जेलेंस्की ने दी पहली इफ्तार पार्टी, शामिल हुए मुस्लिम नेता और राजदूत, क्रीमिया पर दोबारा कब्जे की खाई कसम!

Updated on 08-04-2023 07:11 PM
कीव : यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोडिमिर जेलेंस्की ने शुक्रवार को क्रेमलिन के कब्जे वाले क्रीमिया में मुस्लिम अल्पसंख्यक तातार समुदाय के साथ रूस के बर्ताव की आलोचना की। पहले आधिकारिक इफ्तार के दौरान उन्होंने रूस से क्रीमिया प्रायद्वीप को वापस छीनने की कसम खाई। रूस ने 2014 में यूक्रेन से काला सागर क्षेत्र का नियंत्रण छीन लिया था और विलय पर एक जनमत संग्रह कराया था। यूक्रेन और उसके पश्चिमी सहयोगियों ने गैर-कानूनी और धोखाधड़ी करार देते हुए इसकी निंदा की थी।

जेलेंस्की ने यूक्रेनी मुस्लिम नेताओं और मुस्लिम देशों के राजदूतों से कहा, 'यूक्रेन को गुलाम बनाने की रूसी की कोशिश क्रीमिया पर कब्जे के साथ शुरू हुई... क्रीमियाई, यूक्रेनी, क्रीमियाई तातार और क्रीमियाई मुस्लिमों के दमन के साथ।' क्रीमिया की 20 लाख की आबादी में से करीब 12 से 15 फीसदी लोग तातार समुदाय से हैं। समुदाय के लोगों ने 2014 में बड़े पैमाने पर मतदान का बहिष्कार किया था। मॉस्को ने तब क्रीमिया में तातार मुस्लिम अल्पसंख्यकों की पारंपरिक सभा मजलिस पर प्रतिबंध लगा दिया था।

'हम क्रीमिया में लौटेंगे'

रूस ने तातार को चरमपंथी संगठन घोषित किया और सुरक्षा चिंताओं का हवाला देते हुए समुदाय के कई सदस्यों को जेल में डाल दिया। जेलेंस्की ने कई मुस्लिम सैनिकों को पुरस्कार देने से पहले कहा, 'यूक्रेन या दुनिया के पास क्रीमिया पर दोबारा कब्जे के अलावा कोई विकल्प नहीं है। हम क्रीमिया में लौटेंगे।' जेलेंस्की ने कीव की एक मस्जिद में घोषणा करते हुए कहा कि यूक्रेन एक आधिकारिक इफ्तार की मेजबानी की एक नई परंपरा शुरू कर रहा है।

युद्ध में मध्यस्थ बने मुस्लिम देश

उन्होंने कहा, 'यूक्रेन हमारे देश के मुस्लिमों और दुनिया के मुस्लिम समुदाय के उन सभी लोगों का आभारी है जो हमारी तरह शांति और बुराई से सुरक्षा चाहते हैं।' तुर्की और सऊदी अरब सहित कई मुस्लिम देशों ने खुद को यूक्रेन युद्ध में मध्यस्थ के रूप में पेश किया है। रूस के दक्षिणी क्षेत्रों में बड़ी संख्या में मुस्लिम अल्पसंख्यक हैं। इनमें चेचन्या और दागेस्तान शामिल हैं जिनमें से कई यूक्रेन में मॉस्को के लिए लड़ रहे हैं।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 07 August 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान के ब्रॉड पीक हिमस्खलन की चपेट में आने से मारे गए मशहूर पर्वतारोही निर्मल पुर्जा (निम्स दाई) समेत 5 अन्य पर्वतारोहियों का पार्थिव शरीर एयरलिफ्ट कर स्कार्दू ले…
 07 August 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान में बने मुहाफिज-V बख्तरबंद वाहनों को कथित तौर पर सूडान की राजधानी खार्तूम में एक मिलिट्री परेड में देखा गया है। खुफिया सूत्रों का कहना है कि यह…
 07 August 2026
ढाका: बांग्लादेश में भारत के उच्चायुक्त दिनेश त्रिवेदी अगले हफ्ते की शुरुआत (10 अगस्त) में प्रधानमंत्री तारिक रहमान से मुलाकात करेंगे। त्रिवेदी की बांग्लादेश के पीएम से मुलाकात दोनों देशों…
 07 August 2026
बैंकॉक: थाईलैंड के एक स्कूल में हुई गोलीबारी की घटना में सात लोगों की मौत हुई है। मरने वालों में तीन शिक्षक और तीन छात्र हैं। हमले का आरोपी भी…
 07 August 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान की सरकार ने बांग्लादेश में आईएसआई के प्रभाव की बात को नकार दिया है। पाकिस्तानी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने कहा है कि शेख हसीना और उनके बेटे…
 05 August 2026
नई दिल्ली/रियाद: यमन के पास लाल सागर में भारतीय झंडे वाले एक व्यापारिक जहाज को मिसाइल या रॉकेट जैसे किसी प्रोजेक्टाइल से हमला कर डूबो दिया गया। इस जहाज का…
 05 August 2026
कीव: यूक्रेन ने रूस पर युद्ध अपराध का आरोप लगाया है। यह आरोप यूक्रेनी शहर खेरसॉन में एक ड्रोन से सब्जी बेचने वाले का पीछा करने और उसे घायल करने…
 05 August 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान ने एक बार फिर कश्मीर पर पुरानी बातों को दोहराया है। पाकिस्तानी सेना ने बुधवार को बयान जारी करते हुए कहा है कि वह कश्मीर के लोगों के…
 05 August 2026
वॉशिंगटन: भारत सरकार के फॉरेन कंट्रीब्यूशन (रेगुलेशन) एक्ट (FCRA) में बदलाव के प्रस्ताव की अमेरिकी कांग्रेसमैन राइली मूर ने आलोचना की है। उन्होंने कहा कि ये सीधे-सीधे ईसाईयों को निशाना…
Advt.