यश और शाहरुख खान एक साथ करेंगे धमाका जानिए KGF स्टार की दूसरी बॉलीवुड मूवी के बारे में सबकुछ

Updated on 30-01-2024 01:29 PM
KGF और KGF 2 से देश ही नहीं, दुनिया में बवाल काट चुके साउथ स्टार यश आखिरी बॉलीवुड में कब एंट्री करेंगे? ये सवाल हर किसी के मन में कौंध रहा है। वैसे तो ये बताया जा रहा है कि वो नितेश तिवारी की फिल्म 'रामायण' में नजर आएंगे, लेकिन इसको लेकर अभी तक ऑफिशियल अनाउंसमेंट नहीं हुई है। इस बीच अब ये खबर सामने आ रही है कि वो अपने दूसरे हिंदी प्रोजेक्ट पर बातचीत कर रहे हैं। यहां तक कि उन्होंने बॉलीवुड के किंग खान यानी शाहरुख खान संग काम करने की भी इच्छा जताई है।
Yash को KGF से रातोंरात पॉप्युलैरिटी मिली। देशभर में उनके चाहने वालों की संख्या एकदम से बढ़ गई। अब फैंस चाहते हैं कि वो भी अन्य साउथ स्टार्स की तरह बॉलीवुड में धाकड़ एंट्री करके धमाका करें।

'रामायण' में रावण बनेंगे यशये खबरें कई दिनों से चल रही है कि वो नितेश तिवारी की 'रामायण' में रावण के किरदार में नजर आ सकते हैं। इस फिल्म में रणबीर कपूर राम का रोल निभाएंगे। सनी देओल को हनुमान का किरदार करने के लिए मेकर्स ने ऑफर दिया है। सीता के रोल में साउथ एक्ट्रेस साई पल्लवी और कैकेयी का रोल लारा दत्ता निभा सकती हैं। विभीषण के लिए विजय सेतुपति से बात चल रही है। हालांकि, अभी तक ऑफिशियल अनाउंसमेंट नहीं हुई है।

यश का दूसरा बॉलीवुड प्रोजेक्ट

यश अपने दूसरे बॉलीवुड प्रोजेक्ट के लिए अभी बातचीत कर रहे हैं। सूत्र ने कहा, 'यश समझते हैं कि KGF फ्रेंचाइजी के सक्सेस होने के बाद उन्हें हिंदी दर्शकों के बीच तगड़ी फैन फॉलोइंग मिल गई है। और यही वजह है कि वो बॉलीवुड में एंट्री करने और उसका दायरा बढ़ाने के लिए एक्साइटेड हैं।'

शाहरुख खान की कंपनी से कर रहे हैं बात

सूत्र ने आगे कहा, 'हालांकि, वो KGF के अगले पार्ट और रामायण की शूटिंग में बिजी हैं, लेकिन वो इस स्पीड को और बढ़ाना चाहते हैं। वो पहले से ही अपनी दूसरी बॉलीवुड मूवी के लिए बात कर रहे हैं। इस प्रोजेक्ट के लिए वो शाहरुख खान की प्रोडक्शन कंपनी रेड चिलीज एंटरटेनमेंट के साथ बातचीत कर रहे हैं। फिलहाल, इस प्वॉइंट पर उन्होंने एक्टर संग क्रिएटिव आइडिया पर डिस्कशन किया है, जिन्हें ये पसंद आया और वो देखना चाहते हैं कि ये कैसा होता है।'

फैंस को निराश नहीं करना चाहते यश और शाहरुख

हिंदुस्तान रिपोर्ट के मुताबिक, सूत्र का कहना है , 'हमने ये भी सुना है कि यश की तरफ से शाहरुख खान के साथ काम करने की इच्छा व्यक्त करने की भी अफवाह है। शाहरुख संग फिल्म करने को लेकर बातचीत हुई है और ये ऐसा आइडिया है, जो दोनों को पसंद आ रहा है। हालांकि, इसके लिए एक सही प्रोजेक्ट की जरूरत है, क्योंकि इससे फैंस की बहुत सारी उम्मीदें जुड़ी होंगी और वे अपने फैंस को निराश नहीं करना चाहते हैं। इसलिए वो चाहते हैं कि ये एक सोचा-समझा कदम हो ना कि जल्दबाजी में सोचा गया।'

ये सब सिर्फ अफवाह है?

हालांकि, इस बीच यश के करीबी सूत्र ने इस तरह के दावों को खारिज कर दिया है। कहा है कि इस समय यश के पास जो प्रोजेक्ट हैं, वो सिर्फ उस पर ही फोकस करना चाहते हैं।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 07 August 2026
हॉलीवुड में कई ऐसे टॉप स्टार्स हैं जिन्होंने भले विदेशी फिल्मों में बड़ा नाम कमाया हो, लेकिन वे पले-बढ़े भारत में हैं। इनमें से कई स्टार्स के पूर्वजों का भारत…
 07 August 2026
रणबीर कपूर इन दिनों नितेश तिवारी की मोस्ट अवेटेड फिल्म 'रामायण' की रिलीज की तैयारियों में व्यस्त हैं। हालांकि, बहुत कम लोग जानते हैं कि एक दौर ऐसा भी था,…
 07 August 2026
मेगास्टार अमिताभ बच्चन ने क्विज रियलिटी शो 'कौन बनेगा करोड़पति' का आगाज कर दिया है। एक एपिसोड में कंटेस्टेंट के साथ मजेदार बातचीत में एक्टर ने अपने भोजपुरी सिनेमा में…
 07 August 2026
समय रैना ने कई बार अपने परिवार द्वारा झेले गए कश्मीर में झेले गए पलायन और क्रूरता के दर्द को बयां किया है। अब एक बार फिर इसी की चर्चा…
 07 August 2026
करिश्मा कपूर के एक्स हसबैंड दिवंगत बिजनेसमैन संजय कपूर की करीब 30,000 करोड़ रुपये ($3.5 से $4 बिलियन) की संपत्ति और आरके फैमिली ट्रस्ट को लेकर चल रहा पारिवारिक विवाद…
 07 August 2026
सैफ अली खान की छोटी और सोहा अली खान की बड़ी बहन सबा पटौदी के नाम से तो आप वाकिफ होंगे। शर्मिला टैगोर और मंसूर अली खान पटौदी की दूसरी…
 05 August 2026
बिहार के मुजफ्फरपुर के रहने वाले निलय मिताश पेशे से अभिनेता हैं, कहानियां भी लिखते हैं... और डिग्री के हिसाब से इंजीनियर भी हैं। साल 2010 में उन्होंने मणिपाल इंस्टीट्यूट…
 05 August 2026
किशोर कुमार कितने हरफनमौला थे, यह बताने की जरूरत नहीं है। चाहे फिल्‍मों के लिए प्‍लेबैक सिंगिंग हो, भजन गाना हो, गजल या फिर कव्‍वाली, उनका अंदाज सबसे जुदा होता…
 05 August 2026
आर माधवन ने कोरोना के दौरान बेटे के करियर के लिए दुबई शिफ्ट होने का फैसला लिया। इसके पीछे की वजह उनके बेटे वेदांत की स्विमिंग ट्रेनिंग थी। एक्टर ने…
Advt.