मनोरंजन

करिश्मा कपूर ने इंडियन आइडल लेजेंड्स रिटर्न में सायली कांबले पाटिल की सराहना की

मुंबई: बॉलीवुड अभिनेत्री करिश्मा कपूर ने गायिका सायली कांबले पाटिल की सराहना की और कहा कि वह जिस तरह मदरहुड, पारिवारिक जिम्मेदारियों और अपने पेशेवर जीवन के बीच संतुलन बना रही हैं, वह बेहद प्रशंसनीय है। सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविज़न के आगामी इंडियन आइडल लेजेंड्स रिटर्न एपिसोड में करिश्मा ने सायली से उनके बेटे चिंटू के बारे में बात की और एक कामकाजी मां होने के साथ आने वाली चुनौतियों को भी स्वीकार किया। सायली के एक कामकाजी मां के रूप में सफर से प्रभावित होकर करिश्मा ने मदरहुड को लेकर अपनी प्रेरणादायक सोच साझा की और महिलाओं की एक साथ कई भूमिकाएं निभाने की क्षमता की सराहना की। MOM का अर्थ बताते हुए उन्होंने कहा, “आप जानते हैं, मेरे हिसाब से MOM की परिभाषा क्या है?” M-O-M… मल्टी-टास्किंग की मास्टर… तो वो काम भी कर सकती है, वो घर भी संभाल सकती है, परिवार को भी, सब कुछ कर सकती है..”
एपिसोड में करिश्मा और सायली के बीच एक भावुक और दिल को छू लेने वाली बातचीत देखने को मिलेगी, जहां दोनों सायली के बेटे चिंटू और एक कामकाजी मां होने की चुनौतियों पर चर्चा करती हैं। करिश्मा, चिंटू की कुशलक्षेम के बारे में पूछती हैं और जानना चाहती हैं कि वह कहां हैं। इस पर सायली बताती हैं कि वह बिल्कुल ठीक हैं और उस दिन उनके साथ सेट पर भी आए हुए हैं। नन्हे चिंटू से मिलने की इच्छा जताते हुए करिश्मा बेहद खुश हो जाती हैं, जब सायली की मां बेबी चिंटू को मंच पर लेकर आती हैं। इस प्यारे पल को देखकर जजों, प्रतियोगियों और दर्शकों के चेहरों पर भी मुस्कान आ जाती है।
सायली की कई जिम्मेदारियों को बखूबी निभाने की क्षमता की सराहना करते हुए करिश्मा ने कहा, “पिछली बार, वेद इतना छोटा था जब मैं मिली थी… वो थोड़ा सा बड़ा हो गया है। लेकिन हैट्स ऑफ़ टू यू कि आप सब कुछ संभाल रही हैं, घर, बेटा, फ़ैमिली, और यहाँ कॉम्पिटिशन को भी संभाल रही हो.. आपको कैसा लग रहा है?” बातचीत उस समय भावुक मोड़ ले लेती है, जब सायली अपने बच्चे को घर पर छोड़कर काम पर आने की मुश्किलों के बारे में बात करती हैं और इस पूरे सफर में उनका साथ देने के लिए अपनी मां के प्रति आभार भी व्यक्त करती हैं। सायली ने कहा, “ईमानदारी से बताऊँ, मैं आज… सबके सामने… मैं मेरे मम्मी को धन्यवाद बोलना चाहूंगी, क्योंकि बहुत मुश्किल है। एक तो ना आप जब अपने बच्चे को घर पे छोड़ के आते हो ना पूरा दिन भर, इधर… मतलब आप हाथ में नहीं ले रहे हो, मैं उसको फीड नहीं कर पा रही हूं, तो मुझे लगता है बहुत बुरा, मैं उसके लिए रह नहीं पा रही हूँ…”
मदरहुड के साथ-साथ अपने सपनों को भी आगे बढ़ाने में परिवार के सहयोग की अहमियत पर जोर देते हुए सायली ने आगे कहा, “अगर एक औरत, जो माँ बनी है, उसके साथ अगर उसकी फ़ैमिली का सपोर्ट है ना, तो वो कुछ भी कर सकती है।” अपने बेटे से दूर रहने के दौरान किस तरह उनकी मां उन्हें मानसिक सुकून देती हैं, इस बारे में बताते हुए सायली ने कहा, “ये मुख्य अनुभव कर रही हूं कि मैं बिल्कुल भी मुझे इतना चिंता नहीं होता मेरे बच्चे ने खाना खाया होगा की नहीं, क्या होगा, क्या कर रहा होगा, क्योंकि मुझे पता है ये है, और यह इसको संभाल लेगी.. और मेरी इच्छा है कि अगर मैं मेरी माँ जैसे एक परसेंट भी माँ… एक परसेंट भी अगर माँ बन पाई, तो मुझे लगेगा कि मैं सफल हूँ। यह दिल को छू लेने वाली बातचीत कामकाजी माताओं की ताकत और उनके समर्पण का जश्न मनाती है। साथ ही, यह इस बात को भी रेखांकित करती है कि मदरहुड के सफर के साथ-साथ अपने पेशेवर सपनों को पूरा करने में परिवार का सहयोग कितना महत्वपूर्ण होता है। फ्रेमैंटल द्वारा निर्मित, इंडियन आइडल लेजेंड्स रिटर्न का प्रसारण हर शनिवार और रविवार रात 8:00 बजे केवल सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविज़न और सोनी लिव पर किया जाता है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button