'ये रिश्ता...' के संजय गांधी के पास घर का किराया देने तक के नहीं हैं पैसे, अक्षरा के ससुर बोले- उधार लेता हूं
Updated on
12-06-2024 01:50 PM
'ये रिश्ता क्या कहलाता है' टीवी का पॉप्युलर सीरियल है। इसने हर एक्टर को जमीन से आसमान तक पहुंचाया है। कुछ ने उसी गति को पकड़े रखा और आगे बढ़ते चले गए और कुछ गुमनामी का शिकार हो गए। इसमें एक नाम संजय गांधी का भी है। इन्होंने इस सीरिय में नैतिक के बड़े पिताजी महेंद्र प्रताप सिंहानिया का रोल किया था। 2009 से 2012 तक शो में नजर आए थे। इनका किरदार दद्दा जी के नाम से फेमस था। तीन दशक शोबिज का हिस्सा बनने के बावजूद उनके पास घर का किराया देने के पैसे नहीं। इस पर उन्होंने एक इंटरव्यू में खुलकर बात की है।
'झनक' में अपने ट्रैक के फिर से शुरू होने का इंतजार कर रहे YRKKH फेम संजय गांधी ने बताया, 'कलाकार की लाइफ ऐसी ही होती है। जब काम कर रहे होते हैं तो सब कुछ ठीक रहता है। लेकिन जब काम नहीं होता तो अचानक सब कुछ खत्म हो जाता है। मैं भी एक चल रहे शो का हिस्सा होने के बावजूद उसी बुरी दौर से गुजर रहा हूं।'
संजय गांधी ने छोड़ा 'झनक'
संजय गांधी ने बताया, 'जब मैं झनक से जुड़ा, तो मुझे बताया गया था कि शुरू में लगभग 20 की ही शूटिंग करनी होगी। उसके बाद दो महीने का ब्रेक रहेगा। फिर वह कहानी का एक अहम हिस्सा बन जाएंगे। हालांकि अब तक 9 महीनों में सिर्फ 20 दिन की शूटिंह की है और अपने ट्रैक के फिर से खुलने का इंतजार कर रहा हूं। मई के बाद से मुझे उनकी तरफ से कोई अपडेट नहीं मिला है। अगर उन्हें मेरी जरूरत नहीं होती वो लोग मुझे बता सकते थे। मैं कोई दूसरा प्रोजेक्ट ले सकता था। एक एक्टर होने का ये सबसे मुश्किल पार्ट है।'
घर गिरवी रखने की हो गई है हालत
एक्टर ने आर्थिक संटक के बारे में बात करते हुए कहा, 'मुझे शहर में खुद को बनाए रखने के लिए पैसे की जरूरत है। और मेरे पास इनकम का कोई सोर्स नहीं है। कोविड-19 के दौरान मैंने ही अपनी सेविंग्स खत्म कर दी थी। मैं अब अंधेरी के एक किराए के घर में रहता हूं और अपना किराया चुकाने के लिए अपने दोस्तों से पैसे उधार लेता हूं। मैं मीरा रोड में अपना घर गिरवी रखने के कगार पर हूं। पैसों की सख्त जरूरत है। मुझे एक नया प्रोजेक्ट चाहिए। इसलिए कुछ दिन पहले मैंने झनक छोड़ दिया। और अब उम्मीद है कि कुछ अच्छा होगा।'
बिहार के मुजफ्फरपुर के रहने वाले निलय मिताश पेशे से अभिनेता हैं, कहानियां भी लिखते हैं... और डिग्री के हिसाब से इंजीनियर भी हैं। साल 2010 में उन्होंने मणिपाल इंस्टीट्यूट…
किशोर कुमार कितने हरफनमौला थे, यह बताने की जरूरत नहीं है। चाहे फिल्मों के लिए प्लेबैक सिंगिंग हो, भजन गाना हो, गजल या फिर कव्वाली, उनका अंदाज सबसे जुदा होता…
एक्ट्रेस निकिता रावल ने रणबीर कपूर पर निशाना साधा है और उनसे लोगों से माफी मांगने के लिए कहा है। मामला नितेश तिवारी की 'रामायणम्' में रणबीर कपूर की कास्टिंग…
एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना के साथ हाल ही शूटिंग के दौरान एक बड़ा हादसा हो गया, जिसमें उन्हें गंभीर चोट आई है। बताया जा रहा है कि रश्मिका एक डांस सीक्वेंस…