बैंककर्मियों की दो दिवसीय हड़ताल प्रारंभ

Updated on 16-12-2021 08:22 PM

भोपाल। अपनी मांगों के समर्थन में राजधानी में बैंककर्मियों की दो दिवसीय हड़ताल प्रारंभ हो गई है। बैंकों के निजीकरण की प्रस्तावित नीति से बैंककर्मी नाराज है और इसको लेकर विरोध कर रहे हैं। बीते एक हफ्ते में दो बार विरोध प्रदर्शन कर चुके हैं। अरेरा हिल्स क्षेत्र में हड़ताल से एक दिन पूर्व सांकेतिक विरोध दर्ज कराया गया। प्रदेश में यह विरोध प्रदर्शन यूनाइटेड फोरम आफ बैंक यूनियन्स की तरफ से किया जाएगा। इस दोदिवसीय हड़ताल से बैंकों में कामकाज प्रभावित होना तय है। आम उपभोक्ताओं को परेशान होना पड़ सकता है।

करोड़ों रुपये का लेन-देन प्रभावित होगा। यूनाटेड फोरम से जुड़े वीके शर्मा और संजीव सबलोक ने दावा किया है कि देशभर के करीब 10 लाख बैंक कर्मी हड़ताल में शामिल होंगे। इसमें मप्र की 12 बैंकों की करीब 5000 शाखा में काम करने वाले 40 हजार से अधिक अधिकारी, कर्मचारी भी शामिल होंगे। यूनाइटेड फोरम के वीके शर्मा और अन्य का कहना है कि निजीकरण से बैंकों को भारी नुकसान होगा। यह नुकसान अकेले बैंकों तक ही सीमित नहीं रहेगा बल्कि आम जनता पर भी इसका असर पड़ेगा।

 फोरम के प्रतिनिधियों का दावा है कि बैंकों के निजीकरण के कारण बैंकों में पद खत्म किए जाएंगे। आउटसोर्स पर काम कराया जाने लगेगा। अभी भी कई बैंकों में ज्यादातर काम आउटसोर्स के भरोसे दे दिए गए हैं जो ग्राहकों की निजता के के खिलाफ है। आउटसोर्स कर्मचारियों को कम वेतन में रखकर उनका शोषण किया जा रहा है जो आगे बढ़ेगा। जब पद खत्म होंगे तो बेरोजगारी बढ़ेगी।

अभी जो अधिकारी कर्मचारी काम कर रहे हैं उनके भविष्य पर भी खतरा रहेगा। बैंकों को निजी हाथों में देने के बाद अधिकारी, कर्मचारियों को निकाला भी जा सकता है। सुविधाओं में कटौती की जानी तय है। बैंकों ने ग्राहकों की सभांवित परेशानियों को देखते हुए एटीएम में फुल कैश लोड करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। संबंधित बैंकों ने कैश लोड करने वाली टीमों को सतर्क रहने के लिए कहा है, ताकि कैश खत्म होने या किसी भी तरह की समस्या पैदा होने पर उसका तुरंत समाधान किया जा सके।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
 04 July 2026
इंदौर। बारिश का मौसम लोगों को परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताने का एक अलग मौका देता है। इसी मौसम को खास बनाने के लिए शहर में हर रविवार…
 01 July 2026
इंदौर। मिताशा फाउंडेशन एवं डायोसिस ऑफ इंदौर के संयुक्त नेतृत्व में, केरल समाजम, रोटरी क्लब ऑफ इंदौर आदर्श एवं एसवीडी सोसायटी के सहयोग से आयोजित "संकल्प एक लाख अंगदान से…
 24 June 2026
भोपाल : फेडरेशन ऑफ रिटेलर्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया (एफआरएआई) मध्य प्रदेश शाखा ने आज भोपाल में ‘मॉडर्न मार्केट में अवैध व्यापार का सामना’ (कन्फ्रंटिंग इलिसिट ट्रेड इन मॉडर्न मार्केट) विषय पर…
Advt.