कृषि आधारित कौशल विकास सबसे अधिक माँग वाले पाठ्यक्रमों में से एक : कुलपति श्री राज नेहरू

Updated on 08-10-2021 05:28 PM

भोपाल उद्योगों की जरूरत के अनुसार कौशल विकसित करना जरूरी है। कृषि आधारित कौशल विकास सबसे अधिक माँग वाले पाठ्यक्रमों में से एक है। श्री विश्वकर्मा स्किल्स यूनिवर्सिटी हरियाणा के कुलपति राज नेहरू ने यह बात अटल बिहारी वाजपेयी सुशासन एवं नीति विश्लेषण संस्थान में व्याख्यान-माला "असरदार परिवर्तन-टिकाऊ परिणाम'' में "स्किल डेव्हलपमेंट-लर्निंग्स फ्रॉम हरियाणा मॉडल'' विषय पर व्याख्यान देते हुए कही।


श्री नेहरू ने कहा कि उद्यमशीलता कौशल विकसित करने के लिये स्व-रोजगार पर ध्यान दें। संस्थानों में माँग, विशिष्ट इंक्यूबेशन, हेरिटेज स्किल के विकास और उद्योग को लाने पर ध्यान दें। उन्होंने बताया कि श्री विश्वकर्मा स्किल्स यूनिवर्सिटी में अल्पकालिक और दीर्घकालिक कार्यक्रम हैं, जो कि आत्म-निर्भर और रेवेन्यु जनरेटिंग हैं।

विश्वविद्यालय में प्रारंभिक शिक्षा से लेकर डॉक्टरेट कार्यक्रमों तक व्यावसायिक शिक्षा देने का एक मॉडल है। उद्योगों के साथ लिंकेज पाठ्यक्रम का एक अभिन्न अंग है। शिक्षकों को उद्योग में समय बिताने और अपने अध्यापन में एकीकृत करने के लिये अनिवार्य किया गया है।

शिक्षकों को नियमित प्रशिक्षण दिया जाता है। श्री नेहरू ने कहा कि विश्वविद्यालय में चलने वाले पाठ्यक्रमों की लोकप्रियता इस बात से सिद्ध होती है कि इस वर्ष 700 सीटों के लिये लगभग 10 हजार लोगों ने नामांकन करवाया है। विश्वविद्यालय ने उद्योग भागीदारों और संस्थानों के साथ हब एण्ड स्पोक मॉडल को अपनाया है।


इस दौरान मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव मनीष रस्तोगी, संस्थान की सीईओ श्रीमती जी.व्ही. रश्मि, क्रिस्प के चेयरमेन श्रीकांत पाटिल सहित अन्य अधिकारी एवं संस्थान के सलाहकार उपस्थित थे।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
 04 July 2026
इंदौर। बारिश का मौसम लोगों को परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताने का एक अलग मौका देता है। इसी मौसम को खास बनाने के लिए शहर में हर रविवार…
 01 July 2026
इंदौर। मिताशा फाउंडेशन एवं डायोसिस ऑफ इंदौर के संयुक्त नेतृत्व में, केरल समाजम, रोटरी क्लब ऑफ इंदौर आदर्श एवं एसवीडी सोसायटी के सहयोग से आयोजित "संकल्प एक लाख अंगदान से…
 24 June 2026
भोपाल : फेडरेशन ऑफ रिटेलर्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया (एफआरएआई) मध्य प्रदेश शाखा ने आज भोपाल में ‘मॉडर्न मार्केट में अवैध व्यापार का सामना’ (कन्फ्रंटिंग इलिसिट ट्रेड इन मॉडर्न मार्केट) विषय पर…
Advt.