भोपाल में मेट्रो की राह में रुकावट बन रहीं 18 दुकानें हटाईं, अब आरा मशीनों की होगी शिफ्टिंग

Updated on 27-11-2024 01:31 PM
भोपाल। शहर में मेट्रो परियोजना का कार्य तीव्र गति से किया जा रहा है। इस प्रोजेक्ट के दूसरे चरण में सुभाष नगर से करोंद तक के काम में आने वाली रुकावटों को हटाने का सिलसिला जारी है। बोगदा पुल के आजाद नगर में दो महीने पहले कच्चे निर्माणों को हटाया गया था, जबकि डेढ़ दर्जन पक्की दुकानों को हटाने के लिए दुकानदारों ने 10 दिन का समय मांगा था। विगत सोमवार को यह मोहलत भी पूरी हो गई।इसके बाद मंगलवार को जिला प्रशासन और पुलिस की टीम ने मौके पर पहुंचकर मेट्रो की राह में रुकावट बन रही पक्की दुकानों को जेसीबी की मदद से ढहा दिया। अब यहां से सिविल कार्य शुरु कर दिया जाएगा। इसके बाद भारत टाकीज स्थित आरा मशीनों को हटाया जाना है।

8.77 किलोमीटर लंबी बिछेगी लाइन

मेट्रो का दूसरा चरण सुभाष नगर डिपो से करोंद तक कुल 8.77 किलोमीटर है। यह काम भी दो हिस्से में होगा। दोनों पर 1540 करोड़ रुपए खर्च होंगे। मिट्टी की टेस्टिंग, डिजाइन समेत अन्य काम हो चुके हैं। अब बाधाओं को हटाने पर फोकस है। जिससे सिविल के काम जल्दी शुरू हो सके।
शहर एसडीएम दीपक पांडे ने बताया कि जिन दुकानदारों से शाम तक सामान हटाने की बात कहीं, उन्हें राहत दी गई। सामान हटाते ही दुकानें तोड़ दी गई।

जल्द होगी आरा मशीनों की शिफ्टिंग

बरखेड़ी फाटक से भारत टाकीज तक मेट्रो के रूट पर 108 आरा मशीनें हैं। करीब 48 साल में इन मशीनों की शिफ्टिंग पर 50 से ज्यादा बार चर्चाएं हो चुकी हैं। आठ लोकेशन भी देखी जा चुकी हैं। लंबी जद्दोजहद के बाद आखिरकार छोटा रातीबड़ में 18 एकड़ जमीन आवंटित की गई थी। जहां साढ़े पांच करोड़ रुपये से सड़क, बिजली और पानी की सुविधाएं दी जाएंगी, लेकिन अब तक सिर्फ टेंडर की प्रोसेस ही हुई है।
अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम विभाग यहां बुनियादी सुविधाएं मुहैया कराएगा, जिसके बाद अंडरग्राउंड लाइन के लिए मशीनें जा सकेंगी।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
 04 July 2026
इंदौर। बारिश का मौसम लोगों को परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताने का एक अलग मौका देता है। इसी मौसम को खास बनाने के लिए शहर में हर रविवार…
 01 July 2026
इंदौर। मिताशा फाउंडेशन एवं डायोसिस ऑफ इंदौर के संयुक्त नेतृत्व में, केरल समाजम, रोटरी क्लब ऑफ इंदौर आदर्श एवं एसवीडी सोसायटी के सहयोग से आयोजित "संकल्प एक लाख अंगदान से…
Advt.