यामी की'आर्टिकल 370' पर भी पड़ने वाला है 'शैतान' का साया, गुरुवार को 'क्रैक' ने ली आखिरी सांस
Updated on
08-03-2024 12:59 PM
बेहद कम बजट में बनी यामी गौतम स्टारर फिल्म 'आर्टिकल 370' ने बॉक्स ऑफिस पर अब तक अच्छा परफॉर्म किया है। कश्मीर से धारा 370 हटाने की कहानी पर बेस्ड इस फिल्म को लोगों ने काफी पसंद किया है और क्रिटिक्स से भी इसे जमकर तारीफें मिल चुकी है। आदित्य जांभले के डायरेक्शन में बनी फिल्म 'आर्टिकल 370' फिल्म कश्मीर में धारा 370 लगाने के पीछे की वजहों को विस्तार से बताती और इसे हटाने की जरूरतों को बयां करती कहानी है। यामी गौतम के कंधे पर टिकी इस फिल्म ने अबतक ठीक ठाक कमाई कर ली है। वहीं इस फिल्म के साथ रिलीज हुई विद्युत जामवाल की 'क्रैक' आखिरी सांसे गिन रही है। शुक्रवार का दिन इन दोनों फिल्मों के लिए भारी साबित होनेवाली है क्योंकि बॉक्स ऑफिस पर आ रही है अजय देवगन और आर माधवन की फिल्म 'शैतान'। आइए जानें 'आर्टिकल 370' और 'क्रैक' ने गुरुवार को कितना कलेक्शन किया है।
'आर्टिकल 370' की कहानी लोगों को इसलिए भी खींच रही है क्योंकि लोग कश्मीर से जुड़ी इस कहानी का इतिहास जानना और देखना चाह रहे हैं। हाल ही में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने भी इस फिल्म की तारीफ रिलीज से पहले की थी और कहा था कि ये फिल्म हर किसी को देखनी चाहिए। फिल्म को इस तारीफ का भी अच्छा फायदा मिलता दिख रहा है।
'आर्टिकल 370' 78 करोड़ से आगे निकली
Sacnilk की रिपोर्ट के मुताबिक, 'आर्टिकल 370' ने 14वें दिन यानी दूसरे गुरुवार को भी बुधवार जितनी ही कमाई की है। इस फिल्म ने करीब 1.60 करोड़ की कमाई गुरुवार को की और कुल मिलाकर 57.55 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है। वहीं वर्ल्डवाइड कलेक्शन की बात करें तो ये फिल्म 78 करोड़ से आगे निकल चुकी है। हालांकि, असली परीक्षा शुक्रवार को है, जब इसका आमना-सामन 'शैतान' से होना है।
सिर्फ स्टंट्स और एक्शन दिखाती 'क्रैक' गिन रही आखिरी सांसे
वहीं बिना मजबूत कहानी के सिर्फ स्टंट्स और एक्शन दिखाती विद्युत जामवाल की फिल्म 'क्रैक' को लोगों ने झटककर पहले दिन से ही साइड कर रखा है। इस फिल्म ने भी उतनी ही कमाई गुरुवार को की जितनी बुधवार को हुई थी। फिल्म ने 14वें दिन महज 17 लाख रुपये का कलेक्शन किया और 13.93 करोड़ रुपये ही बटोर पाई है।
हॉलीवुड में कई ऐसे टॉप स्टार्स हैं जिन्होंने भले विदेशी फिल्मों में बड़ा नाम कमाया हो, लेकिन वे पले-बढ़े भारत में हैं। इनमें से कई स्टार्स के पूर्वजों का भारत…
रणबीर कपूर इन दिनों नितेश तिवारी की मोस्ट अवेटेड फिल्म 'रामायण' की रिलीज की तैयारियों में व्यस्त हैं। हालांकि, बहुत कम लोग जानते हैं कि एक दौर ऐसा भी था,…
मेगास्टार अमिताभ बच्चन ने क्विज रियलिटी शो 'कौन बनेगा करोड़पति' का आगाज कर दिया है। एक एपिसोड में कंटेस्टेंट के साथ मजेदार बातचीत में एक्टर ने अपने भोजपुरी सिनेमा में…
करिश्मा कपूर के एक्स हसबैंड दिवंगत बिजनेसमैन संजय कपूर की करीब 30,000 करोड़ रुपये ($3.5 से $4 बिलियन) की संपत्ति और आरके फैमिली ट्रस्ट को लेकर चल रहा पारिवारिक विवाद…
बिहार के मुजफ्फरपुर के रहने वाले निलय मिताश पेशे से अभिनेता हैं, कहानियां भी लिखते हैं... और डिग्री के हिसाब से इंजीनियर भी हैं। साल 2010 में उन्होंने मणिपाल इंस्टीट्यूट…
किशोर कुमार कितने हरफनमौला थे, यह बताने की जरूरत नहीं है। चाहे फिल्मों के लिए प्लेबैक सिंगिंग हो, भजन गाना हो, गजल या फिर कव्वाली, उनका अंदाज सबसे जुदा होता…