जांच एजेंसी से बचने बांग्लादेशी तस्कर ईमो ऐप से करता था काल

Updated on 27-11-2021 06:55 PM

 भोपाल भारतीय जांच एजेंसी की आंख में धुल झोंकने केलिए बांग्लादेशी तस्कर विजय दत्त उर्फ मामनूर उर्फ मामून ईमो एप से कालिंग करता था। इस ऐप से जांच एजेंसी काल डिटेल-रिकार्ड नहीं कर सकती थी   बांग्लादेश से लड़कियां खरीदने और बेचने के लिए तस्कर इसी ऐप का इस्तेमाल करता था ताकि जांच एजेंसियां उसकी काल डिटेल निकाल सके और ही काल रिकार्ड कर पाएं। तेज दिमाग का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि वह मोबाइल नंबर सार्वजनिक होने पर सिम फोन दोनों बदल लेता था।

विजय नगर थाना टीआई तहजीब काजी के मुताबिक विजय उर्फ मामून से कईं सिम बरामद हुई हैं। इस संबंध में पूछताछ की तो बतायाकि मोबाइल का कम ही उपयोग करता था। लड़कियों से सीधे कम ही बात करता था। दलाल या उसकी प्रेमिकाएं ही डील करती थी। नंबर सार्वजनिक होने पर सिम और फोन बदल देता था। उसने यह भी बताया कि बांग्लादेश में वाट्सएप की तरह ईमो एप चलता है।

 सामान्य काल और वीडियो काल ईमो एप के माध्यम से ही करता था ताकि पुलिस जांच एजेंसी उसका रिकार्ड निकाल सके। टीआई के मुताबिक आपरेशन की निगरानी आइजी हरिनारायणाचारी मिश्र कर रहे थे। एसआई प्रियंका शर्मा, प्रआ भरत आरक्षक कुलदीप, उत्कर्ष की टीम गठित कर विजय के अड्डे नाला सुपारा भेजी।

 फर्जी आइडी के जरिए नाला सुपारा में कमरा लिया और खबर फैलाई की बाहरी एजेंट एक लड़की लेकर आए है जिसे बेचना है। दलालों ने विजय को लड़की (एसआई) के बारे में बता दिया लेकिन उसने सीधे मिलने से इन्कार कर दिया। भरत ने बांग्ला बोलने वाले एक भेदिए की मदद से विजय का घर तलाशा और छापा मार दिया। हालांकि वह फरार हो गया और सीधे इंदौर गया।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
 04 July 2026
इंदौर। बारिश का मौसम लोगों को परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताने का एक अलग मौका देता है। इसी मौसम को खास बनाने के लिए शहर में हर रविवार…
 01 July 2026
इंदौर। मिताशा फाउंडेशन एवं डायोसिस ऑफ इंदौर के संयुक्त नेतृत्व में, केरल समाजम, रोटरी क्लब ऑफ इंदौर आदर्श एवं एसवीडी सोसायटी के सहयोग से आयोजित "संकल्प एक लाख अंगदान से…
 24 June 2026
भोपाल : फेडरेशन ऑफ रिटेलर्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया (एफआरएआई) मध्य प्रदेश शाखा ने आज भोपाल में ‘मॉडर्न मार्केट में अवैध व्यापार का सामना’ (कन्फ्रंटिंग इलिसिट ट्रेड इन मॉडर्न मार्केट) विषय पर…
Advt.