तेरा ही जलवा! एमसी स्टैन ने बनाया नया रिकॉर्ड, नेहा कक्कड़ से अरिजीत सिंह को पछाड़ बने पॉपुलर स्टार!

Updated on 02-03-2023 07:53 PM
बिग बॉस 16 के विनर एसी स्टैन का जलवा लगातार कायम है। पॉपुलैरिटी के मामले में स्टैन का जवाब नहीं है। उन्होंने कुछ दिन पहले ही इंस्टाग्राम लाइव पर शाहरुख खान का रिकॉर्ड तोड़ा था। जहां उन्हें इंस्टाग्राम लाइव पर देखने के लिए लाखों लोग जुटे। अब एमसी स्टैन ने नया रिकॉर्ड कायम किया है। इस बार तो उन्होंने एआर रहमान, नेहा कक्कड़ से लेकर अरिजीत सिंह को पछाड़ दिया है और नंबर 1 पॉपुलर इंडियन म्यूजिशियन बन गए हैं। जी हां, ये हम नहीं बल्कि रिपोर्ट्स का दावा है। आइए बताते हैं कैसे स्टैन ने इस बार फिर से झंडे गाड़े हैं।
गूगल ट्रेंड्स की एक रिपोर्ट में हिंदी फिल्म इंडस्ट्री के सबसे बड़े म्यूजिशियन के बारे में बताया गया। इंडियन के बड़े फिल्म संगीतकार, सिंगर और कंपोजर के साथ स्टैन की तुलना की गई। इस ग्राफ में स्टैन का जलवा बरकरार है। वह बड़े बड़े दिग्गजों को टक्कर दे रहे हैं। पिछले एक साल का ग्राफ देखें तो वह टॉप पर नजर आते हैं। अरिजीत सिंह और स्टैन को लेकर गूगल पर लोगों की बराबर रुचि है।कई रिपोर्ट्स ने गूगल ट्रेंड्स सर्च के हिसाब से पॉपुलर म्यूजिशियन के बारे में पड़ताल की। जब आप गूगल ट्रेंड में रैपर एमसी स्टैन, नेहा कक्कड़, अरिजीत सिंह और एआर रहमान के बारे में सर्च करते हैं तो यहां स्टैन बाजी मारते हैं। ग्राफ में स्टैन और अरिजीत 12-12 तो नेहा कक्कड़ 8 और एआर रहमान 4 अकों के साथ नजर आ रहे हैं।

इन सर्च को अगर आप ज्यादा गहराई से देखेंगे तो आप पाएंगे कि स्टैन (MC Stan) को ही ज्यादा सर्च किया गया है। महाराष्ट्र, दमन, गोवा से लेकर तमाम जगह स्टैन का पलड़ा भारी नंबर के साथ भारी है।

कपिल शर्मा शो में एमसी स्टैन

जल्द ही स्टैन द कपिल शर्मा शो (The Kapil Sharma) में भी नजर आने वाले हैं। सेट से उनका वीडियो भी वायरल हुआ था जिसमें वह रेड सूटबूट में द कपिल शर्मा शो (MC Stan in Kapil Sharma Show) में रैप करते नजर आ रहे हैं। खुद कपिल भी उनके रैप पर थिरकने पर मजबूर हो गए।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 05 August 2026
बिहार के मुजफ्फरपुर के रहने वाले निलय मिताश पेशे से अभिनेता हैं, कहानियां भी लिखते हैं... और डिग्री के हिसाब से इंजीनियर भी हैं। साल 2010 में उन्होंने मणिपाल इंस्टीट्यूट…
 05 August 2026
किशोर कुमार कितने हरफनमौला थे, यह बताने की जरूरत नहीं है। चाहे फिल्‍मों के लिए प्‍लेबैक सिंगिंग हो, भजन गाना हो, गजल या फिर कव्‍वाली, उनका अंदाज सबसे जुदा होता…
 05 August 2026
आर माधवन ने कोरोना के दौरान बेटे के करियर के लिए दुबई शिफ्ट होने का फैसला लिया। इसके पीछे की वजह उनके बेटे वेदांत की स्विमिंग ट्रेनिंग थी। एक्टर ने…
 05 August 2026
नितेश तिवारी की 4000 करोड़ी फिल्म 'रामायणम्' का ट्रेलर रिलीज होने के बाद से ही लगातार सुर्खियों में है। तब से इसी पर चर्चा हो रही है कि क्या राम…
 05 August 2026
एक्ट्रेस निकिता रावल ने रणबीर कपूर पर निशाना साधा है और उनसे लोगों से माफी मांगने के लिए कहा है। मामला नितेश तिवारी की 'रामायणम्' में रणबीर कपूर की कास्टिंग…
 01 August 2026
जब से 'रामायणम्' का ट्रेलर रिलीज हुआ है, तभी से इसे बारीकी से निहारा जा रहा है और VFX से लेकर कॉस्ट्यूम, जूलरी और यहां तक की कास्टिंग पर हर…
 01 August 2026
एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना के साथ हाल ही शूटिंग के दौरान एक बड़ा हादसा हो गया, जिसमें उन्हें गंभीर चोट आई है। बताया जा रहा है कि रश्मिका एक डांस सीक्वेंस…
 01 August 2026
भोजपुरी-हिंदी फिल्म स्टार और बीजेपी सांसद रवि किशन कई बार कुछ ऐसा बोलते हैं कि उनका मजाक बन जाता है। लोग मीम बनाने लगते हैं। कुछ समय पहले रवि किशन…
 01 August 2026
नितेश तिवारी की फिल्म 'रामायणम्' की रिलीज का काफी समय से बेसब्री से इंतजार किया जा रहा है और जब ट्रेलर रिलीज हुआ, तो लोगों की खुशी का ठिकाना नहीं…
Advt.