कारों से भरे कंटेनर ने चलते चलते पकड़ी आग, ड्राइवर के सामने डेढ़ करोड़ की लग्जरी कारें जलकर हुई खाक

Updated on 03-11-2024 12:26 PM
शिवपुरी: जिले के पास हाईवे पर कारों से भरे एक कंटेनर में आग लग गई, जिससे 6 नई कारें जलकर खाक हो गईं। यह घटना आगरा-मुंबई राष्ट्रीय फोरलेन मार्ग पर लुकवासा चौकी के पास पूरनखेड़ी टोल प्लाजा पर हुई। करीब डेढ़ करोड़ रुपए का नुकसान होने का अनुमान है। कंटेनर में चार स्कॉर्पियो और दो एसयूवी कारें थीं, जिन्हें नासिक से बिहार के पूर्णिया ले जाया जा रहा था।

31 अक्टूबर को महाराष्ट्र के नासिक से रवाना हुए इस कंटेनर में अचानक आग लग गई। घटना के समय कंटेनर शिवपुरी जिले से गुजर रहा था। जैसे ही कंटेनर पूरनखेड़ी टोल प्लाजा के पास पहुँचा, ड्राइवर को आग लगने का पता चला। तब तक आग इतनी फ़ैल चुकी थी कि उसे बुझाना मुश्किल हो गया।

एक दमकल और तीन पानी टैंकरों को बुलाना पड़ा


एक फायर ब्रिगेड और तीन पानी के टैंकरों की मदद से आग पर काबू पाया जा सका, लेकिन तब तक कंटेनर समेत सभी छह कारें पूरी तरह जल चुकी थीं। कंटेनर के ड्राइवर सावन खान ने बताया कि कंटेनर में नासिक से चार स्कॉर्पियो और दो एसयूवी कारें थीं। रास्ते में अचानक कंटेनर में आग लग गई। मुझे लगता है कि आग कारों में से एक में लगी होगी। सावन खान राजस्थान के भरतपुर के रहने वाले हैं।

आग लगने के बारे में पीछे आ रहे ट्रक ने बताया


सावन खान ने आगे बताया कि मेरे पीछे से आ रहे एक ट्रक ड्राइवर ने इशारा करके मुझे कंटेनर में आग लगने की सूचना दी। जब तक मैं कंटेनर रोकता, आग बहुत फ़ैल चुकी थी।


आग लगने के कारणों की हो रही जांच


घटना की सूचना मिलते ही लुकवासा पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस आग लगने के कारणों की जांच कर रही है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
 04 July 2026
इंदौर। बारिश का मौसम लोगों को परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताने का एक अलग मौका देता है। इसी मौसम को खास बनाने के लिए शहर में हर रविवार…
 01 July 2026
इंदौर। मिताशा फाउंडेशन एवं डायोसिस ऑफ इंदौर के संयुक्त नेतृत्व में, केरल समाजम, रोटरी क्लब ऑफ इंदौर आदर्श एवं एसवीडी सोसायटी के सहयोग से आयोजित "संकल्प एक लाख अंगदान से…
Advt.