम', 'मास्टर' और 'लियो' जैसी फिल्में डायरेक्ट करने वाले लोकेश कनगराज अब जल्द ही एक्टिंग करते नजर आएंगे। उनकी नई फिल्म 'डीसी द ब्लडी वैलेंटाइन' का ट्रेलर रिलीज…
 31 July 2026
श्वेता तिवारी के एक्स-हसबैंड राजा चौधरी ने हाल ही में एक्ट्रेस पर चौंकाने वाले आरोप लगाए थे। उन्होंने अपनी बेटी पलक तिवारी के बदले 93 लाख रुपये का फ्लैट लेने…
 31 July 2026
फिल्म प्रोड्यूसर शैलेंद्र सिंह ने सलमान खान के साथ हुई एक मीटिंग की एक अनोखी 'बिहाइंड-द-सीन्स' याद शेयर की है। उन्होंने बताया कि कैसे एक्टर ने उनके साथ बातचीत करते…
Advt.