मप्र में पंचायत चुनाव का ऐलान...लगी आचार संहिता

Updated on 05-12-2021 05:38 PM

भोपाल मध्यप्रदेश में पंचायत चुनाव की तारीखों का ऐलान हो गया है। यह चुनाव तीन चरणों में आयोजित किए जाएंगे। मप्र राज्य निर्वाचन आयोग की इस घोषणा के साथ ही मध्यप्रदेश में चुनाव की आचार संहिता लागू हो गई है। प्रथम चरण का मतदान 6 जनवरी को, दूसरे चरण का 28 जनवरी और तीसरे चरण का मतदान 16 फरवरी को होगा।

राज्य निर्वाचन आयोग ने शनिवार को मध्यप्रदेश में पंचायत चुनावी की घोषणा कर दी। मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी बीके सिंह ने बताया कि तीन चरणों में चुनाव होंगे। पहले चरण में 85 जनपद पंचायतों में मतदान होगा, इसमें 9 जिले कवर किए जाएंगे। दूसरे चरण में 110 जनपद पंचायतों में मतदान होगा, जिसमें 7 जिलों को कवर किया जाएगा। तीसरे चरण में 118 जनपद पंचायतों में मतदान होगा, इसमें 36 जिले कवर किए जाएंगे। तीन करोड़ 52 लाख मतदाता हैं। सुबह 7 बजे से शाम 5 बजे तक मतदान किया जा सकेगा। बीके सिंह ने बताया कि पंच और सरपंच का चुनाव मतपत्र से होगा, बाकी चुनाव इवीएम मशानों से होगा।

सरपंच और पंचों का नामांकन ऑफलाइन

मध्यप्रदेश में सरपंच और पंचों को ऑनलाइन नामांकन नहीं भरना होगा, उन्हें निर्वाचन कार्यालय में ही फॉर्म भरना होगा। जिला पंचायत के लिए आनलाइन नामांकन की व्यवस्था रहेगी। जिला एवं जनपद में इवीएम से वोटिंग होगी और ग्राम स्तर पर मतपत्र के जरिए वोटिंग कराई जाएगी। इसके अलावा पंच, सरपंच, जनपद पंचायत और जिला पंचायत सदस्य के लिए अभ्यर्थी अपने नाम-निर्देशन पत्र के साथ पंचायत को सभी प्रमाण पत्र प्रस्तुत करना होगा।

कोरोना के बीच होगा चुनाव

पंचायत चुनावों की घोषणा ऐसे समय में हो रही है, जब प्रदेश में धीरे-धीरे कोरोना का संक्रमण बढ़ रहा है। कोरोना संक्रमण और फैलता है तो तीसरी लहर से इनकार नहीं किया जा सकता है। इधर, कांग्रेस प्रवक्ता अजय सिंह यादव ने इस चुनाव को अवैधानिक बताया है। यादव ने कहा कि पिछले तीन बार के चुनाव में परिसीमन नहीं कराया। भाजपा 2014 का परिसीमन क्यों थोपना चाहते हैं। कांग्रेस का कहना है कि हम कोर्ट जाएंगे। इधर भाजपा के रजनीश अग्रवाल ने कहा कि यह चुनाव विधिसंमत है।

प्रथम चरण

- 6 जनवरी को मतदान होगा।

- 6 जनवरी को ही सरपंच और पंच पद के लिए मतगणना।

- 10 जनवरी को जिला पंचायत और जनपद पंचायत सदस्य के लिए ईवीएम से मतगणना।

 

दूसरा चरण

- 28 जनवरी को मतदान होगा।

- 28 जनवरी को ही सरपंच और पंच पद के लिए मतगणना।

- 1 फरवरी को जिला पंचायत और जनपद पंचायत सदस्य के लिए ईवीएम से मतगणना।

तीसरा चरण

- 16 फरवरी को मतदान होगा।

- 16 फरवरी को ही सरपंच और पंच पद के लिए मतगणना।

- 20फरवरी को जिला पंचायत और जनपद पंचायत सदस्य के लिए ईवीएम से मतगणना।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
 04 July 2026
इंदौर। बारिश का मौसम लोगों को परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताने का एक अलग मौका देता है। इसी मौसम को खास बनाने के लिए शहर में हर रविवार…
 01 July 2026
इंदौर। मिताशा फाउंडेशन एवं डायोसिस ऑफ इंदौर के संयुक्त नेतृत्व में, केरल समाजम, रोटरी क्लब ऑफ इंदौर आदर्श एवं एसवीडी सोसायटी के सहयोग से आयोजित "संकल्प एक लाख अंगदान से…
 24 June 2026
भोपाल : फेडरेशन ऑफ रिटेलर्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया (एफआरएआई) मध्य प्रदेश शाखा ने आज भोपाल में ‘मॉडर्न मार्केट में अवैध व्यापार का सामना’ (कन्फ्रंटिंग इलिसिट ट्रेड इन मॉडर्न मार्केट) विषय पर…
Advt.