नीट यूजी से आयुष पाठ्यक्रमों में प्रवेश के व्यापक अवसर उपलब्ध : डॉ. ए.के. द्विवेदी

Updated on 26-06-2026 01:35 PM
भोपाल : नीट यूजी (NEET-UG) केवल एमबीबीएस में प्रवेश का माध्यम नहीं है, बल्कि यह आयुष शिक्षा के विभिन्न पाठ्यक्रमों में प्रवेश का भी महत्वपूर्ण द्वार बन चुका है। केंद्रीय होम्योपैथी अनुसंधान परिषद (CCRH), आयुष मंत्रालय, भारत सरकार के सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय इंदौर की कार्य परिषद के सदस्य तथा एसकेआरपी गुजराती होम्योपैथिक मेडिकल कॉलेज के प्रोफेसर एवं विभागाध्यक्ष (फिजियोलॉजी) डॉ. ए.के. द्विवेदी ने कहा कि नीट के माध्यम से विद्यार्थियों के लिए बीएचएमएस (होम्योपैथी), बीएएमएस (आयुर्वेद), बीएनवाईएस (योग एवं प्राकृतिक चिकित्सा), बीयूएमएस तथा अन्य आयुष पाठ्यक्रमों में प्रवेश के व्यापक अवसर उपलब्ध हैं। डॉ. द्विवेदी ने बताया कि वर्ष 2014 के बाद भारत में आयुष क्षेत्र ने उल्लेखनीय प्रगति की है। आयुष मंत्रालय की स्थापना, चिकित्सा शिक्षा एवं अनुसंधान के विस्तार, राष्ट्रीय आयुष मिशन तथा जनसामान्य के बढ़ते विश्वास के कारण आयुष चिकित्सा पद्धतियों की स्वीकार्यता लगातार बढ़ रही है। आज आयुर्वेद, होम्योपैथी, योग एवं प्राकृतिक चिकित्सा जैसी प्रणालियां देश की स्वास्थ्य सेवाओं में महत्वपूर्ण योगदान दे रही हैं। उन्होंने कहा कि जिन विद्यार्थियों को एमबीबीएस में प्रवेश नहीं मिल पाता, उनके लिए बीएचएमएस, बीएएमएस और बीएनवाईएस जैसे पाठ्यक्रम उत्कृष्ट एवं सम्मानजनक करियर विकल्प हैं। इन क्षेत्रों में चिकित्सकीय प्रैक्टिस के साथ-साथ शिक्षण, अनुसंधान, सार्वजनिक स्वास्थ्य, अस्पताल प्रबंधन, स्वास्थ्य परामर्श एवं उद्यमिता के क्षेत्र में भी व्यापक संभावनाएं मौजूद हैं। डॉ. द्विवेदी ने कहा कि विश्वभर में समग्र (Holistic) एवं एकीकृत स्वास्थ्य सेवाओं की मांग बढ़ रही है। ऐसे में आयुष शिक्षा प्राप्त युवाओं के लिए राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर रोजगार और सेवा के नए अवसर विकसित हो रहे हैं। उन्होंने विद्यार्थियों एवं अभिभावकों से आयुष पाठ्यक्रमों की संभावनाओं को समझते हुए इन्हें उज्ज्वल भविष्य के विकल्प के रूप में अपनाने का आह्वान किया। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि आने वाले वर्षों में आयुष क्षेत्र भारत की स्वास्थ्य व्यवस्था का और अधिक सशक्त स्तंभ बनेगा तथा नीट यूजी के माध्यम से हजारों युवा चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवा के क्षेत्र में सफल करियर का निर्माण करेंगे। “एमबीबीएस ही नहीं, आयुष भी है उज्ज्वल भविष्य और सेवा का सशक्त मार्ग।”

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 26 June 2026
पटना: भोजपुर के बिलौटी गांव में हुए भरत तिवारी एनकाउंटर पर अब तक मौन रहे मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने महापंचायत और जनता के सवालों के बीच बड़ा फैसला लिया है।…
 26 June 2026
जयपुर: अगर आपके मोबाइल पर कोई अनजान वीडियो कॉल आए और सामने पुलिस या कोर्ट की वर्दी में बैठा शख्स कहे कि 'आप डिजिटल अरेस्ट हैं,' तो डरिए मत, बल्कि…
 26 June 2026
रांची: झारखंड के मुख्य निर्वाचन अधिकारी (सीईओ) के. रवि कुमार ने कहा कि मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के लिए फर्जी दस्तावेज जमा करने वालों के खिलाफ कड़ी…
 26 June 2026
पुणे, पुणे में मंगतेर केतन अग्रवाल मर्डर केस में नया खुलासा हुआ है। केतन को जिस लोहगढ़ किले से धक्का दिया गया था, वहां के गार्ड ने बताया कि उसने सिया…
 26 June 2026
भोपाल : नीट यूजी (NEET-UG) केवल एमबीबीएस में प्रवेश का माध्यम नहीं है, बल्कि यह आयुष शिक्षा के विभिन्न पाठ्यक्रमों में प्रवेश का भी महत्वपूर्ण द्वार बन चुका है। केंद्रीय…
 24 June 2026
इंदौर : प्रेस्टीज यूनिवर्सिटी इंदौर का एमबीए (मार्केटिंग मेजर) करिकुलम भारत का पहला यूनिवर्सिटी मार्केटिंग करिकुलम बन गया है, जिसे इंटरनेशनल एडवरटाइजिंग एसोसिएशन (आईएए), न्यूयॉर्क से एक्रेडिटेशन मिला है। यह दुनिया की…
 24 June 2026
पटना: महाराष्ट्र के बाद बिहार में बड़ी राजनीतिक गतिविधि की संभावना है। सियासी गलियारे के सूत्र बता रहे हैं कि बीजेपी में राजद के एक बड़े नेता के शामिल होने…
 24 June 2026
राजगढ़: मध्य प्रदेश के राजगढ़ जिले में गरीब किसान की बेटी ने बड़ी सफलता पाई है। पांच बार वह असफल होने के बाद छठी बार में सीधे बड़ी अधिकारी बन…
 24 June 2026
जयपुर: राजस्थान में मातृ स्वास्थ्य सेवाओं और सरकारी अस्पतालों की व्यवस्थाओं को लेकर इस समय बवाल मचा हुआ है। कोटा, बीकानेर और जोधपुर के सरकारी अस्पतालों में सिजेरियन डिलीवरी के…
Advt.