दूसरी बार प्रेसिडेंट बन सकते हैं जरदारी : 6 पार्टियों का अलायंस बना सकता है सरकार

Updated on 15-02-2024 12:58 PM

पाकिस्तान में नई सरकार की तस्वीर कुछ साफ होती नजर आ रही है। ‘जियो न्यूज लाइव’ की रिपोर्ट के मुताबिक- इमरान खान की पार्टी पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (PTI) को छोड़कर कुछ पार्टियां मिलकर सरकार बना सकती हैं। इनकी संख्या 6 या इससे ज्यादा हो सकती है।

रिपोर्ट के मुताबिक- सरकार को बाहर से समर्थन का ऐलान करने वाली पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी (PPP) सरकार में शामिल न होते हुए भी मोलभाव कर रही है। बिलावल की यह पार्टी चाहती है कि उनके पिता आसिफ अली को प्रेसिडेंट बनाया जाए। इसके अलावा वो सीनेट का चेयरमैन और नेशनल असेंबली का स्पीकर पद भी मांग रही है।

पाकिस्तान की नेशनल असेंबली में कुल 336 सीटें हैं। इनमें से 265 सीटों पर चुनाव हुए। एक सीट पर चुनाव टाल दिया गया, जबकि एक सीट NA-88 के नतीजों को खारिज कर दिया गया है। यहां 15 फरवरी को फिर से वोटिंग होगी। बाकी 70 सीटें रिजर्व हैं।

कौन सी पार्टियां अलायंस कर सकती हैं

रिपोर्ट के मुताबिक- नवाज शरीफ की पाकिस्तान मुस्लिम लीग (PML-N), आसिफ अली जरदारी और बिलावल भुट्टो की PPP अलांयस की मेन पार्टनर रहेंगी। इसके अलावा MQMP, PML-Q, IPP और BAP जैसी छोटी पार्टियां गठबंधन का हिस्सा बन सकती हैं। ये सभी पार्टियां मिलकर पाकिस्तान डेमोक्रेटिक मूवमेंट (PDM) बना सकती हैं।

इस मामले में खास बात यह है कि अप्रैल 2022 में इमरान की सरकार गिरने के बाद भी PDM बनाया गया था। उस वक्त इसमें 13 पार्टियां शामिल थीं और शाहबाज शरीफ की अगुआई में वो सरकार कुल 16 महीने चली थी। इसके बाद नेशनल असेंबली का कार्यकाल पूरा हो गया और केयरटेकर सरकार ने मुल्क चलाने की जिम्मेदारी संभाली। अनवार-उल-हक काकड़ प्रधानमंत्री बने और अब तक हैं।

PML-Q के चीफ चौधरी शुजात हुसैन और आसिफ अली जरदारी नई सरकार में अहम रोल निभा सकते हैं। इसके अलावा नवाज शरीफ भी होंगे, लेकिन वो सरकार में कोई पद नहीं लेंगे।

बिलावल भुट्टो पहले ही साफ कर चुके हैं कि वो प्रधानमंत्री पद के लिए दावेदारी वापस ले रहे हैं। उनके मुताबिक- हमारी पार्टी को चुनाव में इतनी सीटें नहीं मिली हैं कि इस पद के लिए दावेदारी की जाए। लिहाजा, दूसरी पार्टी को मौका मिलना चाहिए और यह पार्टी नवाज की PML-N है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 24 September 2024
मेलबर्न: ताइवान से लेकर लद्दाख तक चल रहे तनाव के बीच एशिया में सबसे शक्तिशाली देशों की लिस्‍ट आ गई है। भारत रूस और जापान को पीछे छोड़ते हुए एशिया में…
 24 September 2024
ओटावा: कनाडा की जस्टिन ट्रूडो के नेतृत्व वाली सरकार ने एक बार फिर विदेशियों की बढ़ती संख्या के मामले को उठाया है। ट्रूडो सरकार में इमिग्रेशन मिनिस्टर मार्क मिलर ने विदेशी…
 24 September 2024
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अमेरिका दौरे के तीसरे दिन यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की से मुलाकात की। 32 दिन के भीतर ये दोनों नेताओं की दूसरी मुलाकात रही। मोदी 23…
 24 September 2024
श्रीलंका के नए राष्ट्रपति अनुरा कुमारा दिसानायके ने कहा है कि वे भारत और चीन के बीच सैंडविच बनकर नहीं रहना चाहते हैं। मोनोकल मैग्जीन को दिए इंटरव्यू में अनुरा…
 22 September 2024
बेरूत: इजरायल डिफेंस फोर्स (आईडीएफ) ने कहा है कि उसके शुक्रवार को लेबनान में किए गए हमले में हिजबुल्लाह की राडवान फोर्स के कई शीर्ष कमांडर मारे गए हैं। हमले में…
 22 September 2024
इस्लामाबाद: इस्लाम के प्रचार के नाम पर अपने भाषणों से नफरत फैलाने वाला भगोड़ा जाकिर नाईक पाकिस्तान जा रहा है। जाकिर नाईक की पाकिस्तान यात्रा ऐसे समय हो रही है, जब…
 22 September 2024
वॉशिंगटन: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को अमेरिका में क्वाड शिखर सम्मेलन की शुरुआत में चीन पर निशाना साधा। पीएम मोदी ने कहा कि क्वाड एक्टिव रहने के लिए बना है…
 22 September 2024
कोलंबो: श्रीलंका के चुनाव में नेशनल पीपुल्स पावर (NPP) के नेता अनुरा कुमारा दिसानायके श्रीलंका के 9वें कार्यकारी राष्ट्रपति बनने वाले हैं। शुरुआती डाक मतदान परिणामों के आधार पर उनकी बढ़त…
 22 September 2024
वॉशिंगटन: अमेरिका में क्वाड की मीटिंग हुई। इस मीटिंग में परोक्ष रूप से पाकिस्तान का भी जिक्र आया। क्वाड समूह के नेताओं ने शनिवार को मुंबई के 26/11 आतंकी हमले और…
Advt.