'द कपिल शर्मा शो' जैसा ही अपना शो लेकर आ रहे हैं जाकिर खान सामने आई डिटेल, जानिए क्या होगा खास
Updated on
16-05-2024 12:59 PM
पिछले साल तक कपिल शर्मा अपने शो 'द कपिल शर्मा शो' के जरिए टीवी पर धमाल मचा रहे थे। लेकिन जब कपिल नए सीजन के साथ OTT प्लेटफॉर्म पर शिफ्ट हो गए, तो उनके पुराने शो वाला टीवी का स्लॉट नए कॉमेडी शो 'मैडनेस मचाएंगे- इंडिया को हंसाएंगे' ने ले लिया था। इस शो में हुमा कुरैशी थीं। पर अब रिपोर्ट्स हैं कि यह शो बंद होने वाला है, और कॉमेडियन जाकिर खान इसकी जगह अपना शो लेकर आएंगे।
The Kapil Sharma Show वाला ओरिजिनल स्लॉट अब 'मैडनेस मचाएंगे-इंडिया को हंसाएंगे' से लेकर जाकिर खान को दिया जा रहा है। इसकी जगह वह अपना शो लेकर आएंगे, जिसमें कॉमेडी के साथ-साथ शायरी भी होगी। Zakir Khan के शो का फॉर्मेट क्या होगा, इसकी भी डिटेल सामने आई है।
'मैडनेस मचाएंगे' बंद और शुरू होगा जाकिर खान का शो
रिपोर्ट के मुताबिक, हुमा कुरैशी स्टारर शो 'मैडनेस मचाएंगे' न तो दर्शकों के साथ कनेक्ट कर पाया और ना ही हंसा पाया और इसलिए शुरू होने के डेढ़ महीने बाद ही इसे रिप्लेस किया जा रहा है। एक सोर्स ने बताया कि जाकिर के शो में शायरी और कॉमेडी मिक्स होगी, जोकि उनका एक गजब का स्टाइल है। जाकिर खान की अपनी फैन फॉलोइंग है, जो उनके शायराना अंदाज से भी कनेक्ट करती है। इस शो के जरिए जाकिर खान अधिक से अधिक दर्शकों तक पहुंचेंगे।
अगस्त से जाकिर खान का शो, कपिल के शो जैसा फॉर्मेट!
फिलहाल, 'द कपिल शर्मा शो' वाले स्लॉट पर 'मैडनेस मचाएंगे... ' दिखाया जा रहा है और यह जल्द ही खत्म कर दिया जाएगा। रिपोर्ट के मुताबिक, जाकिर खान का शो अगस्त से टेलिकास्ट किया जाएगा। बताया जा रहा है कि जाकिर खान की शायरी और कॉमेडी के अलावा इस शो में बॉलीवुड स्टार्स भी मेहमान बनकर पहुंचेंगे। यह कुछ वैसा ही होगा जैसा कपिल शर्मा के शो में होता था।
हॉलीवुड में कई ऐसे टॉप स्टार्स हैं जिन्होंने भले विदेशी फिल्मों में बड़ा नाम कमाया हो, लेकिन वे पले-बढ़े भारत में हैं। इनमें से कई स्टार्स के पूर्वजों का भारत…
रणबीर कपूर इन दिनों नितेश तिवारी की मोस्ट अवेटेड फिल्म 'रामायण' की रिलीज की तैयारियों में व्यस्त हैं। हालांकि, बहुत कम लोग जानते हैं कि एक दौर ऐसा भी था,…
मेगास्टार अमिताभ बच्चन ने क्विज रियलिटी शो 'कौन बनेगा करोड़पति' का आगाज कर दिया है। एक एपिसोड में कंटेस्टेंट के साथ मजेदार बातचीत में एक्टर ने अपने भोजपुरी सिनेमा में…
करिश्मा कपूर के एक्स हसबैंड दिवंगत बिजनेसमैन संजय कपूर की करीब 30,000 करोड़ रुपये ($3.5 से $4 बिलियन) की संपत्ति और आरके फैमिली ट्रस्ट को लेकर चल रहा पारिवारिक विवाद…
बिहार के मुजफ्फरपुर के रहने वाले निलय मिताश पेशे से अभिनेता हैं, कहानियां भी लिखते हैं... और डिग्री के हिसाब से इंजीनियर भी हैं। साल 2010 में उन्होंने मणिपाल इंस्टीट्यूट…
किशोर कुमार कितने हरफनमौला थे, यह बताने की जरूरत नहीं है। चाहे फिल्मों के लिए प्लेबैक सिंगिंग हो, भजन गाना हो, गजल या फिर कव्वाली, उनका अंदाज सबसे जुदा होता…