प्रत्येक पात्र हितग्राही तक पहुंचे योजनाओं का लाभ - श्री चौहान

Updated on 04-10-2021 11:27 PM

मध्यप्रदेश राज्य खाद्य आयोग के सदस्य श्री वीर सिंह चौहान ने कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में स्थानीय जनप्रतिनिधियों, हितग्राहियों और अधिकारियों की बैठक आयोजित कर जिले में विभिन्न योजनाओं के क्रियान्वयन एवं प्रगति के संबंध में चर्चा की। बैठक में श्री चौहान ने जनप्रतिनिधियों, राशन दुकान संचालकों तथा स्वसहायता समूह के सदस्यों से योजनाओं का फीड बैक भी लिया।


मप्र राज्य खाद्य आयोग के सदस्य श्री चौहान ने कहा कि सरकार द्वारा लोगों के कल्याण एवं विकास के लिए अनेक योजनाएं संचालित की जा रही हैं। इन योजनाओं का लाभ प्रत्येक पात्र व्यक्ति तक पहुंचे, यह सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने जनप्रतिनिधियों से कहा कि वे भी अपने क्षेत्र में भ्रमण के दौरान लोगों से योजनाओं के क्रियान्वयन एवं लाभ मिलने के संबंध में जानकारी लें। आयोग के सदस्य श्री चौहान ने बैठक में उपस्थित हितग्राहियों से भी चर्चा करते हुए योजनाओं का लाभ मिलने के संबंध में जानकारी ली।


बैठक में श्री चौहान ने खाद्य विभाग की समीक्षा के दौरान लक्षित सार्वजनिक वितरण प्रणाली के तहत हितग्राहियों को निर्धारित मात्रानुसार नियमित खाद्यान्न प्रदाय किया जाना सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। जिला आपूर्ति अधिकारी शिव कुमार तिवारी ने बताया कि जिले में कुल 375 शासकीय उचित मूल्य दुकानें हैं जिनके माध्यम से हितग्राहियों को खाद्यान्न प्रदाय कराया जा रहा है। इनमें 42 दुकानो महिला स्वसहायता समूह द्वारा संचलित की जा रही है। जिले के 184216 परिवारों को निःशुल्क राशन वितरण किया जा रहा है।


महिला बाल विकास विभाग की समीक्षा के दौरान आयोग के सदस्य श्री चौहान ने ऑगनबाड़ी केन्द्रों तथा संचालित होने वाले विभागीय गतिविधियों की जानकारी ली। उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा बच्चों, गर्भवती महिलाओं एवं धात्री माताओं के लिए विभिन्न योजनाएं संचालित की जा रही है। इन योजनाओं, कार्यक्रमों का लाभ प्रत्येक पात्र हितग्राहियों को दिया जाए। श्री चौहान ने जिले में संचालित शासकीय शालाओं, छात्र-छात्राओं की संख्या तथा मध्यान्ह भोजन कार्यक्रम के तहत वितरित किए जा रहे खाद्यान्न, सूखा अनाज वितरण के संबंध में भी जानकारी ली।


बैठक में महिला बाल विकास विभाग के जिला कार्यक्रम अधिकारी श्री प्रफुल्ल खत्री ने बताया कि जिले में कुल 1415 आंगनबाड़ी केन्द्र संचालित हैं। जिनके माध्यम से गर्भवती महिलाओं, धात्री माताओं तथा बच्चों को पोषण आहार वितरित किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि रेडी-टू-ईट के तहत जिले में 3 वर्ष से 6 वर्ष के पंजीकृत कुल 42538 हितग्राहयों को प्रतिदिवस के मान से निर्धारित मात्रानुसार सूखा राशन प्रदान किया जाता है। इसी प्रकार 6 माह से 3 वर्ष तक के 38684 बच्चों को टेक हाम राशन दिया जा रहा है।  इसी प्रकार जिले में मुख्यमंत्री बाल कल्याण योजना के तहत 24 बच्चों को लाभान्वित किया जा रहा है। प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना की समीक्षा के दौरान जानकारी दी गई कि वर्तमान वित्तीय वर्ष में जिले की 5387 महिलाओं को लाभान्वित किया गया है। बैठक में विभिन्न वार्डो के पार्षद, सरपंच, हिताग्राही तथा जिला अधिकारी उपस्थित थे।


बैठक में सीहोर विधायक श्री सुदेश राय ने कुछ गांवों में संचालित राशन दुकानों के विक्रेताओं द्वारा की जा रही गड़बड़ी की ओर ध्यान आकृष्ट कराते हुए उन दूकानों की जांच कर विक्रेतओं के विरूद्ध कार्रवाई करने के लिए कहा। बैठक में पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती अमिता जसपाल अरोरा, श्री सीताराम यादव, श्री राजकुमार गुप्ता तथा अन्य जनप्रतिनिधियों ने वितरण संबंधी शिकायतों, समस्याओं की ध्यान लाते हुए अनेक सुझाव दिए। आयोग के सदस्य श्री चौहान ने जिला अपूर्ति अधिकारी को जांच कर कार्रवाई के निर्देश दिए गए।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
 04 July 2026
इंदौर। बारिश का मौसम लोगों को परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताने का एक अलग मौका देता है। इसी मौसम को खास बनाने के लिए शहर में हर रविवार…
 01 July 2026
इंदौर। मिताशा फाउंडेशन एवं डायोसिस ऑफ इंदौर के संयुक्त नेतृत्व में, केरल समाजम, रोटरी क्लब ऑफ इंदौर आदर्श एवं एसवीडी सोसायटी के सहयोग से आयोजित "संकल्प एक लाख अंगदान से…
 24 June 2026
भोपाल : फेडरेशन ऑफ रिटेलर्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया (एफआरएआई) मध्य प्रदेश शाखा ने आज भोपाल में ‘मॉडर्न मार्केट में अवैध व्यापार का सामना’ (कन्फ्रंटिंग इलिसिट ट्रेड इन मॉडर्न मार्केट) विषय पर…
Advt.