ड्रोन से डिलेवर होंगे दवाई समेत तमाम जरूरी सामान, 2 घंटे की जगह लगेंगे 20 मिनट, पीएम मोदी वर्चुअल करेंगे उद्घाटन

Updated on 28-10-2024 11:51 AM
भोपाल: मध्य प्रदेश के हिस्से में एक नवाचारी क्रांतिकारी स्वास्थ्य ड्रोन सेवा शामिल होने जा रही है। कल यानि 29 अक्टूबर को एम्स से ड्रोन उड़ना प्रारंभ हो जाएगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव एम्स के मेडिकल कॉलेज भवन के नए विस्तार 'कौटिल्य भवन' का वर्चुअल उद्घाटन करेंगे।

एम्स के ईडी ने दी जानकारी


इस दौरान नई तकनीकी वाले ड्रोन सेवा सुविधा का भी शुभारंभ किया जाएगा। एम्स के ईडी प्रो. अजय सिंह ने नवभारत टाइम्स डॉट कॉम को बताया कि कौटिल्य भवन का निर्माण हमारे निरंतर प्रयासों का परिणाम है, जिसका उद्देश्य न केवल स्वास्थ्य सेवा की गुणवत्ता में सुधार करना है, बल्कि क्षेत्रीय स्वास्थ्य सेवाओं तक पहुंच को भी बढ़ाना है।

क्या है कौटिल्य भवन


कौटिल्य भवन 6 मंजिलों (ग्राउंड + 5) का आधुनिक भवन है, जो 11900 वर्गमीटर क्षेत्र में फैला हुआ है और इसकी परियोजना लागत 64.44 करोड़ रुपये है। इस नई सुविधा के माध्यम से एम्स चिकित्सा शिक्षा, अनुसंधान और क्लिनिकल सेवाओं के क्षेत्र में और भी प्रगति करेगा।

ड्रोन से पहुंचेंगी दवाई समेत तमाम जरूरी वस्तुएं


खास बात यह है कि इस दौरान एम्स में एक अत्याधुनिक ड्रोन सेवा का भी शुभारंभ किया जाएगा जो आवश्यक चिकित्सा वस्तुओं के सुरक्षित और कुशल परिवहन की सुविधा प्रदान करेगी। यह सेवा प्रारंभ में एम्स भोपाल को रायसेन जिले के सीएचसी गोहरगंज से जोड़ेगी, जिससे 30 किमी की हवाई दूरी को केवल 20 मिनट में कवर किया जा सकेगा, जबकि सड़क मार्ग से यह दूरी तय करने में 2 घंटे तक का समय लगता है।

केंद्र की मदद से विकसित हो रहा AIIMS


आपको बता दें कि केंद्र सरकार के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय के सहयोग से महत्वाकांक्षी परियोजना को सफल बनाया गया है। केंद्र की मदद से ही एम्स भोपाल में नई सुविधाओं को विकसित किया गया है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
 04 July 2026
इंदौर। बारिश का मौसम लोगों को परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताने का एक अलग मौका देता है। इसी मौसम को खास बनाने के लिए शहर में हर रविवार…
 01 July 2026
इंदौर। मिताशा फाउंडेशन एवं डायोसिस ऑफ इंदौर के संयुक्त नेतृत्व में, केरल समाजम, रोटरी क्लब ऑफ इंदौर आदर्श एवं एसवीडी सोसायटी के सहयोग से आयोजित "संकल्प एक लाख अंगदान से…
Advt.