चीन की हरकतों पर सेना की पैनी नजर एलएसी पर एम-777 तोपों से बढ़ी ताकत

Updated on 15-11-2021 07:04 PM

नई दिल्ली एलएसी पर भारत और चीन सीमा विवाद के बीच सेना पहाड़ी इलाकों में एम-777 हॉवित्जर तोपों की और तैनाती कर सकता है। एक माह पहले सेना ने लद्दाख और एलएसी के पास इन सुपर पॉवर वाले तोपों की तैनाती की थी। सेना के सूत्रों के मुताबिक, कुछ दिन पहले अमेरिकी रिपोर्ट सामने आई थी जिसमें बताया गया था कि चीन एलएसी के पास बस्ती बसा रहा है। इसे लेकर सीडीएस बिपिन रावत भी चिंता जता चुके हैं। उन्होंने कहा था कि देश का सबसे बड़ा दुश्मन चीन है।

भारत ने नवंबर 2016 में 75 करोड़ डॉलर में अमेरिका से 145 हॉवित्जर का ऑर्डर दिया था। सूत्रों के मुताबिक, जून 2022 तक सेना को 56 और एम777 तोपें मिलेंगी। अब तक 89 हॉवित्जर भारत को अमेरिका से मिल चुके हैं। एलएसी पर चीन की नापाक हरकत को देखते हुए सेना पूर्वी लद्दाख और उत्तराखंड के बाद अब अरुणाचल प्रदेश से लगने वाली सीमा पर मोर्चाबंदी कर रहा है। चीन की ओर से तैयारियों को देखते हुए भारत ने वास्तविक नियंत्रण रेखा (एलएसी) के नजदीक के पहाड़ों पर अत्याधुनिक एल 70 विमानभेदी तोपें तैनात कर दी हैं। बताया जा रहा है कि इन पहाड़ों पर सुपर पॉवर से लैस एम-777 हॉवित्जर तोपों की तैनाती बढ़ सकती है।

40 किलोमीटर की दूरी तक मार करने वालीं एम-777 हॉवित्जर तोपों से भारतीय सेना चीन को तगड़ा संदेश देना चाहती है। हॉवित्जर को आवश्यकता के आधार पर आसानी से एक क्षेत्र से दूसरे क्षेत्र में ले जाया जा सकता है। राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार बोर्ड के सदस्य लेफ्टिनेंट जनरल एसएल नरसिम्हन (सेवानिवृत्त) ने कहा कि शेष एम-777 के शामिल होने से सेना की ताकत निश्चित ही बढ़ेगी। सीमा पार चीन की पीपुल्स लिबरेशन आर्मी (पीएलए) की गतिविधियों को देखते हुए एल-70 विमानभेदी तोपों की तैनाती तीन महीने पहले ही की जा चुकी है। पूर्वी क्षेत्र में बोफोर्स तोपों की तैनाती भी पूरी हो चुकी है।

 इससे चीन की तरफ से होने वाले किसी भी हमले का मुंहतोड़ जवाब देने में भारत अब सक्षम हो गया है। सेना की तैनाती को बढ़ाने के लिहाज से सड़कों, पुलों और सुरंगों की भी मरम्मत कर उन्हें तैयार किया जा रहा है। इतना ही नहीं पर्वतीय इलाकों की जरूरतों के हिसाब से सैनिकों को प्रशिक्षण देकर उन्हें तैयार किया जा रहा है। ज्यादा ऊंचाई वाले स्थानों पर कम तापमान और कम ऑक्सीजन के बीच कैसे रहा जाए और युद्ध किया जा सकता है, इसके लिए सैनिकों का नियमित प्रशिक्षण चल रहा है।

 सैनिकों को आगे बढ़ते हुए कैसे दुश्मन के हमलों से बचना है, उनका जवाब देना है और उनके इलाके पर हमला बोलना है, इसका प्रशिक्षण भी तेज कर दिया गया है। बता दें कि कुछ दिन पहले अमेरिकी रिपोर्ट ने ये दावा किया था कि एलएसी पर चीन बस्ती बसा रहा है। इसे लेकर सीडीएस बिपिन रावत भी कई बार चीन के खिलाफ खुलकर बयानबाजी कर चुके हैं। उन्होंने कहा था चीन देश का सबसे बड़ा दुश्मन है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 09 June 2026
स्टॉकहोम/नई दिल्ली: हथियारों पर नजर रखने वाली ग्लोबल संस्था SIPRI की ताजा रिपोर्ट में दावा किया गया है कि भारत ने कम से कम 12 परमाणु हथियार लाइव तैनात कर…
 09 June 2026
कोलकाता: पश्चिम बंगाल में टीएमसी की करारी हार के बाद पूरी पार्टी जहां मुश्किल दौर में फंसी है तो वहीं दूसरी ओर विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष के चयन के मामले…
 09 June 2026
पटनाः बिहार सरकार की ओर से पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी को पटना के 10 सर्कुलर रोड स्थित सरकारी बंगले को खाली करने के लिए अल्टीमेटम दिया गया है। यह बंगला…
 09 June 2026
लखनऊ, 8 जून, नई दिल्ली- INDIA ब्लॉक की दिल्ली में बैठक हुई। 25 राजनीतिक दल इसमें शामिल हुए। यूपी से सपा प्रमुख अखिलेश यादव शामिल हुए। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने…
 09 June 2026
इम्फाल, मणिपुर में 3 साल से जातीय हिंसा चल रही है। राज्य में पूरी तरह शांति नहीं है। सोमवार को कांगपोकपी जिले के पोंग्रिंगलॅान्ग रोंग्मेई नगा गांव में कुकी उग्रवादी संगठन…
 09 June 2026
मुंबई, बॉम्बे हाईकोर्ट के पूर्व जज जस्टिस गौतम पटेल का दावा है कि उन्हें और उनके परिवार को पिछले करीब 10 महीनों से धमकियां मिल रही हैं। पूर्व जज का दावा…
 09 June 2026
नई दिल्ली, भारत ने पहली बार 12 परमाणु हथियार मोर्चे पर तैनात किए हैं। देश का परमाणु हथियारों का भंडार भी 180 से बढ़कर 190 हो गया है। स्टॉकहोम इंटरनेशनल पीस…
 08 June 2026
शामली: उत्‍तर प्रदेश के शामली में चर्चित धर्म परिवर्तन मामले ने अब नया मोड़ ले लिया है। कारोबारी और केमिस्ट एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष देवराज मलिक के बेटे आयुष मलिक के…
 08 June 2026
चेन्नेई: तमिलाडु के मुख्यमंत्री थलपति विजय ने सोमवार को नॉर्वे चेस चैंपियनशिप जीतकर देश का नाम रोशन करने वाले ग्रैंडमास्टर आर. प्रज्ञानानंदा और उनके परिवार से मुलाकात की। इस दौरान…
Advt.