मद्य निषेध सप्ताह के समापन पर ऐतिहासिक मानव श्रृंखला बनाकर नशा मुक्ति का संकल्प

Updated on 09-10-2021 05:38 PM

सीहोर शुक्रवार को शहर के सैकड़ाखेड़ी स्थित संकल्प नशा मुक्ति केन्द्र में सामाजिक न्याय विभाग और केन्द्र के संयुक्त प्रयासों से भारत सरकार के निर्देशानुसार मद्य निषेध सप्ताह का आयोजन किया गया था। इस मौके पर बड़ी संख्या में सप्ताह के समापन अवसर पर एक साथ दो सौ से अधिक लोगों ने ऐतिहासिक मानव श्रृंखला बनाकर नशा मुथ्कत का संकल्प लिया और सामूहिक रूप से नशे से दूर रहने की शपथ भी ग्रहण की।

 इस मौके पर सामाजिक न्याय विभाग के उप संचालक श्रवण कुमार पचौरी ने कहा कि किसी भी प्रकार का नशा मनुष्य के सामाजिक, आर्थिक एवं शरीर को नुकसान पहुंचाता है। इसका परिणाम असाध्य बीमारी के रूप में सामने आता है, वर्तमान समय में समाज को नशा मुक्त बनाने की महती आवश्यकता है जिसके लिए हर एक व्यक्ति को जागरूक कर नशा मुक्त समाज की स्थापना की जा सकती है। इसके लिए भारत सरकार द्वारा जागरूकता अभियान के तहत हर वर्ष दो अक्टूबर से मद्य निषेध सप्ताह का आयोजन करता चला रहा है।

 इस वर्ष भी विभाग और संकल्प नशा मुक्ति केन्द्र के संयुक्त प्रयासों से पूरे सप्ताह अनेक कार्यक्रमों का आयोजन करते हुए जागरूकता अभियान चलाया गया था। शुक्रवार को इस दौरान केन्द्र के संचालक राहुल सिंह के नेतृत्व में बड़ी संख्या में हितग्राहियों ने नशा मुक्ति की शपथ ग्रहण की। उन्होंने कहा कि नशा का सेवन किसी व्यक्ति के परिवार को सबसे ज्यादा प्रभावित करता है।

 इससे कई बार परिवार को आर्थिक हानि उठानी पड़ती है परिवार में विवाद की परिस्थितियां निर्मित होती है। कई बार वो किसी बड़े अपराध का रूप ले लेती है, नशा केवल व्यक्ति को बल्कि पूरे समाज को प्रभावित करता है। इसलिए नशे की लत से दूर रहना चाहिए। इस दौरान यहां पर मौजूद पंडित शैलेष तिवारी, समाजसेविका श्रीमती अंजू अजय अग्रवाल, नीतू मुकेश गुप्ता ने भी अपने विचार व्यक्त किए।

कार्यक्रम का संचालन परामर्शदाता आनंद व्यास ने किया। वहीं आभार प्रदर्शन केन्द्र प्रभारी नटवर कुशवाहा ने किया। इस दौरान अमित जैन, दीपक गौर, मनीष सोनी, रितेश माहेश्वरी, श्रवण सिंह संधु, बाबू सिंह संधु, धर्मेन्द्र शर्मा, प्रवेश शिल्पकार आदि शामिल थे।


मानव श्रृंखला में वृद्धों ने भी बढ़ाया हौसला, थामे हाथ
शुक्रवार को ऐतिहासिक मानव श्रृंखला में वृद्धजन भी पीछे नहीं


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
 04 July 2026
इंदौर। बारिश का मौसम लोगों को परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताने का एक अलग मौका देता है। इसी मौसम को खास बनाने के लिए शहर में हर रविवार…
 01 July 2026
इंदौर। मिताशा फाउंडेशन एवं डायोसिस ऑफ इंदौर के संयुक्त नेतृत्व में, केरल समाजम, रोटरी क्लब ऑफ इंदौर आदर्श एवं एसवीडी सोसायटी के सहयोग से आयोजित "संकल्प एक लाख अंगदान से…
 24 June 2026
भोपाल : फेडरेशन ऑफ रिटेलर्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया (एफआरएआई) मध्य प्रदेश शाखा ने आज भोपाल में ‘मॉडर्न मार्केट में अवैध व्यापार का सामना’ (कन्फ्रंटिंग इलिसिट ट्रेड इन मॉडर्न मार्केट) विषय पर…
Advt.