Mirzapur 3 के लिए नहीं करना होगा सितंबर का इंतजार, कालीन भैया ने कट्टों की टेस्टिंंग के बीच बताई रिलीज डेट
Updated on
10-06-2024 06:44 PM
लंबे समय से दर्शक 'पंचायत सीजन 3' का इंतजार कर रह हैं। लोगों ने पहले दो सीजन्स को भरपूर प्यार दिया था। और अब वह आगे की कहानी के लिए वह पलके बिछाए बैठे हैं। इसकी रिलीज डेट को लेकर लगातार अपडेट्स आ रहे हैं लेकिन कोई क्लियर कट नहीं बता रहा कि आखिर ये कब तक प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम होना शुरू हो जाएगी। पहले गुड्डू भैया ने एक पोस्टर जारी किया था और दिमाग लड़ाने को कहा था। अब कालीन भैया उर्फ पंकज त्रिपाठी का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें वह डेट बता रहे हैं।
प्राइम वीडियो की चर्चित सीरीज 'पंचायत सीजन 3' के रिलीज से पहले भी कुछ ऐसा ही हुआ था। उसके लिए एक खेल खिलाया गया था। लौकी हटानी थी और तारीख पता करनी थी। अब 'मिर्जापुर 3' के साथ भी कुछ ऐसा ही खेला हो रहा है। जहां दर्शक इसके आने का समय जानना चाह रहे हैं। वहीं, मेकर्स मसखरी कर रहे हैं।
कालीन भैया ने बताया कब आ रही है 'मिर्जापुर 3'
अली फजल के बाद पंकज त्रिपाठी का वीडियो सामने आया है, जिसमें वह लोगों के सामने कालीन भैया स्टाइल में बतिया रहे हैं और रिलीज डेट बता रहे हैं। वह इसमें कह रहे हैं कि लोगों को सितंबर तक इंतजार नहीं करना पड़ेगा। उसके पहले ही ये सीरीज आ जाएगी। हालांकि जब वो डेट बताते हैं तो पीछे से गोलियां चलने की आवाजें आती हैं, जिससे वह क्या कह रहे समझ नहीं आता। मगर यूजर्स ने उनके होंठ पढ़ लिए और डेट का पता लगा लिया है।
इस दिन रिलीज होगी 'मिर्जापुर 3'
जहां कुछ यूजर्स ने कहा कि इस बार 8 नहीं 10 एपिसोड होंगे। तो कुछ ने कहा कि सीरीज 10 जुलाई को रिलीज होगी। वहीं, कुछ ने तारीख 15 जुलाई की भी बताई है। सही से कोई उनकी बातों को डिकोड नहीं कर पाया है। लेकिन एक ने साफ-साफ बताया कि एक्टर कह क्या रहे हैं। वह लिखती हैं, 'पूरे 10 एपिसोड हैं। आपको सितंबर का इंतजार नहीं करना होगा। तारीख है पां और महीना होगा जुलाई। बाकी गालियां हैं।' लेकिन कुछ 26 जून और 26 जुलाई की भी बात कर रहे हैं।
बिहार के मुजफ्फरपुर के रहने वाले निलय मिताश पेशे से अभिनेता हैं, कहानियां भी लिखते हैं... और डिग्री के हिसाब से इंजीनियर भी हैं। साल 2010 में उन्होंने मणिपाल इंस्टीट्यूट…
किशोर कुमार कितने हरफनमौला थे, यह बताने की जरूरत नहीं है। चाहे फिल्मों के लिए प्लेबैक सिंगिंग हो, भजन गाना हो, गजल या फिर कव्वाली, उनका अंदाज सबसे जुदा होता…
एक्ट्रेस निकिता रावल ने रणबीर कपूर पर निशाना साधा है और उनसे लोगों से माफी मांगने के लिए कहा है। मामला नितेश तिवारी की 'रामायणम्' में रणबीर कपूर की कास्टिंग…
एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना के साथ हाल ही शूटिंग के दौरान एक बड़ा हादसा हो गया, जिसमें उन्हें गंभीर चोट आई है। बताया जा रहा है कि रश्मिका एक डांस सीक्वेंस…