रैगांव विधानसभा उप निर्वाचन के लिये 24 अभ्यर्थियों ने दाखिल किये नामांकन पत्र

Updated on 09-10-2021 05:38 PM

सतना |  रैगांव विधानसभा क्षेत्र क्रमांक-62 रैगांव (.जा.) के उप निर्वाचन के लिये आयोग के घोषित कार्यक्रम के अनुसार नाम निर्देशन प्राप्त करने की अंतिम तिथि 8 अक्टूबर 2021 की अपरान्ह 3 बजे तक रिटर्निंग ऑफीसर रैगांव के समक्ष कुल 24 अभ्यर्थियों द्वारा नाम निर्देशन पत्र दाखिल किये गये। रिटर्निंग ऑफीसर कक्ष में भारत निर्वाचन आयोग द्वारा नियुक्त सामान्य प्रेक्षक रंजीत कुमार, रिटर्निंग ऑफीसर नीरज खरे, सहायक रिटर्निंग ऑफीसर अभयराज सिंह और हिमांशु भलावी भी उपस्थित थे।


        शुक्रवार को अंतिम तिथि तक विधानसभा क्षेत्र रैगांव का उप निर्वाचन लड़ने के लिये 24 उम्मीदवारों की तरफ से 28 नाम निर्देशन पत्र दाखिल किये गये हैं। इनमें उपेन्द्र कुमार शिवसेना, कल्पना वर्मा इंडियन नेशनल कांग्रेस, राकेश कुमार भारतीय जनता पार्टी और निर्दलीय, राजेन्द्र कुमार बहुजन द्रविड़ पार्टी, बच्चा निर्दलीय, दद्दू प्रसाद अहिरवार निर्दलीय, राजेन्द्र डोहर निर्दलीय, पुष्पराज बागरी निर्दलीय और भारतीय जनता पार्टी, बाल गोविन्द चौधरी निर्दलीय, राम गरीब निर्दलीय, राजेश कुमार निर्दलीय, धीरेन्द्र सिंह समाजवादी पार्टी, राम नरेश निर्दलीय, पुष्पेन्द्र बागरी राष्ट्रीय क्रांतिकारी समाजवादी पार्टी, राजा भइया सैनिक समाज पार्टी, रानी देवी बागरी भारतीय जनता पार्टी, वंदना बागरी निर्दलीय, प्रतिमा बागरी भारतीय जनता पार्टी, शिवनारायण दाहिया निर्दलीय, रामनिवास मौलिक अधिकार पार्टी, सुरेन्द्र कुमार निर्दलीय, कल्पना वर्मा निर्दलीय, नंद किशोर पीपल्स पार्टी ऑफ इंडिया (डेमोक्रेटिक), चौरसिया चौधरी निर्दलीय ने अपने नाम निर्देशन पत्र दाखिल किये हैं।


        भारत निर्वाचन आयोग द्वारा घोषित कार्यक्रम के अनुसार नाम निर्देशन पत्रों की संवीक्षा 11 अक्टूबर को प्रातः 11 बजे से न्यायालय अनुविभागीय दंडाधिकारी रघुराजनगर कक्ष क्रमांक जी-1 संयुक्त कलेक्ट्रेट भवन धवारी सतना में की जाएगी। अभ्यर्थिता वापस लेने की सूचना अभ्यर्थी या उसके प्रस्ताव या निर्वाचन अभिकर्ता जिसे अभ्यर्थी द्वारा लिखित में प्राधिकृत किया हो, वह रिटर्निंग ऑफीसर से उसके कार्यालय में 13 अक्टूबर को अपरान्ह 3 बजे के पूर्व तक दे सकेंगे।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
 04 July 2026
इंदौर। बारिश का मौसम लोगों को परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताने का एक अलग मौका देता है। इसी मौसम को खास बनाने के लिए शहर में हर रविवार…
 01 July 2026
इंदौर। मिताशा फाउंडेशन एवं डायोसिस ऑफ इंदौर के संयुक्त नेतृत्व में, केरल समाजम, रोटरी क्लब ऑफ इंदौर आदर्श एवं एसवीडी सोसायटी के सहयोग से आयोजित "संकल्प एक लाख अंगदान से…
 24 June 2026
भोपाल : फेडरेशन ऑफ रिटेलर्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया (एफआरएआई) मध्य प्रदेश शाखा ने आज भोपाल में ‘मॉडर्न मार्केट में अवैध व्यापार का सामना’ (कन्फ्रंटिंग इलिसिट ट्रेड इन मॉडर्न मार्केट) विषय पर…
Advt.