राष्ट्रीय टीम में जगह बनाने सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करें युवा : स्टिमक

Updated on 25-03-2022 07:40 PM

नई दिल्ली भारतीय पुरुष फुटबॉल टीम के मुख्य कोच इगोर स्टिमक ने कहा है कि युवा खिलाड़ियों को राष्ट्रीय टीम में जगह बनाने के लिए कड़ी प्रतिस्पर्धा में शामिल होने के साथ ही बेहतर प्रदर्शन भी करना होगा। स्टिमक ने बहरीन के खिलाफ अंतरराष्ट्रीय मैत्री मैच में शानदार प्रदर्शन करने वाले युवा खिलाड़ी रोशन सिंह की भी जमकर प्रशंसा करते हुए कहा कि युवा खिलाड़ियों को इसी प्रकार खेलना होगा।

बहरीन के साथ हुए मुकाबले में भारतीय टीम ने पहले हॉफ में गोल होने के बाद दूसरे हॉफ में शानदार प्रदर्शन कर अच्छी वापसी की थी। स्टिमक ने कहा, ‘‘मैं युवा रोशन के प्रदर्शन से बहुत खुश हूं। उसने दिखाया कि वह केवल इंडियन सुपर लीग में, बल्कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी भविष्य में एक शानदार खिलाड़ी के तौर पर उभरेगा।

’’ अपना पहला अंतरराष्ट्रीय मैच खेल रहे रोशन की सहायता से ही राहुल भेके ने 59वें मिनट में भारत की ओर से बराबरी को गोल किया था। भेके का यह अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहला गोल था। कोच ने कहा, "यह अनुभव हासिल करने के लिहाज से सभी लड़कों के लिए अच्छा दिन था। उन सभी ने अच्छा प्रदर्शन किया और उन्हें राष्ट्रीय टीम में अपनी जगह के लिए प्रतिस्पर्धा जारी रखनी चाहिए।’’ भारतीय टीम अब शनिवार को दूसरे मैच में  बेलारूस से खेलेगी।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 10 August 2026
नई दिल्ली: श्रीलंका के खिलाफ होने वाली दो मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए भारतीय टीम में सरफराज खान की वापसी हुई है। अजीत अगरकर की अगुवाई वाली चयन समिति…
 10 August 2026
कोलंबो: कोलंबो में खेले गए तीन दिन के अभ्यास मैच में भारतीय टीम ने श्रीलंका क्रिकेट इलेवन को 6 विकेट से शिकस्त देकर दौरे का शानदार आगाज किया है। इस…
 10 August 2026
नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कॉमनवेल्थ गेम्स में सिल्वर मेडल जीतने वाली मुक्केबाज लवलीना बोरगोहेन की सराहना की जिन्होंने ग्लास्गो के एक रेस्तरां में भारत के गलत मानचित्र पर…
 10 August 2026
नई दिल्ली: स्कॉटलैंड के ग्लासगो में हुए कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में देश के लिए मेडल लेकर लौटे भारतीय खिलाड़ियों से रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने आवास पर खास…
 10 August 2026
भारतीय क्रिकेट के इतिहास में कई ऐसे प्रतिभाशाली खिलाड़ी रहे हैं जिन्हें इंटरनेशनल लेवल पर देश का प्रतिनिधित्व करने का मौका तो मिला। लेकिन किस्मत ने उनका लंबे समय तक…
 10 August 2026
नई दिल्ली: आईपीएल टीम लखनऊ सुपर जायंट्स द्वारा साझा किए गए प्रैक्टिस वीडियो में बाएं हाथ के तेज गेंदबाज अर्जुन तेंदुलकर डेथ ओवर में गेंदबाजी करते नजर आ रहे हैं…
 10 August 2026
नई दिल्ली: भारत के स्पिन गेंदबाजी कोच साईराज बहुतुले ने रविवार को कहा कि कुलदीप यादव ने श्रीलंका क्रिकेट 11 के खिलाफ अभ्यास मैच की दूसरी पारी में गेंदबाजी इसलिए…
 10 August 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम में सीनियर तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी की वापसी को लेकर अनिश्चितता के बादल मंडरा रहे हैं। लगातार चोटों की समस्याओं और जसप्रीत बुमराह की अनुपलब्धता…
 07 August 2026
नई दिल्ली: भारतीय शतरंज के युवा सितारे आर प्रज्ञानंद ने अपनी बादशाहत कायम रखते हुए ग्रैंड चेस टूर सेंट लुइस रैपिड एंड ब्लिट्ज 2026 का खिताब अपने नाम कर लिया…
Advt.