'द ग्रेट इंडियन कपिल शो सीजन 2' के लिए नहीं करना होगा लंबा इंतजार, कपिल शर्मा ने फैंस से किया एक खास वादा
Updated on
17-06-2024 04:40 PM
टीवी पर कई साल तक दर्शकों को एंटरटेन करने के बाद फेमस कॉमेडियन कपिल शर्मा अब ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर नजर आ रहे हैं। उनका नया शो 'द ग्रेट इंडियन कपिल शो' को मिला-जुला रिएक्शन मिला है। इस शो में अब तक रणबीर कपूर से लेकर बॉबी देओल, आमिर खान और विक्की कौशल जैसे सितारे नजर आ चुके हैं। अब चूंकि शो का पहला सीजन खत्म होने की कगार पर है, ऐसे में इसके दूसरे सीजन को लेकर एक ऐसी खबर सामने आई है, जिससे फैंस की खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा।
Kapil Sharma ने 'द ग्रेट इंडियन कपिल शो' के दूसरे सीजन को लेकर कहा, 'ये 'द ग्रेट इंडियन कपिल शो' का पहला सीजन शानदार रहा है। इसमें कई चीजें पहली बार हुई हैं और हम उन्हें हमेशा याद रखेंगे। हम दुनियाभर से मिल रहे प्यार के लिए शुक्रगुजार हैं। इस शो के लिए नेटफ्लिक्स के साथ काम करना काफी तसल्ली भरा अनुभव रहा और इसी के साथ हम वादा करते हैं कि हम अपने दर्शकों को अगले सीजन के लिए ज्यादा इंतजार नहीं करवाएंगे।'
22 जून को आखिरी एपिसोड, कार्तिक आर्यन आएंगे नजर
आपको बता दें कि इस वीकेंड (रविवार रात 9 बजे) फिनाले एपिसोड में कार्तिक आर्यन नजर आएंगे, जो इन दिनों अपनी फिल्म 'चंदू चैंपियन' के प्रमोशन में बिजी हैं। कपिल ने आगे कहा, 'इस वीकेंड कार्तिक आर्यन के साथ फिनाले एपिसोड का आनंद लें और सीजन 2 के लिए तैयार रहें।'
22 जून को है शो का फिनाले
'द ग्रेट इंडियन कपिल शो' के पहले सीजन की शुरुआत रणबीर कपूर, उनकी मां नीतू कपूर और बहन रिद्धिमा कपूर से हुई थी। इनके बाद क्रिकेटर रोहित शर्मा और श्रेयस अय्यर नजर आए। आमिर खान पहली बार कपिल के शो में दिखाई दिए। इंटरनेशनल पॉप आइकॉन एड शीरन सहित इंडस्ट्री के कई दिग्गजों ने अपने कई राज खोले। खुद भी हंसे और दर्शकों को भी हंसाया। 22 जून को इस शो का फिनाले है।
फैमिली संग वेकेशन मना रहे हैं कपिल
काम से ब्रेक मिलते ही कपिल अपने परिवार संग घूमने निकल पड़े हैं। वो बीवी गिन्नी चतरथ और बच्चों अनायरा और त्रिशान संग खूबसूरत वादियों में घूम रहे हैं। उन्होंने सोशल मीडिया पर कई सारी फोटोज शेयर की हैं, लेकिन लोकेशन रिवील नहीं किया है।
बिहार के मुजफ्फरपुर के रहने वाले निलय मिताश पेशे से अभिनेता हैं, कहानियां भी लिखते हैं... और डिग्री के हिसाब से इंजीनियर भी हैं। साल 2010 में उन्होंने मणिपाल इंस्टीट्यूट…
किशोर कुमार कितने हरफनमौला थे, यह बताने की जरूरत नहीं है। चाहे फिल्मों के लिए प्लेबैक सिंगिंग हो, भजन गाना हो, गजल या फिर कव्वाली, उनका अंदाज सबसे जुदा होता…
एक्ट्रेस निकिता रावल ने रणबीर कपूर पर निशाना साधा है और उनसे लोगों से माफी मांगने के लिए कहा है। मामला नितेश तिवारी की 'रामायणम्' में रणबीर कपूर की कास्टिंग…
एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना के साथ हाल ही शूटिंग के दौरान एक बड़ा हादसा हो गया, जिसमें उन्हें गंभीर चोट आई है। बताया जा रहा है कि रश्मिका एक डांस सीक्वेंस…