युवराज ने बताया कप्तान न बन पाने का कारण

Updated on 11-05-2022 09:54 PM

मुम्बई भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व ऑलराउंडर युवराज सिंह ने खुलासा किया है कि जब ग्रेग चैपल टीम के कोच थे तब सचिन तेंदुलकर का समर्थन करने के कारण ही उन्हें टीम की कप्तानी नहीं मिली थी। युवराज ने साथ ही कहा कि इसी कारण उन्हें टीम की उप-कप्तानी से भी हटा दिया गया था। युवराज ने कहा कि मुझे कप्तान बनना था। तब कोच को लेकर विवाद उठा था। तब मैंने कहा था कि मैं अपने सीनियर साथी का समर्थन करता हूं इससे बीसीसीआई के कुछ अधिकारी भड़क गये थे और यह तब यह कहा जाने लगा कि किसी को भी कप्तान बना देंगें पर युवराज को नहीं।

युवराज ने कहा कि यह कितना सही है इसको लेकर मैं पक्का दावा तो नहीं कर सकता पर इसके बाद ही मुझे उप-कप्तानी से हटाया गया था। ऐसे में महेन्द्र सिंह धोनी को 2007 टी 20 विश्व कप के लिए कप्तान बनाया गया। मुझे पहले लगा कि मैं कप्तान बनने जा रहा हूं। वीरेंद्र सहवाग मेरे से सीनियर थे पर वह इंग्लैंड दौरे पर नहीं थे। मैं उस समय एकदिवसीय  टीम का उप-कप्तान था जबकि राहुल (द्रविड़) कप्तान थे। इसलिए प्रक्रिया के तहत ही मुझे कप्तान बनना था। जाहिर है, यह एक ऐसा फैसला था जो मेरे खिलाफ गया पर मुझे इसका कोई दुख नहीं है। अगर आज भी ऐसा होता है तो मैं अपने साथी खिलाड़ी का ही समर्थन करूंगा।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 10 August 2026
नई दिल्ली: श्रीलंका के खिलाफ होने वाली दो मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए भारतीय टीम में सरफराज खान की वापसी हुई है। अजीत अगरकर की अगुवाई वाली चयन समिति…
 10 August 2026
कोलंबो: कोलंबो में खेले गए तीन दिन के अभ्यास मैच में भारतीय टीम ने श्रीलंका क्रिकेट इलेवन को 6 विकेट से शिकस्त देकर दौरे का शानदार आगाज किया है। इस…
 10 August 2026
नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कॉमनवेल्थ गेम्स में सिल्वर मेडल जीतने वाली मुक्केबाज लवलीना बोरगोहेन की सराहना की जिन्होंने ग्लास्गो के एक रेस्तरां में भारत के गलत मानचित्र पर…
 10 August 2026
नई दिल्ली: स्कॉटलैंड के ग्लासगो में हुए कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में देश के लिए मेडल लेकर लौटे भारतीय खिलाड़ियों से रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने आवास पर खास…
 10 August 2026
भारतीय क्रिकेट के इतिहास में कई ऐसे प्रतिभाशाली खिलाड़ी रहे हैं जिन्हें इंटरनेशनल लेवल पर देश का प्रतिनिधित्व करने का मौका तो मिला। लेकिन किस्मत ने उनका लंबे समय तक…
 10 August 2026
नई दिल्ली: आईपीएल टीम लखनऊ सुपर जायंट्स द्वारा साझा किए गए प्रैक्टिस वीडियो में बाएं हाथ के तेज गेंदबाज अर्जुन तेंदुलकर डेथ ओवर में गेंदबाजी करते नजर आ रहे हैं…
 10 August 2026
नई दिल्ली: भारत के स्पिन गेंदबाजी कोच साईराज बहुतुले ने रविवार को कहा कि कुलदीप यादव ने श्रीलंका क्रिकेट 11 के खिलाफ अभ्यास मैच की दूसरी पारी में गेंदबाजी इसलिए…
 10 August 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम में सीनियर तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी की वापसी को लेकर अनिश्चितता के बादल मंडरा रहे हैं। लगातार चोटों की समस्याओं और जसप्रीत बुमराह की अनुपलब्धता…
 07 August 2026
नई दिल्ली: भारतीय शतरंज के युवा सितारे आर प्रज्ञानंद ने अपनी बादशाहत कायम रखते हुए ग्रैंड चेस टूर सेंट लुइस रैपिड एंड ब्लिट्ज 2026 का खिताब अपने नाम कर लिया…
Advt.