बैंक खाते खुलवाकर साइबर ठगों को बेचे, शिवपुरी से 2, सूरत से 3 गिरफ्तार

Updated on 23-10-2024 02:05 PM
भोपाल: साइबर ठगों को कमीशन पर बैंक खाते बेचने वाले एक गिरोह का भोपाल साइबर क्राइम सेल ने भांडाफोड़ किया है। पुलिस ने शिवपुरी और सूरत में दबिश देकर पांच आरोपितों को गिरफ्तार किया है। आरोपित अलग-अलग बैंकों में करंट खाते खुलवाते थे और दो से पांच प्रतिशत कमीशन पर साइबर ठगों को बेच देते थे।

तय था कमीशन

बाद में जब साइबर ठग लोगों से ऑनलाइन धोखाधड़ी करते तो इन्हीं बैंक खातों का उपयोग किया जाता था। यहां आरोपितों का हर ट्रांजेक्शन के हिसाब से कमीशन फिक्स था। इस तरह आरोपितों ने पिछले कुछ महीनों में 20 से 40 हजार रुपये कमाए थे। पुलिस पांचों आरोपितों के विरुद्ध प्रकरण दर्ज कर गिरोह के अन्य सदस्यों की जानकारी जुटा रही है।

सूरत के तीनों आरोपित हैं हीरा कारीगर

एडिशनल डीसीपी क्राइम ब्रांच, शैलेन्द्र चौहान ने बताया कि पिछले महीने शेयर बाजार में इन्वेस्टमेंट के नाम पर नौ लाख रुपये की धोखाधड़ी की शिकायत आई थी। जांच के दौरान पुलिस को सूरत के बैंक खातों से रुपयों की निकासी की जानकारी मिली।
इस पर पुलिस ने दबिश देकर सूरत से तीन आरोपितों को गिरफ्तार किया। तीनों आरोपित हीरे की कारीगरी का काम करते थे। दो आरोपित 25 वर्षीय शांति बांभनिया और 29 वर्षीय कमलेश परमार अपने बैंक खाते कमीशन पर 35 वर्षीय अश्विन प्रजापति को देते थे। बाद में अश्विन इन खातों को अन्य ठग को बेचता था।
वहीं शिवपुरी से 27 वर्षीय धनीराम जाटव उर्फ शैलेन्द्र एवं 45 वर्षीय रामनाथ लोधी को पकड़ा। रामनाथ ने कमीशन के लिए खाता बेचा था, जबकि धनीराम उसके बैंक खाते को बेचने का माध्यम बना था। शहर से नौ लाख की ठगी की शिकायत के बाद इनके बैंक खातों से 80 लाख रुपये का ट्रांजेक्शन और भी पाया गया है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
 04 July 2026
इंदौर। बारिश का मौसम लोगों को परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताने का एक अलग मौका देता है। इसी मौसम को खास बनाने के लिए शहर में हर रविवार…
 01 July 2026
इंदौर। मिताशा फाउंडेशन एवं डायोसिस ऑफ इंदौर के संयुक्त नेतृत्व में, केरल समाजम, रोटरी क्लब ऑफ इंदौर आदर्श एवं एसवीडी सोसायटी के सहयोग से आयोजित "संकल्प एक लाख अंगदान से…
Advt.