जाने आपके पसंदीदा सितारे कैसे रखते हैं अपने बालों का खास ख्याल!

Updated on 26-11-2024 11:05 PM
भोपाल : खूबसूरत बाल सिर्फ किस्मत की बात नहीं, बल्कि सही देखभाल और रूटीन का नतीजा है। फ्रिज़ी बालों को संभालना हो, रूखापन दूर करना हो, या बालों की मजबूती और चमक बनाए रखना हो, हर किसी के बालों की ज़रूरत अलग होती है। एण्डटीवी के कलाकारों ने अपने आज़माए हुए हेयरकेयर सीक्रेट्स साझा किए और बताया कि कैसे वे अपने बालों को खूबसूरत और सेहतमंद बनाए रखते हैं। इनमें शामिल हैं नेहा जोशी (‘अटल‘ की कृष्णा देवी वाजपेयी), विक्रम द्विवेदी (‘भीमा‘ के विशंभर सिंह), गीतांजलि मिश्रा (‘हप्पू की उलटन पलटन‘ की राजेश) और शुभांगी अत्रे (‘भाबीजी घर पर हैं‘ की अंगूरी भाबी)। नेहा जोशी ऊर्फ ‘अटल‘ की कृष्णा देवी वाजपेयी ने कहा, ‘‘एक वर्किंग वूमन के रूप में, मेरे लिए अपने नैचुरली घुंघराले बालों (कर्ली हेयर्स) की देखभाल करना थोड़ा मुश्किल होता है। बालों को रूखा और उलझने से बचाने के लिए मैं एक होममेड मास्क का इस्तेमाल करती हूं, जिसमें एवोकाडो, नारियल तेल, और अंडे की जर्दी होती है। इसे बालों में लगाकर मैं 30 मिनट तक छोड़ देती हूं और फिर गुनगुने पानी से धो लेती हूं। यह मेरे बालों को गहराई से मॉइश्चराइज करता है और उन्हें पोषण देता है। मैं हीट स्टाइलिंग से बचती हूं और बालों की सुरक्षा के लिए चोटी जैसे हेयरस्टाइल्स अपनाती हूं। बालों को फ्रिज़-फ्री और हेल्दी रखने के लिए सिल्क स्कार्फ या तकिए का इस्तेमाल भी मेरे रूटीन का हिस्सा है।‘‘ ‘भीमा‘ में विशंभर सिंह का किरदार अदा कर रहे विक्रम द्विवेदी कहते हैं, ‘‘मेरे लिए हेल्दी स्कैल्प और पोषित बाल ऑनस्क्रीन और ऑफस्क्रीन, दोनों ही बेहद जरूरी हैं। मैं हेयर जेल, वैक्स, या स्प्रे जैसे स्टाइलिंग प्रोडक्ट्स का अधिक इस्तेमाल करने से बचता हूं, क्योंकि ये बालों में गंदगी जमा कर सकते हैं और उन्हें कमजोर बना सकते हैं। मेरी हेयर केयर रूटीन की शुरुआत हफ्ते में दो बार गर्म तेल की मालिश से होती है। मैं नारियल तेल में मेथी के दाने मिलाकर इस्तेमाल करता हूं और कभी-कभी स्कैल्प को हाइड्रेटेड और हेल्दी रखने के लिए उसमें टी ट्री ऑयल की कुछ बूंदें भी डालता हूं। स्कैल्प की मसाज से ब्लड सर्कुलेशन बेहतर होता है और डैंड्रफ से सुरक्षा भी मिलती है। इसके अलावा, मैं बाहर जाते समय बालों को प्रदूषण और खराब मौसम से बचाने के लिए टोपी या स्कार्फ का इस्तेमाल जरूर करता हूं।‘‘
गीतांजलि मिश्रा जोकि ‘हप्पू की उलटन पलटन‘ में राजेश का किरदार निभा रहीं हैं, ने कहा, ‘‘अच्छे बालों की देखभाल सिर्फ शैंपू तक सीमित नहीं होती, बल्कि बालों को सही पोषण देना भी जरूरी है। मेरी रूटीन की शुरुआत हफ्ते में एक बार गर्म तेल की मालिश से होती है, जिसमें मैं नारियल तेल में करी पत्ते और गुड़हल की पंखुड़ियां मिलाकर बालों की जड़ों को मजबूत और कंडीशन करती हूं। इसके बाद मैं माइल्ड, सल्फेट-फ्री शैंपू और हाइड्रेटिंग कंडीशनर का इस्तेमाल करती हूं, जिससे बाल मुलायम और चमकदार बने रहते हैं। बालों को उलझने से बचाने के लिए मैं एक लीव-इन सीरम लगाती हूं, जो बालों में नमी बनाए रखता है। हफ्ते में एक बार मैं केला और शहद का हेयर मास्क लगाकर बालों की डैमेज़ रिपेयर करती हूं और उनमें नैचुरल चमक लाती हूं। यह रूटीन मेरे बालों को हेल्दी और मजबूत बनाए रखने में मदद करती है।‘‘ शुभांगी अत्रे ऊर्फ ‘भाबीजी घर पर हैं‘ की अंगूरी भाबी ने कहा, ‘‘मेरे लिए खूबसूरत बालों का राज है उन्हें भीतर से पोषण देना। मैं हाइड्रेटेड रहती हूं और ऐसी चीजें खाती हूं जो ओमेगा-3 फैटी एसिड से भरपूर हों, जैसे अखरोट और अलसी के बीज, जो बालों को मजबूत रखने में मदद करते हैं। मैं घर पर ही मेथी के बीजों का हेयर मास्क बनाती हूं। रातभर भिगोए गए मेथी के बीजों को दही के साथ मिलाकर पेस्ट बनाती हूं, जो डैंड्रफ कम करने और स्कैल्प को हेल्दी बनाए रखने में मदद करता है। बाल धोने के बाद मैं ब्लो-ड्राई करने से बचती हूं और हल्के हाथों से तौलिए से सुखाती हूं, जिससे उनका नैचुरल टेक्सचर बना रहता है। बालों के सिरों पर आर्गन ऑयल की एक बूंद लगाकर स्प्लिट एंड्स से बचाव करती हूं और बालों में चमक लाती हूं। यह सिंपल रूटीन मेरे बालों को मुलायम, मजबूत और हेल्दी बनाए रखती है।‘‘

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
जब से 'रामायणम्' का ट्रेलर रिलीज हुआ है, तभी से इसे बारीकी से निहारा जा रहा है और VFX से लेकर कॉस्ट्यूम, जूलरी और यहां तक की कास्टिंग पर हर…
 01 August 2026
एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना के साथ हाल ही शूटिंग के दौरान एक बड़ा हादसा हो गया, जिसमें उन्हें गंभीर चोट आई है। बताया जा रहा है कि रश्मिका एक डांस सीक्वेंस…
 01 August 2026
भोजपुरी-हिंदी फिल्म स्टार और बीजेपी सांसद रवि किशन कई बार कुछ ऐसा बोलते हैं कि उनका मजाक बन जाता है। लोग मीम बनाने लगते हैं। कुछ समय पहले रवि किशन…
 01 August 2026
नितेश तिवारी की फिल्म 'रामायणम्' की रिलीज का काफी समय से बेसब्री से इंतजार किया जा रहा है और जब ट्रेलर रिलीज हुआ, तो लोगों की खुशी का ठिकाना नहीं…
 01 August 2026
दिग्‍गज एक्‍टर और शो होस्‍ट शेखर सुमन ने अपने टॉक शो 'शेखर टुनाइट' के नए एपिसोड में मोदी सरका, धर्मेंद्र प्रधान के इस्‍तीफे, Gen Z की भाषा और यहां तक…
 31 July 2026
रणबीर कपूर स्टारर 'रामायणम्' का ट्रेलर गुरुवार, 30 जुलाई की सुबह रिलीज हुआ। ट्रेलर में फैंस ने रणबीर को परशुराम और भगवान राम, दोनों ही रोल्स में देखा। कोई भी…
 31 July 2026
'कुली', 'कैथी', 'विक्रम', 'मास्टर' और 'लियो' जैसी फिल्में डायरेक्ट करने वाले लोकेश कनगराज अब जल्द ही एक्टिंग करते नजर आएंगे। उनकी नई फिल्म 'डीसी द ब्लडी वैलेंटाइन' का ट्रेलर रिलीज…
 31 July 2026
श्वेता तिवारी के एक्स-हसबैंड राजा चौधरी ने हाल ही में एक्ट्रेस पर चौंकाने वाले आरोप लगाए थे। उन्होंने अपनी बेटी पलक तिवारी के बदले 93 लाख रुपये का फ्लैट लेने…
 31 July 2026
फिल्म प्रोड्यूसर शैलेंद्र सिंह ने सलमान खान के साथ हुई एक मीटिंग की एक अनोखी 'बिहाइंड-द-सीन्स' याद शेयर की है। उन्होंने बताया कि कैसे एक्टर ने उनके साथ बातचीत करते…
Advt.