मध्य प्रदेश के बासमती धान उत्पादक किसान परेशान, नहीं मिल रहा उपज का भाव

Updated on 30-10-2024 12:11 PM
 भोपाल । मध्य प्रदेश में बासमती धान की खेती 14 जिलों में बड़े पैमाने पर होती है। सामान्य धान की तुलना में अधिक भाव मिलने के कारण किसान इसकी ओर आकर्षित हो रहे हैं और प्रतिवर्ष इसका उत्पादन क्षेत्र भी बढ़ता जा रहा है।

पिछले साल किसानों को उपज आने की शुरुआत में ही 4,000 रुपये प्रति क्विंटल मिलने लगे थे लेकिन इस बार दो से तीन हजार रुपये प्रति क्विंटल का भाव ही मिल रहा है। ऐसे में लागत निकाल पाना भी किसानों के लिए मुश्किल नजर आ रहा है। इस वर्ष प्रदेश में सभी तरह के धान का उत्पादन देखा जाए तो यह लगभग 80 लाख टन हो सकता है। बता दें, धान का समर्थन मूल्य 2300 रुपये प्रति क्विटंल हैं।


बीते वर्षों में प्रदेश में सोयाबीन का उत्पादन घटने और घाटे का सौदा साबित होने के कारण किसान धान की खेती की तरह बढ़े हैं। अब धान का उत्पादन क्षेत्र 40 लाख हेक्टेयर से अधिक पहुंच गया है। बासमती धान की खेती विदिशा, रायसेन, सीहोर, नर्मदापुरम, हरदा, जबलपुर, नरसिंहपुर, मुरैना, भिंड, ग्वालियर, श्योपुर, दतिया, शिवपुरी और गुना जिले में अधिक होती है।


अन्य राज्यों के बासमती की तुलना में कम कीमत

मध्य प्रदेश के बासमती धान को जीआई टैग नहीं मिलने के कारण अन्य राज्यों के बासमती की तुलना में कीमत कम मिलती है। पंजाब, उत्तर प्रदेश, हरियाणा, नई दिल्ली आदि राज्यों के व्यापारी बासमती धान मंडियों से खरीदकर ले जाते हैं और प्रसंस्करण करके बेचते हैं।


वर्ष 2015 से वर्ष 2023 तक देखें तो प्रदेश से 12,706 करोड़ रुपये का चावल निर्यात हुआ है। सबसे ज्यादा 3,634 करोड़ रुपये का चावल निर्यात वर्ष 2023 में हुआ। इस बार मानसून अच्छा रहने के कारण धान का बंपर उत्पादन होने की पूरी संभावना है लेकिन किसान चिंतित हैं।


दरअसल, उन्हें बासमती धान का उचित मूल्य नहीं मिल रहा है। अभी मंडियों में दो से तीन हजार रुपये प्रति क्विंटल का भाव चल रहा है साईंखेड़ा के किसान सौरभ दीक्षित का कहना है यदि भाव नहीं बढ़े तो लागत निकालनी मुश्किल होगी, क्योंकि अन्य धान की किस्मों की तुलना में बासमती का उत्पादन कम रहता है।


बासमती खरीदने में रुचि कम


यह प्रति एकड़ औसतन 12 क्विंटल रहता है। जबकि, अन्य धान का उत्पादन 20 से 22 क्विंटल प्रति एकड़ होता है। भोपाल ग्रेन आयल सीड मर्चेंट एसोसिएशन के प्रवक्ता संजीव जैन का कहना है कि बासमती के निर्यात पर प्रतिबंध तो हाल ही में हटा है, निर्यात शुल्क भी घटाया है लेकिन व्यापारियों की रुचि अब बासमती खरीद में कम है इसलिए अधिक कीमत पर बासमती धान लेकर रखने से हिचक रहे हैं।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
 04 July 2026
इंदौर। बारिश का मौसम लोगों को परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताने का एक अलग मौका देता है। इसी मौसम को खास बनाने के लिए शहर में हर रविवार…
 01 July 2026
इंदौर। मिताशा फाउंडेशन एवं डायोसिस ऑफ इंदौर के संयुक्त नेतृत्व में, केरल समाजम, रोटरी क्लब ऑफ इंदौर आदर्श एवं एसवीडी सोसायटी के सहयोग से आयोजित "संकल्प एक लाख अंगदान से…
Advt.