बॉक्स ऑफिस पर 15वें दिन धड़ाम हुई 'जरा हटके जरा बचके', 'आदिपुरुष' से भिड़ने के लिए कसनी होगी कमर

Updated on 17-06-2023 08:50 PM
डायरेक्टर लक्ष्मण उतेकर की फिल्म 'जरा हटके जरा बचके' में विक्की कौशल और सारा अली खान लीड रोल में हैं। फिल्म ज्यादातर बॉक्स ऑफिस पर अच्छी कमाई ही कर रही है और हर दिन लगभग 2 करोड़ रुपये तो कमा ही रही है। 60 करोड़ रुपये पार करने के बाद, ZHZB ने 16 जून को अपनी पहली गिरावट देखी, उसी दिन प्रभास और कृति सैनन की 'आदिपुरुष' ने सिनेमाघरों में दस्तक दी। जानिए इसने कितनी कमाई की।


Zara Hatke Zara Bachke ने 2 जून को सिनेमाघरों में दस्तक दी। अपने शुरुआती दिन में दर्शकों और समीक्षकों से मिले-जुले रिएक्शन के बावजूद फिल्म ने लगभग 5.25 करोड़ रुपये कमाए। धीरे-धीरे फिल्म ने रफ्तार पकड़ी। विक्की और सारा की फिल्म घरेलू बॉक्स ऑफिस पर लगातार धमाल मचा रही है। 14 जून, 15 जून को फिल्म ने घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 1.98 करोड़ और 1.8 करोड़ रुपये की कमाई की।

'जरा हटके जरा बचके' बॉक्स ऑफिस

हालांकि, प्रभास और कृति सैनन की 'आदिपुरुष' के साथ कड़ी टक्कर का सामना करने के बाद फिल्म ने 16 जून को सबसे कम गिरावट देखी। इसने 15 वें दिन 1.08 करोड़ रुपये की कमाई की। फिल्म का कुल कलेक्शन अब 64.08 करोड़ रुपये हो गया है।

'जरा हटके जरा बचके' के बारे में

फिल्म में विक्की और सारा की केमिस्ट्री फिल्म देखने वालों को खूब पसंद आ रही है। फिल्म के गानों को भी बड़े लेवल पर पसंद किया जा रहा है। इंदौर के छोटे से शहर में स्थित 'ज़रा हटके ज़रा बच्चे' की कहानी दो कॉलेज लवर्स कपिल (विक्की कौशल) और सौम्या (सारा अली खान) की कहानी है, जो एक-दूसरे के प्यार में पागल हैं।

कपिल और सौम्या की कहानी

शादी के बाद वे कपिल के परिवार के साथ रहते हैं और अक्सर रिश्तेदारों उन्हें परेशान करते रहते हैं, जब भी वे रोमांस करने जाते हैं। यहां तक कि उनकी अपनी प्राइवेसी की ऐसी-तैसी हो रखी होती है। अपने परिवार से दूर होने के लिए कपिल और सौम्या भारत सरकार के कार्यक्रम, प्रधान मंत्री आवास योजना (पीएमएवाई) के जरिए से एक फ्लैट पाने की कोशिश करते हैं। हालांकि, इसके लिए योग्य होने के लिए उन्हें तलाक लेना होगा। बाद में जो होता है वह भयंकर कॉमेडी है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 05 August 2026
बिहार के मुजफ्फरपुर के रहने वाले निलय मिताश पेशे से अभिनेता हैं, कहानियां भी लिखते हैं... और डिग्री के हिसाब से इंजीनियर भी हैं। साल 2010 में उन्होंने मणिपाल इंस्टीट्यूट…
 05 August 2026
किशोर कुमार कितने हरफनमौला थे, यह बताने की जरूरत नहीं है। चाहे फिल्‍मों के लिए प्‍लेबैक सिंगिंग हो, भजन गाना हो, गजल या फिर कव्‍वाली, उनका अंदाज सबसे जुदा होता…
 05 August 2026
आर माधवन ने कोरोना के दौरान बेटे के करियर के लिए दुबई शिफ्ट होने का फैसला लिया। इसके पीछे की वजह उनके बेटे वेदांत की स्विमिंग ट्रेनिंग थी। एक्टर ने…
 05 August 2026
नितेश तिवारी की 4000 करोड़ी फिल्म 'रामायणम्' का ट्रेलर रिलीज होने के बाद से ही लगातार सुर्खियों में है। तब से इसी पर चर्चा हो रही है कि क्या राम…
 05 August 2026
एक्ट्रेस निकिता रावल ने रणबीर कपूर पर निशाना साधा है और उनसे लोगों से माफी मांगने के लिए कहा है। मामला नितेश तिवारी की 'रामायणम्' में रणबीर कपूर की कास्टिंग…
 01 August 2026
जब से 'रामायणम्' का ट्रेलर रिलीज हुआ है, तभी से इसे बारीकी से निहारा जा रहा है और VFX से लेकर कॉस्ट्यूम, जूलरी और यहां तक की कास्टिंग पर हर…
 01 August 2026
एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना के साथ हाल ही शूटिंग के दौरान एक बड़ा हादसा हो गया, जिसमें उन्हें गंभीर चोट आई है। बताया जा रहा है कि रश्मिका एक डांस सीक्वेंस…
 01 August 2026
भोजपुरी-हिंदी फिल्म स्टार और बीजेपी सांसद रवि किशन कई बार कुछ ऐसा बोलते हैं कि उनका मजाक बन जाता है। लोग मीम बनाने लगते हैं। कुछ समय पहले रवि किशन…
 01 August 2026
नितेश तिवारी की फिल्म 'रामायणम्' की रिलीज का काफी समय से बेसब्री से इंतजार किया जा रहा है और जब ट्रेलर रिलीज हुआ, तो लोगों की खुशी का ठिकाना नहीं…
Advt.