भारत में कोरोना से 585 मौतें अकेले केरल में सबसे ज्यादा 482 मौत

Updated on 27-10-2021 08:51 PM

नई दिल्ली कोरोना वायरस का कहर देश में लगातार कम होता दिखाई दे रहा है। लेकिन प्रशासन लगातार सलाह दे रहा है कि कोरोना के खिलाफ अपने सुरक्षा गार्ड को कम नहीं करना है। पिछले 24 घंटों में कोरोना के 13,451 मामले सामने आए हैं, जिसके बाद देश में कुल कोरोना मामलों की संख्या 3,42,15,653 पहुंच गई है। इसके अलावा देश में एक्टिव मामलों की संख्या में भी लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है। भारत ने पिछले 24 घंटों में कोरोनो वायरस बीमारी से जुड़ी 585 मौतें दर्ज कीं, केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों ने यह जानकारी दी। इनमें से केरल में सबसे ज्यादा 482 मौतें हुईं। देश का रिकवरी रेट भी मार्च 2020 के बाद से सबसे ज्यादा है, वर्तमान में यह 98.19 प्रतिशत है. राहत की बात यह है कि देश में हर रोज जितने लोग कोरोना संक्रमित हो रहे हैं।

 उससे ज्यादा लोग कोरोना से ठीक हो रहे हैं। पिछले 24 घंटों में 14,021 लोग कोरोना से ठीक हो चुके हैं। देश मे कोरोना से ठीक होने वाले कुल लोगों की संख्या 3,35,97,339 पहुंच गई है। देश में एक्टिव केसों की संख्या 1,62,661 है, जो पिछले 242 दिनों में सबसे कम है। इसके अलावा देश में कोरोना मामलों की पहचान करने के लिए लगातार टेस्टिंग की जा रही है। अब तक कुल 60.32 करोड़ टेस्ट किए जा चुके हैं। लोगों को वायरस से सुरक्षा प्रदान करने के लिए लगातार टीकाकरण अभियान भी बड़े स्तर पर जारी है ।जिसके तहत अब तक कुल 103.53 करोड़ वैक्सीन लगाई जा चुकी हैं। भारत सरकार इस साल के आखिर तक पूरी पात्र आबादी को टीका लगाना चाहती है। इसी सिलसिले में मनसुख मांडविया आज सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के स्वास्थ्य मंत्रियों के साथ बातचीत करने वाले हैं।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 09 June 2026
स्टॉकहोम/नई दिल्ली: हथियारों पर नजर रखने वाली ग्लोबल संस्था SIPRI की ताजा रिपोर्ट में दावा किया गया है कि भारत ने कम से कम 12 परमाणु हथियार लाइव तैनात कर…
 09 June 2026
कोलकाता: पश्चिम बंगाल में टीएमसी की करारी हार के बाद पूरी पार्टी जहां मुश्किल दौर में फंसी है तो वहीं दूसरी ओर विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष के चयन के मामले…
 09 June 2026
पटनाः बिहार सरकार की ओर से पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी को पटना के 10 सर्कुलर रोड स्थित सरकारी बंगले को खाली करने के लिए अल्टीमेटम दिया गया है। यह बंगला…
 09 June 2026
लखनऊ, 8 जून, नई दिल्ली- INDIA ब्लॉक की दिल्ली में बैठक हुई। 25 राजनीतिक दल इसमें शामिल हुए। यूपी से सपा प्रमुख अखिलेश यादव शामिल हुए। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने…
 09 June 2026
इम्फाल, मणिपुर में 3 साल से जातीय हिंसा चल रही है। राज्य में पूरी तरह शांति नहीं है। सोमवार को कांगपोकपी जिले के पोंग्रिंगलॅान्ग रोंग्मेई नगा गांव में कुकी उग्रवादी संगठन…
 09 June 2026
मुंबई, बॉम्बे हाईकोर्ट के पूर्व जज जस्टिस गौतम पटेल का दावा है कि उन्हें और उनके परिवार को पिछले करीब 10 महीनों से धमकियां मिल रही हैं। पूर्व जज का दावा…
 09 June 2026
नई दिल्ली, भारत ने पहली बार 12 परमाणु हथियार मोर्चे पर तैनात किए हैं। देश का परमाणु हथियारों का भंडार भी 180 से बढ़कर 190 हो गया है। स्टॉकहोम इंटरनेशनल पीस…
 08 June 2026
शामली: उत्‍तर प्रदेश के शामली में चर्चित धर्म परिवर्तन मामले ने अब नया मोड़ ले लिया है। कारोबारी और केमिस्ट एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष देवराज मलिक के बेटे आयुष मलिक के…
 08 June 2026
चेन्नेई: तमिलाडु के मुख्यमंत्री थलपति विजय ने सोमवार को नॉर्वे चेस चैंपियनशिप जीतकर देश का नाम रोशन करने वाले ग्रैंडमास्टर आर. प्रज्ञानानंदा और उनके परिवार से मुलाकात की। इस दौरान…
Advt.