Home
(current)
देश
विदेश
मध्यप्रदेश
छत्तीसगढ़
खेल
मनोरंजन
हेल्थ
व्यापार
हमारे बारे में
कोरिया में 39 हाथियों का उत्पात जारी
Update On
22-September-2021 21:27:52
छत्तीसगढ़ में हाथियों का उत्पात लगातार जारी है। कोरिया में पिछले कई दिनों से घूम रहे 39 हाथियों ने एक बार फिर से 3 घरों को तोड़ दिया है। वहीं 25 किसानों की फसलों को रौंद दिया है। इसके बाद बुधवार सुबह बेलकामार जंगल से लगे नदी में घंटों नहाते रहे। ग्रामीणों ने उन्हें काफी खदेड़ना का प्रयास किया। इसके बावजूद हाथियों का दल अब भी बेलकामार के जंगल में ही मौजूद है। वन विभाग की टीम लगातार…
टूलकिट मामले में रमन सिंह-संबित पात्रा को राहत
Update On
22-September-2021 21:27:52
रायपुर | कांग्रेस टूलकिट मामले में छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह और भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता संबित पात्रा को थोड़ी राहत मिली है। सुप्रीम कोर्ट ने छत्तीसगढ़ सरकार की अपील सुनने से इनकार कर दिया है। इस अपील में सरकार ने टूलकिट मामले की जांच रोकने संबंधी उच्च न्यायालय के आदेश को चुनौती दी थी। कोर्ट ने कहा, हम उच्च न्यायालय से इसके शीघ्र निस्तारण का आग्रह करते हैं। मामले की सुनवाई चीफ जस्टिस एनवी रमना, न्यायमूर्ति सूर्यकांत और हिमा कोहली की बेंच में हुई।
मुख्यमंत्री बोले- बस्तर के अंग्रेजी स्कूलों में मिलेगी हॉस्टल की सुविधा
Update On
22-September-2021 21:27:52
रायपुर | राज्य सरकार के खिलाफ सर्व आदिवासी समाज के प्रदेश बंद के एक दिन बाद कांग्रेस की डिनर पॉलिटिक्स सामने आई है। मुख्यमंत्री निवास में मंगलवार रात बस्तर के आदिवासी समाज के प्रमुखों के लिए भोज का आयोजन हुआ। बस्तर के प्रभारी मंत्री कवासी लखमा करीब 300 लोगों को लेकर मुख्यमंत्री निवास पहुंचे। यहां मुख्यमंत्री ने सभी से बात की। इस दौरान उन्होंने बस्तर संभाग के स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम स्कूलों में…
रायपुर में OPD और IPD की सुविधा फ्री
Update On
22-September-2021 21:27:52
रायपुर | राज्य सरकार ने राजधानी रायपुर के सरकारी अस्पतालों में OPD (आउट पेशेंट डिपार्टमेंट) और IPD (इन पेशेंट डिपार्टमेंट) सुविधा को फ्री कर दिया है। आयुष्मान कार्ड अथवा राशन कार्ड रखने वाले किसी व्यक्ति को अब इलाज के लिए 10 रुपए फीस नहीं देनी होगी। मरीजों को अब केवल कुछ पैथोलॉजी जांच के लिए शुल्क अदा करना होगा। अधिकारियों ने बताया, स्वास्थ्य विभाग के पोर्टल से ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कराकर किसी भी सरकारी स्वास्थ्य केंद्र में फ्री इलाज…
छत्तीसगढ़ में पार्टी को मजबूत बनाने को लेकर समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष तनवीर अहमद ने कई जिलाध्यक्ष और जिला महासचिवों की नियुक्ति देखिये सूची
Update On
22-September-2021 21:27:52
रायपुर,छत्तीसगढ़ में समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष तनवीर अहमद लगातार जिलों का दौरा करके प्रदेश में पार्टी को मजबूती प्रदान करने के लिए प्रदेश स्तर पर जिलाध्यक्ष और जिला महासचिव पदों पर नियुक्तियां की जा रही है,इसी कड़ी में निम्न जिलों में नियुक्तियां की गई जो इस प्रकार है। छत्तीसगढ़…
बस्तर अंचल में जहां स्वामी आत्मानंद इंग्लिश मीडियम स्कूल खुले हैं, वहां बच्चों के लिए हॉस्टल की व्यवस्था की जाएगी: मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल
Update On
22-September-2021 21:27:52
रायपुर, मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने कहा है कि बस्तर अंचल में जहां स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम स्कूल खुले हैं, वहां बच्चों के लिए हॉस्टल की व्यवस्था भी की जाएगी। मुख्यमंत्री आज यहां अपने निवास कार्यालय में बस्तर से आए सर्व आदिवासी समाज के प्रतिनिधि मंडल से चर्चा कर रहे…
सड़क हादसों पर नियंत्रण के लिए लगेंगे साइन बोर्ड
Update On
20-September-2021 23:56:29
कोरबा कोरबा जिले के कटघोरा-अंबिकापुर एचएच-130 पर अब साइन बोर्ड लगाए जाएंगे। ताकि वाहन चालक दूर से देखकर सतर्क हो जाए और सड़क हादसों से बच सके। यातायात पुलिस अब पीडब्ल्यूडी, एनएच व निर्माण कार्य करने वाली कंपनी के साथ मिलकर सड़क हादसों को रोकने के लिए सड़कों का निरीक्षण कर रही है। हालांकि संबंधित विभाग द्वारा जरूरी पहल करने में समय लगेगा, इसलिए यातायात पुलिस की ओर से यातायात सूबेदार भुनेश्वर कश्यप…
सांसद अरुण साव ने शहर के विभिन्न वैक्सीनेशन सेंटरों का लिया जायजा
Update On
20-September-2021 23:56:29
बिलासपुर । शुक्रवार को बिलासपुर सांसद अरुण साव ने शहर के विभिन्न वैक्सिनेशन सेंटरों में भाजयुमो कार्यकर्ताओं के साथ दौरा कर जायजा लिया।बिलासपुर लोकसभा सांसद अरुण साव ने बेलतरा विधानसभा अंतर्गत साइंस कॉलेज अनुसूचित जाति छात्रावास स्थित एवं लिंगियाडीह प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र स्थित टीकाकरण केंद्रों में जाकर व्यवस्था का जायजा लिया एवं टीकाकरण के लिए आये हुए लोगो तथा इस कार्य मे लगे हुए स्वास्थ्य एवं निगम कर्मियों से चर्चा कर उनका…
जुआ खेलते 9 जुआरी गिरफ्तार
Update On
20-September-2021 23:56:29
बिलासपुर । जीपीएम जिले की गौरेला पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है जिसमे पुलिस ने कार्यवाही करते हुए फड़ संचालक बालदाऊ साहू सहित 9 जुआडिय़ों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों से 26 हजार 400 रुपये बरामद किए है। गौरेला पुलिस को मुखबिरों से सूचना मिली कि गौरेला के कोटखर्रा लालपुर क्षेत्र में जुए का फड़ लगाकर, रूपए - पैसे का दांव लगाकर बड़ी मात्रा में जुआ खिलाई जा…
रेल रोकने नगर संघर्ष समिति के लोग पहुंचे ट्रैक तक
Update On
20-September-2021 23:56:29
बिलासपुर । कोटा नगर संघर्ष समिति आम जनता के द्वारा करगीरोड रेलवे स्टेशन में करोना काल से बंद हुये पैंसेजर और एक्सप्रेस ट्रेनों का ठहराव नहीं होने के कारण यहाँ की आम जनता को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा हैं। वहीं छत्तीसगढ़ में कोविड करोना केस भी अब कम हो गया ,सभी रेलवे स्टेशन में कोविड नियमों का पालन करते हुए और आम जनता के परेशानियों को दूर करते आम जनता के…
करील तोडऩे गई युवती से जंगल में युवक ने किया दुष्कर्म
Update On
20-September-2021 23:56:29
बिलासपुर । करील तोडऩे के बहाने जंगल में जाकर युवती से युवक ने दुष्कर्म किया. पीडि़ता की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी युवक को पुलिस ने 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर आगे की कार्रवाई कर रही है.पुलिस के मुताबिक बीते, रतनपुर थाना क्षेत्र में रहने वाली युवती 18 सितंबर को काम की तलाश में गांव के ही युवक के साथ अपने दीदी-जीजा के घर जा रही थी. इसी दौरान शनिचरी चौक रतनपुर के…
नाबालिक का अपहरण कर 9 माह तक करता रहा दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार
Update On
20-September-2021 23:56:29
बिलासपुर । गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले से 9 माह पहले अगवा हुई 15 साल लड़की को पुलिस ने मुंबई से बरामद किया है। उसे एक युवक अगवा कर ले गया था और दुष्कर्म करता रहा। पुलिस ने आरोपी को भी गिरफ्तार कर लिया है। लड़की पड़ोसी युवक की शादी में जाने की बात कहकर निकली थी। रिपोर्ट दर्ज होने के बाद से आरोपी फरार चल रहा था। पुलिस को उसकी लोकेशन ट्रेस हुई और इस…
बारिश के चलते जर्जर रोड पर तालाब में तब्दील
Update On
20-September-2021 23:56:29
बिलासपुर । वैसे तो बिलासपुर शहर समेत पूरे जिले में सड़कों का कोई माई बाप नहीं है। 2-4 अपवाद छोड़कर जिले की सभी सड़कें जर्जर और छोटे बड़े गड्ढों के कारण चलने के लायक नहीं रह गई है। इन सड़कों में भी जिले के तखतपुर विधानसभा क्षेत्र में आने वाले चनाडोंगरी पंचायत से देवरीखुर्द पहुंच मार्ग की हालत शर्मनाक हो गई है। यहां सड़क निर्माण में हुए भ्रष्टाचार की अगर परतें खुली जाएं तो…
चोरी के 3 मामले सुलझाने में हिर्री पुलिस को मिली सफलता
Update On
20-September-2021 23:56:29
बिलासपुर । मुस्तकीम खान की पेंड्रीडीह बायपास के चौक पर दुकान स्थित है और वह अपने पिता यूसुफ खान के साथ मिलकर चोरी का सामान खपाने का धंधा लम्बे समय से करते आ रहा है.. दरअसल पूरे मामले का खुलासा तब हुआ जब हरदी निवासी शारदा यादव ने हिर्री थाना पहुंचकर रिपोर्ट दर्ज कराई कि.. सरिता पांडे डोलोमाइट माइंस में चौकीदारी रूम में लगा 5 हजार रुपए कीमती लोहे के दरवाजे को अज्ञात…
संभाग स्तरीय खेल प्रतियोगिता रस्साकशी में विजेता बना कोरबा
Update On
20-September-2021 18:52:10
कोरबा संभागीय खेल प्रतियोगिता सक्ती के लिए जी.पी. भारद्वाज जिला शिक्षा अधिकारी कोरबा एवं प्यारे लाल चौधरी सहायक जिला क्रीड़ा अधिकारी के कुशल निर्देशन में सक्ती रवाना हुई जिसमें कोरबा, जांजगीर, सक्ती, रायगढ़, मुंगेली और बिलासपुर जिले के प्रतिभागी सम्मिलित हुए जिसमें कोरबा बालिकाओ के द्वारा रस्साकशी 17 वर्ष फाइनल में मुंगेली को हराकर विजेता बनी एवं रस्साकशी बालिका19 वर्ष मे फाइनल जांजगीर को हराकर कोरबा जिले की दोनों टीम विजेता रही। जिसमें…
नमन विहार स्थित स्टोर रूम से चोरी करने के आरोप में एक व्यक्ति गिरफ्तार
Update On
20-September-2021 18:52:10
कोरबा कोरबा शहर के नमन विहार स्थित स्टोर रूम में चोरी की घटना को अंजाम देने के आरोप में पुलिस ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। आरोपी की निशानदेही पर चोरी हुए मशरूका की जप्ती कर ली गई है। प्रार्थी प्रफुल्ल तिवारी थाना- कोतवाली जिला कोरबा छ.ग. चौकी उपस्थित होकर प्रथम सूचना पत्र दर्ज कराया गया कि इसका स्वयं का ट्रांसपोर्ट एवं ट्रेवल का काम हैं जिसका संचालन यह स्वंय करता है। तथा गाड़ी…
तीन दिन से लापता दिव्यांग किशोर की लाश मिली कुएं में, पुलिस पहुंची मौके पर
Update On
20-September-2021 18:52:10
कोरबा कोरबा जिलान्तर्गत पाली थाना क्षेत्र के ग्राम बांधाखर से पिछले तीन दिन से लापता 16 वर्षीय किशोर की लाश उसके घर की बाड़ी में मौजूद कुंए में पाई गई है। मृतक राजकुमार निर्मलकर दिव्यांग है,जिसका तीन दिन से पता नहीं चल पा रहा था। उसकी लाश कुंए में मिलने से सनसनी फैल गई। मृतक की मौत कैसे और किन परिस्थितियों में हुई है इस बात का पता नहीं चल सका है। मर्ग कायम…
चोरी कबूल करवाने अधेड़ को खंभे में बांधकर बरसाए डंडे
Update On
20-September-2021 18:52:10
कोरबा कोरबा जिले में एक निजी कंपनी के दबंगों ने चोरी कबूल करवाने के लिए एक अधेड़ व्यक्ति को लोहे के पाइप में बांधकर कर बुरी तरह पीटा। पीड़ित चीखता रहा, रहम की भीख मांगता रहा पर, दबंग बेरहमी से लाठी बरसाते रहे। इस घटना का वीडियो इंटरनेट मीडिया में वायरल होने के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। कोरबा जिले में कोतवाली थाना क्षेत्रांतर्गत दुरपा रोड फोकटपारा निवासी अधेड़ व्यक्ति 17…
अस्पताल और कॉलेज के लिए 1041 पद स्वीकृत, जल्द शुरू होगी भर्ती प्रक्रिया
Update On
20-September-2021 18:52:10
दुर्ग,। स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री टी.एस. सिंहदेव की अध्यक्षता में आज यहां उनके निवास कार्यालय में चन्दूलाल चन्द्राकर मेमोरियल अस्पताल एवं मेडिकल कॉलेज संचालक मंडल की बैठक आयोजित की गई। गौरतलब है कि राज्य सरकार द्वारा चन्दूलाल चन्द्राकर अस्पताल एवं कॉलेज के अधिग्रहण के बाद यह पहली बैठक थी। बैठक में श्री सिंहदेव अस्पताल एवं कॉलेज की वर्तमान व्यवस्था के संबंध में जानकारी ली और संचालन की प्रक्रिया में तेजी लाने के निर्देश…
राज्य सरकार छत्तीसगढ़ी संस्कृति को बढ़ावा देने के लिए प्रतिबद्ध: गुरू रूद्रकुमार
Update On
20-September-2021 18:52:10
दुर्ग,। लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी एवं ग्रामोद्योग मंत्री गुरू रूद्रकुमार आज दुर्ग जिले के भिलाई-3 अंतर्गत वार्ड उमदा में तीज मिलन कार्यक्रम में शामिल हुए। मंत्री गुरू रूद्रकुमार ने कहा कि राज्य सरकार छत्तीसगढ़ी संस्कृति को बढ़ावा देने के लिए प्रतिबद्ध है। तीजा छत्तीसगढ़ के प्रमुख त्यौहार में से एक है। मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने छत्तीसगढ़ की संस्कृति को बढ़ावा देने तीज त्यौहारों जैसे-तीजा, हरेली, कर्मा जयंती में शासकीय अवकाश घोषित कर लोगों को…
‹ First
<
736
737
738
739
740
>
Last ›
Total News of chattishgarh
( 14974 )
Advt.