यश टोंक ने कलर्स के ‘स्वरर्णघर’ से टेलीविजन पर वापसी की

Updated on 25-10-2022 09:11 PM

भोपाल : कलर्स के सबसे लोकप्रिय शोज में से एक स्‍वर्णघरअपने ट्विस्‍ट्स के चलते एक पसंदीदा एवं जुड़ाव बनाने वाला फैमिली ड्रामा बनकर उभरा है। दर्शकों ने अभी स्‍वर्ण को अजीत के लिये अपने प्‍यार का इजहार करते हुए देखा है। और उसके सामने आई कई चुनौतियों ने उसकी जिन्‍दगी को काफी बदल दिया है। इस सबके बीच, शो में जल्‍दी ही एक नई एंट्री होगी। जाने-माने एक्‍टर यश टोंक शो के नैरेटिव को एक दिलचस्‍प मोड़ देते हुए जल्‍दी ही स्‍वर्णघरमें एंट्री करते नजर आयेंगे।

टैलेंटेड और वर्सेटाइल एक्‍टर यश ड्रीमियाटा एंटरटेनमेंट के स्‍वर्णघरमें घटनाक्रम को बदलने के लिये तैयार हैं। वे कंवलजीत सिंह बेदी के सौतेले भाई बलजीत ऊर्फ बल्‍ली की भूमिका में होंगे, जो कि एक पक्‍का अवसरवादी है और बेदी परिवार की दौलत हड़पकर स्‍वर्णघरपर कब्‍जा करने के इंतजार में है। स्‍वर्णघरमें रहने वाले परिवार पर बलजीत की एंट्री का असर देखना दिलचस्‍प रहेगा।

यश टोंक ने कहा, “दर्शकों ने स्‍वर्णघरको बेतहाशा प्‍यार दिया है और इस बेहतरीन टीम में शामिल होकर मैं उत्‍साहित हूँ। मैं बलजीत का रोल करूंगा, जोकि एक धोखेबाज और पैसों का लालची है। मैंने पहले जितने भी निगेटिव रोल किये हैं, यह उनसे काफी अलग किरदार है। उसकी एंट्री से कहानी में भूचाल आ जाएगा और शो में कई सारे ट्विस्‍ट्स देखने को मिलेंगे। यह शो एक एक्‍टर के तौर पर मेरा नया सफर है और मैं चंड़ीगढ़ में इसकी शूटिंग का बेसब्री से इंतजार कर रहा हूँ।” देखते रहिये स्‍वर्णघर’, सोमवार से शुक्रवार रात 8:00 बजे, सिर्फ कलर्स पर।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 05 August 2026
बिहार के मुजफ्फरपुर के रहने वाले निलय मिताश पेशे से अभिनेता हैं, कहानियां भी लिखते हैं... और डिग्री के हिसाब से इंजीनियर भी हैं। साल 2010 में उन्होंने मणिपाल इंस्टीट्यूट…
 05 August 2026
किशोर कुमार कितने हरफनमौला थे, यह बताने की जरूरत नहीं है। चाहे फिल्‍मों के लिए प्‍लेबैक सिंगिंग हो, भजन गाना हो, गजल या फिर कव्‍वाली, उनका अंदाज सबसे जुदा होता…
 05 August 2026
आर माधवन ने कोरोना के दौरान बेटे के करियर के लिए दुबई शिफ्ट होने का फैसला लिया। इसके पीछे की वजह उनके बेटे वेदांत की स्विमिंग ट्रेनिंग थी। एक्टर ने…
 05 August 2026
नितेश तिवारी की 4000 करोड़ी फिल्म 'रामायणम्' का ट्रेलर रिलीज होने के बाद से ही लगातार सुर्खियों में है। तब से इसी पर चर्चा हो रही है कि क्या राम…
 05 August 2026
एक्ट्रेस निकिता रावल ने रणबीर कपूर पर निशाना साधा है और उनसे लोगों से माफी मांगने के लिए कहा है। मामला नितेश तिवारी की 'रामायणम्' में रणबीर कपूर की कास्टिंग…
 01 August 2026
जब से 'रामायणम्' का ट्रेलर रिलीज हुआ है, तभी से इसे बारीकी से निहारा जा रहा है और VFX से लेकर कॉस्ट्यूम, जूलरी और यहां तक की कास्टिंग पर हर…
 01 August 2026
एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना के साथ हाल ही शूटिंग के दौरान एक बड़ा हादसा हो गया, जिसमें उन्हें गंभीर चोट आई है। बताया जा रहा है कि रश्मिका एक डांस सीक्वेंस…
 01 August 2026
भोजपुरी-हिंदी फिल्म स्टार और बीजेपी सांसद रवि किशन कई बार कुछ ऐसा बोलते हैं कि उनका मजाक बन जाता है। लोग मीम बनाने लगते हैं। कुछ समय पहले रवि किशन…
 01 August 2026
नितेश तिवारी की फिल्म 'रामायणम्' की रिलीज का काफी समय से बेसब्री से इंतजार किया जा रहा है और जब ट्रेलर रिलीज हुआ, तो लोगों की खुशी का ठिकाना नहीं…
Advt.