पोर्टेबल पोलिंग बूथ में 80 प्लस और पीडब्ल्यूडी मतदाता करेंगे मतदान

Updated on 13-10-2021 05:55 PM

 भारत निर्वाचन आयोग द्वारा इस बार अनुपस्थित श्रेणी के 80 वर्ष से अधिक आयु के व्यक्ति और पीडब्ल्यूडी (दिव्यांगजन) मतदाताओं को डाक मतपत्र से मतदान करने की भी सुविधा उपलब्ध कराई गई है। अनुपस्थित श्रेणी के 80 वर्ष से अधिक आयु के व्यक्ति, पीडब्ल्यूडी (दिव्यांगजन) और कोविड श्रेणी के व्यक्ति भी पोस्टल बैलेट सुविधा का लाभ ले सकेंगे।

सुविधा को चाहने वाले ऐसे मतदाताओं के घर पर जाकर पोलिंग टीम पोर्टेबल पोलिंग बूथ के माध्यम से पोस्टल मतदान करायेंगे। इस आशय की जानकारी मंगलवार को मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी कार्यालय द्वारा आयोजित वीडियो कॉन्फ्रेसिंग के दौरान दी गई। एनआईसी कक्ष में रिटर्निंग ऑफीसर रैगांव नीरज खरे, नोडल अधिकारी डाक मतपत्र सुरेश जादव, सहायक रिटर्निंग ऑफीसर अजयराज सिंह और मास्टर ट्रेनर डॉ बीके गुप्ता भी उपस्थित थे।


         वीडियो कॉन्फ्रेसिंग के दौरान बताया गया कि ऐसे अनुपस्थित श्रेणी के मतदाताओं को प्रपत्र 12‘डीभेजकर पोस्टल से मतदान की सहमति चाही गई है। मतदान की तिथि से पूर्व ऐसे मतदाताओं के लिए पोलिंग टीम उनके घर जाएगी और विधि-सम्यक मतदान कराएगी। मतदान टीम अपने साथ एक थैला, एक छोटा पोर्टेबल मेज और पोलिंग बूथ का वोटिंग कंपार्टमेंट भी लेकर जायेगी और मतदाता से कंपार्टमेंट के अंदर बैलेट पेपर पर निशान लगवायेगी।

मतदान की प्रक्रिया की वीडियोग्राफी भी की जाएगी। एक टीम को एक दिन में अधिकतम 15 से 20 निर्वाचक आवंटित किए जाएंगे। टीम को 4-5 दिन में काम पूरा करना होगा। जिन वोटरों को पोस्टल बैलेट जारी होगा, उनके नाम के समक्ष मतदाता सूची की चिन्हित प्रति में पीबी (च्ठ) अंकित किया जाएगा और उन्हें मतदान केंद्र में वोट कराने की अनुमति नहीं दी जाएगी। संपूर्ण प्रक्रिया में एआरओ को मतदान टीम द्वारा प्रतिदिन कराए गए मतदान के लिफाफे उसी दिन जमा करने होंगे।


    पोलिंग टीम उस गांव पहुंचकर बीएलओ से समन्वय कर व्यक्ति की पहचान सुनिश्चित करेंगी और एनेक्सर-2 में पहचान का पत्र दर्ज करेंगे। बीएलओ मतदाता के घर के अंदर पोलिंग टीम के साथ नहीं जाएंगे। मतदाता द्वारा मतदान करने के दौरान परिवार या घर का कोई सदस्य हस्तक्षेप नहीं करेगा। मतदाता प्रपत्र 13‘में घोषणा भी भरेंगे। निर्वाचक की घोषणा और मतपत्र के लिफाफे पर अंकित मतपत्र क्रमांक का मिलान होना चाहिए। मतदान दलों को मतपत्र के काउंटर पर भाग संख्या, सरल क्रमांक, मतदाता के हस्ताक्षर के साथ काउंटर फाइल अपने पास रखना है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
 04 July 2026
इंदौर। बारिश का मौसम लोगों को परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताने का एक अलग मौका देता है। इसी मौसम को खास बनाने के लिए शहर में हर रविवार…
 01 July 2026
इंदौर। मिताशा फाउंडेशन एवं डायोसिस ऑफ इंदौर के संयुक्त नेतृत्व में, केरल समाजम, रोटरी क्लब ऑफ इंदौर आदर्श एवं एसवीडी सोसायटी के सहयोग से आयोजित "संकल्प एक लाख अंगदान से…
 24 June 2026
भोपाल : फेडरेशन ऑफ रिटेलर्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया (एफआरएआई) मध्य प्रदेश शाखा ने आज भोपाल में ‘मॉडर्न मार्केट में अवैध व्यापार का सामना’ (कन्फ्रंटिंग इलिसिट ट्रेड इन मॉडर्न मार्केट) विषय पर…
Advt.