चांद के संग आज तीन अन्य ग्रहों के भी होंगे दर्शन

Updated on 08-12-2021 06:32 PM

 भोपाल आज शाम (आठ दिसंबर) को आसमान में अदभूत नजारा देखने कोमिलेगा। आज चांद के संग तीन अन्य ग्रहों के भी दर्शन होंगे। बुधवार आज शाम सौर परिवार के दो विशाल ग्रह और एक सबसे चमकदार ग्रह पश्चिमी आकाश में एक साथ देखे जा सकते हैं। राष्ट्रीय पुरस्कार प्राप्त विज्ञान प्रसारक सारिका घारू ने साल की विदाई वाले माह में शाम के आकाश से विदा लेते ग्रहों के बारे में जानकारी दी। सारिका ने बताया कि सर्दी के सीजन में दिन छोटे और रातें लंबी होने लगती हैं।

देर तक चलने वाली रातों की शुरुआत तेज चमकते शुक्र के साथ होती है। इसके कुछ देर बाद सौर परिवार का सबसे विशाल ग्रह बृहस्पति आकाश में अपनी उपस्थिति देता है। शाम ढलते-ढलते सौर परिवार का सबसे सुंदर ग्रह शनि इन दोनों ग्रहों के बीच कुछ हल्की चमक के साथ देखा जा सकता है।

 सारिका ने बताया कि बुधवार रात 9 बजकर 56 मिनट तक हंसियाकार चंद्रमा भी इनका साथ देगा। जैसे-जैसे वर्ष 2021 की विदाई की बेला आएगी, आकाश में इन ग्रहों का दिखना भी धीरे-धीरे कम होता जाएगा। दो बड़े ग्रहों जुपिटर (शुक्र) एवं सेटर्न (शनि) का शाम के आकाश में दीदार करने के लिए सितंबर माह तक इंतजार करना होगा। शुक्र ग्रह  रात 8 बजकर 16 मिनट अस्त हो जाएगा।।

 इसे भारत में अच्छे से देखा जा सकता है। बृहस्पति ग्रह को  रात 10 बजकर 43 मिनट पर  अच्छे से देखा जा सकता है। शनि ग्रह को  रात 9 बजकर 27 मिनट पर औसत रूप से देखा जा सकता है। बुध ग्रह को शाम 5 बजकर 51 मिनट पर देखना मुश्किल होगा वहीं मंगल को अपरान्ह 4 बजकर 15 मिनट से नहीं देखा जा सकेगा।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
 04 July 2026
इंदौर। बारिश का मौसम लोगों को परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताने का एक अलग मौका देता है। इसी मौसम को खास बनाने के लिए शहर में हर रविवार…
 01 July 2026
इंदौर। मिताशा फाउंडेशन एवं डायोसिस ऑफ इंदौर के संयुक्त नेतृत्व में, केरल समाजम, रोटरी क्लब ऑफ इंदौर आदर्श एवं एसवीडी सोसायटी के सहयोग से आयोजित "संकल्प एक लाख अंगदान से…
 24 June 2026
भोपाल : फेडरेशन ऑफ रिटेलर्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया (एफआरएआई) मध्य प्रदेश शाखा ने आज भोपाल में ‘मॉडर्न मार्केट में अवैध व्यापार का सामना’ (कन्फ्रंटिंग इलिसिट ट्रेड इन मॉडर्न मार्केट) विषय पर…
Advt.