खंडवा में नर्स को 21 घंटे तक रखा डिजिटल अरेस्ट, ठग रुपये ट्रांसफर करवाने में नहीं हो पाए सफल

Updated on 10-11-2024 11:37 AM

खंडवा। खंडवा जिला अस्पताल में पदस्थ नर्स को महाराष्ट्र क्राइम ब्रांच के नाम पर फर्जी फोन और वीडियो कॉल के जरिए 21 घंटे तक अपने कमरे में बंधक बनाकर रखा गया। आरोपितों ने नर्स को ड्रग्स की सप्लाई में तस्कर के साथ नाम आने की धमकी देकर उसके खाते में पैसे ट्रांसफर करने के लिए मजबूर किया, लेकिन इसमें सफल नहीं हो सकें।

इस मामले में शनिवार को पीड़ित नर्स की ओर से दिए आवेदन पर पुलिस व सायबर क्राइम ब्रांच में मामलें कि जांच कर रही है। खंडवा जिला अस्पताल में पदस्थ एक स्टाफ नर्स को शनिवार को उसके घर पर 21 घंटे मोबाइल के वीडियो कॉल पर बंधक बनाकर रखा।


नर्स को इस दौरान खाने-पीने के लिए भी उठने नहीं दिया


महाराष्ट्र क्राइम ब्रांच से फर्जी फोन व वीडियो कॉल के जरिए आरोपियों ने नर्स को ड्रग्स की सप्लाई में तस्कर के साथ नाम आने की धमकी देकर रुपयों की मांग की। नर्स को इस दौरान खाने- पीने के लिए भी उठने नहीं दिया। हर कॉल का स्क्रीन शेयर करने के निर्देश आरोपियों ने नर्स को दिए।


सायबर फ्राड में नर्स शुक्रवार दोपहर दो बजे से शनिवार सुबह 11 बजे तक 21 घंटे मोबाइल के सामने बैठी रहीं। दिनभर नर्स के घर का दरवाजा बंद रहने और बाहर नहीं आने पर मकान मालिक और परिचित आवाज लगाने व दरवाजा पीटने पर हिम्मत कर नर्स ने दरवाजा खोला।


घबराई नर्स ने उन्हें रोते हुए पूरा घटनाक्रम बताया। इसके बाद एसपी कार्यालय पहुंच कर साइबर क्राइम शाखा में आवेदन दिया। पीड़िता ने बताया कि सभी महाराष्ट्र पुलिस की वर्दी पहने हुए थे, डिजिटल अरेस्ट वारंट की बात से डर गई थी।


पहले भी सायबर फ्राड के शिकार हो चुके हैं लोग


जानकारों का कहना है कि इस प्रकार की घटनाएं अकेले रहने वाले ओर नौकरीपेशा लोगों के साथ ज्यादा होती है। सायबर क्राइम के ज्यादा शिकार हो रहे है। खंडवा में कुछ डॉक्टर, अधिकारी और नर्स पहले ही सायबर फ्राड के शिकार होने से उन्हें लंबी चपत लग चुकी हैं।


इन मामलों की सायबर क्राइम ब्रांच में लिखित में शिकायत पर पुलिस मामले की जांच कर रही है। इधर, सायबर फ्राड की सबसे ज्यादा घटनाएं अकेले रहने वाले नौकरीपेशा लोगों के साथ ही हो रही है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
 04 July 2026
इंदौर। बारिश का मौसम लोगों को परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताने का एक अलग मौका देता है। इसी मौसम को खास बनाने के लिए शहर में हर रविवार…
 01 July 2026
इंदौर। मिताशा फाउंडेशन एवं डायोसिस ऑफ इंदौर के संयुक्त नेतृत्व में, केरल समाजम, रोटरी क्लब ऑफ इंदौर आदर्श एवं एसवीडी सोसायटी के सहयोग से आयोजित "संकल्प एक लाख अंगदान से…
Advt.