क्रूज ड्रग्स मामले में तीसरी बार अनन्या पांडे से होगी पूछताछ

Updated on 25-10-2021 08:23 PM

मुंबई अभिनेत्री अनन्या पांडे से  तीसरी बार नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) पूछताछ करेगी। मुंबई क्रूज ड्रग्स केस में अनन्या से पहले ही दो बार पूछताछ हो चुकी है। इस मामले में गिरफ्तार आर्यन खान और अनन्या के बीच कथित तौर पर कुछ व्हाट्सएप चैट्स एनसीबी को मिले हैं जिसके आधार पर अभिनेत्री को समन किया गया है। शुक्रवार को वह एनसीबी के ऑफिस पहुंची थीं जहां चार घंटे तक उनसे सवाल-जवाब हुए। उससे पहले बीते गुरुवार को भी अनन्या से दो घंटे तक पूछताछ चली थी। अधिकारी ने नाम छापने की शर्त पर बताया कि अनन्या ने कहा है कि उन्होंने कभी किसी नशीले पदार्थ का सेवन नहीं किया है।

आर्यन खान के साथ जिस चैट की बात हो रही वह मजाकिया लहजे में की गई थी। दूसरी ओर मुंबई क्रूज ड्रग्स केस में हर दिन नए खुलासे हो रहे हैं। मामले को नया मोड़ देते हुए एक स्वतंत्र गवाह ने रविवार को दावा किया कि एनसीबी के एक अधिकारी और फरार गवाह केपी गोसावी सहित कुछ अन्य लोगों ने शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान को छोड़ने के लिए 25 करोड़ रुपये की मांग की थी। स्वतंत्र गवाह प्रभाकर सैल ने दावा किया कि उन्होंने गोसावी को फोन पर डिसूजा नामक एक व्यक्ति को मामले को 18 करोड़ पर तय करने के बारे में बात करते हुए सुना था क्योंकि उन्हें आठ करोड़ रुपये समीर वानखेड़े (एनसीबी के जोनल निदेशक) को देने थे। एनसीबी ने इस मामले में तीन अक्टूबर को आर्यन खान को गिरफ्तार किया था। इस समय आर्यन मुंबई की आर्थर रोड जेल में बंद हैं। आर्यन खान की जमानत अर्जी पर बॉम्बे हाई कोर्ट में संभवत: 26 अक्टूबर को सुनवाई होगी।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 09 June 2026
स्टॉकहोम/नई दिल्ली: हथियारों पर नजर रखने वाली ग्लोबल संस्था SIPRI की ताजा रिपोर्ट में दावा किया गया है कि भारत ने कम से कम 12 परमाणु हथियार लाइव तैनात कर…
 09 June 2026
कोलकाता: पश्चिम बंगाल में टीएमसी की करारी हार के बाद पूरी पार्टी जहां मुश्किल दौर में फंसी है तो वहीं दूसरी ओर विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष के चयन के मामले…
 09 June 2026
पटनाः बिहार सरकार की ओर से पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी को पटना के 10 सर्कुलर रोड स्थित सरकारी बंगले को खाली करने के लिए अल्टीमेटम दिया गया है। यह बंगला…
 09 June 2026
लखनऊ, 8 जून, नई दिल्ली- INDIA ब्लॉक की दिल्ली में बैठक हुई। 25 राजनीतिक दल इसमें शामिल हुए। यूपी से सपा प्रमुख अखिलेश यादव शामिल हुए। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने…
 09 June 2026
इम्फाल, मणिपुर में 3 साल से जातीय हिंसा चल रही है। राज्य में पूरी तरह शांति नहीं है। सोमवार को कांगपोकपी जिले के पोंग्रिंगलॅान्ग रोंग्मेई नगा गांव में कुकी उग्रवादी संगठन…
 09 June 2026
मुंबई, बॉम्बे हाईकोर्ट के पूर्व जज जस्टिस गौतम पटेल का दावा है कि उन्हें और उनके परिवार को पिछले करीब 10 महीनों से धमकियां मिल रही हैं। पूर्व जज का दावा…
 09 June 2026
नई दिल्ली, भारत ने पहली बार 12 परमाणु हथियार मोर्चे पर तैनात किए हैं। देश का परमाणु हथियारों का भंडार भी 180 से बढ़कर 190 हो गया है। स्टॉकहोम इंटरनेशनल पीस…
 08 June 2026
शामली: उत्‍तर प्रदेश के शामली में चर्चित धर्म परिवर्तन मामले ने अब नया मोड़ ले लिया है। कारोबारी और केमिस्ट एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष देवराज मलिक के बेटे आयुष मलिक के…
 08 June 2026
चेन्नेई: तमिलाडु के मुख्यमंत्री थलपति विजय ने सोमवार को नॉर्वे चेस चैंपियनशिप जीतकर देश का नाम रोशन करने वाले ग्रैंडमास्टर आर. प्रज्ञानानंदा और उनके परिवार से मुलाकात की। इस दौरान…
Advt.