शादियों के नवंबर व दिसंबर में 17 मुहूर्त

Updated on 22-11-2021 09:54 PM

भोपाल चालू साल के शेष दो महीनों  नवंबर दिसंबर में शादियों के 17 मुहूर्त है। इस दौरान जमकर शादियां होगी।ढेर सारे शादियों के मुहूर्त देखकर टेंट, कैटर्स, बैंड-बाजा, कपड़ा, बर्तन सहित अन्य व्यवसायियों की भी बांछेखिली हुई है। दो सालों बाद शादी के आयोजन की छूट प्रशासन की ओर सेमिली है। राजधानी के ज्योतिषाचार्य के अनुसार इस बार नवंबर और दिसंबर में विवाह के 17 मुहूर्त हैं। सबसे अधिक इस साल अप्रैल, मई, जून में शादियों के मुहूर्त थे, लेकिन कोरोना के चलते अधिक शादियां नहीं हो सकीं।

 कई आयोजन भी नहीं हुए। इस बार कोरोना कम होने से अधिक शादियां होंगी। इससे बाजारों में रौनक बनी हुई है। नवंबर में 16, 19, 20, 21, 26, 28, 29 और 30 तक शादियों के शुभ मुहूर्त हैं। वहीं दिसंबर में एक, दो, छह, आठ, नौ, ग्यारह, बारह और 13 तक कुल आठ शुभ मुहूर्त हैं। साल 2022 में 15 जनवरी से 22 फरवरी तक शुभ मुहूर्त है। जनवरी की बात करें तो 15, 20, 23, 24, 27, 28, 29, 30 तारीख को शादियां होंगी। फरवरी माह में पांच, छह, 11, 18, 19 और 22 तारीखों को शादियों के मुहूर्त है। इस बार शादियां होने से बाजार खिले रहेंगे। टेंट, कैटर्स, बैंड-बाजा, कपड़ा, बर्तन सहित अन्य व्यवसायियों ने शादियों की सीजन की तैयारियां पूरी कर ली हैं।

दुकानों पर नई सामग्री बिक्री के लिए रखी गई है। 15 नवंबर के बाद देवउठनी ग्यारस मनाने के बाद व्यापारी ग्राहकों को लुभाने के लिए ऑफर के साथ अलग-अलग वस्तुएं बेचने लगे हैं। चौक, न्यू मार्केट सहित अन्य बाजारों में दूल्हा-दूल्हन के कई डिजाइन के कपड़े शादियों के लिए जरूरी सभी सामग्रियों से बाजार सजे हैं। बता देंकि राजधानी में रविवार के अलग-अलग इलाकों में 2000 से अधिक शादियां हुईं। लालघाटी से संत हिरदाराम नगर, एयरपोर्ट पोर्ट रोड, कोलार मुख्यमार्ग, होशंगाबाद, रायसेन विदिशा रोड पर संचालित मैरिज गार्डनों में शादियां हुईं। सड़कों पर बारात निकलती दिखीं। फिल्मी गानों पर बरातियों ने नृत्य किया।

मैरिज गार्डनों पर सजे स्टेजों पर दूल्हा-दूल्हनों को उपहार देकर लोग भोज करते हुए दिखे। रात भर विवाह के रस्मे होती रहीं। यही नजारा शहर के होटलों सामूदायिक भवनों में दिखा। ज्योतिषाचार्य के अनुसार, पंचाग के अनुसार देव उठनी के बाद शादियों का पहला मुहूर्त है। पूरे शहर में 2000 से अधिक शादियां हुई हैं। इस महीने बाकी मुहूर्तों में भी बड़ी संख्या में शादियां होंगी।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
 04 July 2026
इंदौर। बारिश का मौसम लोगों को परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताने का एक अलग मौका देता है। इसी मौसम को खास बनाने के लिए शहर में हर रविवार…
 01 July 2026
इंदौर। मिताशा फाउंडेशन एवं डायोसिस ऑफ इंदौर के संयुक्त नेतृत्व में, केरल समाजम, रोटरी क्लब ऑफ इंदौर आदर्श एवं एसवीडी सोसायटी के सहयोग से आयोजित "संकल्प एक लाख अंगदान से…
 24 June 2026
भोपाल : फेडरेशन ऑफ रिटेलर्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया (एफआरएआई) मध्य प्रदेश शाखा ने आज भोपाल में ‘मॉडर्न मार्केट में अवैध व्यापार का सामना’ (कन्फ्रंटिंग इलिसिट ट्रेड इन मॉडर्न मार्केट) विषय पर…
Advt.