'लाल सलाम' में दो दिवंगत सिंगर्स की आवाज को AI के जरिए जिंदा करेंगे एआर रहमान, लोगों ने कहा- ये नाइंसाफी है

Updated on 30-01-2024 01:15 PM
ऑस्कर अवॉर्ड विनर संगीतकार एआर रहमान दो मृत सिंगर्स बंबा बाक्या और शाहुल हमीद की आवाज को वापस लाने के लिए फिर से चर्चा में हैं। संगीतकार ने एआई (आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस) की मदद से रजनीकांत की 'लाल सलाम' में 'थिमिरी येझुदा' नाम के एक गाने के लिए उनकी आवाज को फिर से तैयार किया। रहमान ने खुलासा किया कि उन्होंने उनके परिवारों से इजाजत ली है और इसके लिए उन्हें भुगतान भी किया है। हालांकि, इस खबर को सुनकर इंटरनेट पर लोग दो भागों में बंट गए हैं।

AR Rahman 'लाल सलाम' की रिलीज का इंतजार कर रहे हैं। ऐश्वर्या रजनीकांत के डायरेक्शन में बनी यह फिल्म 9 फरवरी को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। रहमान अपनी क्रिएटिविटी के लिए जाने जाते हैं, उन्होंने एक फिल्म के लिए दो दिवंगत दिग्गजों की आवाज़ को फिर से बनाने के लिए एआई का इस्तेमाल किया है। एआई वॉयस मॉडल का उपयोग करके, उन्होंने दिवंगत बंबा बाक्या और शाहुल हमीद की आवाज़ को वापस जीवंत कर दिया।

दिवंगत सिंगर्स की आवाज को जिंदा करने की रहमान की कोशिश
संगीतकार ने इसके लिए ट्विटर पर लिखा, 'हमने उनके परिवारों से अनुमति ली और उनकी आवाज एल्गोरिदम का उपयोग करने के लिए उन्हें उचित भुगतान भी किया... अगर हम इसका सही तरीके से उपयोग करते हैं तो तकनीक कोई खतरा नहीं है... #नॉस्टैल्जिया का सम्मान करें।' एक ने कहा- ये नाइंसाफी है।

लोगों ने की रहमान की सराहना, कुछ को चुभी बात
बंबा बाक्या और शाहुल हमीद ने एआर रहमान के साथ मिलकर काम किया और उन्होंने कई सुपरहिट नंबर दिए। जहां शाहुल हमीद की 1997 में एक कार दुर्घटना में मौत हो गई, वहीं बंबा बाक्या की 2022 में हार्ट अटैक से मृत्यु हो गई थी। जहां लोगों के एक ग्रुप ने इजाजत मांगने और उनके परिवारों को भुगतान करने के लिए एआर रहमान की सराहना की, वहीं कई लोगों ने इसे 'अनैतिक' कहा।

'लाल सलाम' में रजनीकांत का कैमियो
ऐश्वर्या रजनीकांत की 'लाल सलाम' एक स्पोर्ट्स ड्रामा है जिसमें विक्रांत और विष्णु विशाल लीड रोल्स में हैं। फिल्म में रजनीकांत एक कैमियो होगा, जिसे धार्मिक सद्भाव को बढ़ावा देने के लिए लाया गया है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 07 August 2026
हॉलीवुड में कई ऐसे टॉप स्टार्स हैं जिन्होंने भले विदेशी फिल्मों में बड़ा नाम कमाया हो, लेकिन वे पले-बढ़े भारत में हैं। इनमें से कई स्टार्स के पूर्वजों का भारत…
 07 August 2026
रणबीर कपूर इन दिनों नितेश तिवारी की मोस्ट अवेटेड फिल्म 'रामायण' की रिलीज की तैयारियों में व्यस्त हैं। हालांकि, बहुत कम लोग जानते हैं कि एक दौर ऐसा भी था,…
 07 August 2026
मेगास्टार अमिताभ बच्चन ने क्विज रियलिटी शो 'कौन बनेगा करोड़पति' का आगाज कर दिया है। एक एपिसोड में कंटेस्टेंट के साथ मजेदार बातचीत में एक्टर ने अपने भोजपुरी सिनेमा में…
 07 August 2026
समय रैना ने कई बार अपने परिवार द्वारा झेले गए कश्मीर में झेले गए पलायन और क्रूरता के दर्द को बयां किया है। अब एक बार फिर इसी की चर्चा…
 07 August 2026
करिश्मा कपूर के एक्स हसबैंड दिवंगत बिजनेसमैन संजय कपूर की करीब 30,000 करोड़ रुपये ($3.5 से $4 बिलियन) की संपत्ति और आरके फैमिली ट्रस्ट को लेकर चल रहा पारिवारिक विवाद…
 07 August 2026
सैफ अली खान की छोटी और सोहा अली खान की बड़ी बहन सबा पटौदी के नाम से तो आप वाकिफ होंगे। शर्मिला टैगोर और मंसूर अली खान पटौदी की दूसरी…
 05 August 2026
बिहार के मुजफ्फरपुर के रहने वाले निलय मिताश पेशे से अभिनेता हैं, कहानियां भी लिखते हैं... और डिग्री के हिसाब से इंजीनियर भी हैं। साल 2010 में उन्होंने मणिपाल इंस्टीट्यूट…
 05 August 2026
किशोर कुमार कितने हरफनमौला थे, यह बताने की जरूरत नहीं है। चाहे फिल्‍मों के लिए प्‍लेबैक सिंगिंग हो, भजन गाना हो, गजल या फिर कव्‍वाली, उनका अंदाज सबसे जुदा होता…
 05 August 2026
आर माधवन ने कोरोना के दौरान बेटे के करियर के लिए दुबई शिफ्ट होने का फैसला लिया। इसके पीछे की वजह उनके बेटे वेदांत की स्विमिंग ट्रेनिंग थी। एक्टर ने…
Advt.