देरी से आने वाले भेल कर्मचारियों का लगेगा हाफ-डे

Updated on 29-11-2021 10:38 PM

भोपाल भारत हेवी इलेक्ट्रिकल् लिमिटेड (भेल) के प्रबंधन अब कर्मचारियों के प्रति सख्ती बरतने जा रहा है। भेल प्रबंधन ने देरी से आने वाले कर्मचारियों का हाफ-डे लगाने का फैसलालिया है। कारखाना प्रबंधन ने उत्पादन लक्ष्य को सही समय पर पूरा करने गुणवत्ता में सुधार लाने के लिए अपने कार्यस्थल पर सही समय पर पहुंचने पर जोर डालते हुए सभी कर्मचारियों को दिशा-निर्देश जारी किए हैं।

 नए निर्देशों के मुताबिक अब कार्यस्थल पर देरी से आने वाले कार्यपालकों, पर्यवेक्षकों एवं गैर-औद्योगिक कर्मचारी के अवकाश में कटौती की जाएगी। प्रथम पाली अथवा सामान्य पाली में देर से आने पर उसी दिन हाफ-डे की आकस्मिक कटौती की जाएगी। इसी तरह हर वेतन माह में किसी भी पाली में तीन बार 15 मिनट से अधिक की देरी से आने उदाहरण के तौर पर प्रथम पानी में सुबह 7:15 मिनट के बाद अथवा सामान्य पाली में सुबह 8:15 मिनट के आने पर हाफ डे आकस्मिक अवकाश की कटौती की जाएगी।

इससे अधिक सात बार देर से आने इसी अनुपात में अवकाश की कटौती होगी। जैसे एक माह में एक दिन के अर्जित अवकाश की कटौती की जाएगी। बड़ी बात यह है कि वेतन माह में की गई कटौती किसी भी स्थिति में वापिस नहीं होगी। यूनियनों का कहना है कि अभी कोरोना खत्म नहीं हुआ है।

 यदि भेल कारखाने में फिर से कोरोना फैल गया और जिसका कारण बायोमेट्रिक सिस्टम बना तो प्रबंधन यूनयिनों का विरोध सहन करने के लिए तैयार हो जाए।बता दें कि भेल कारखाने में प्रवेश ड्यूटी करने के लिए कर्मचारियों को बायोमेट्रिक सिस्टम फिर शुरू कर दिया है। कोरोना के कारण भेल की तीनों प्रतिनिधि यूनियनें राष्ट्रीय मजदूर कांग्रेस, भारतीय मजदूर संघ आल इंडिया भेल एम्प्लोई यूनियन बायोमेट्रिक सिस्टम का विरोध कर रही हैं।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
 04 July 2026
इंदौर। बारिश का मौसम लोगों को परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताने का एक अलग मौका देता है। इसी मौसम को खास बनाने के लिए शहर में हर रविवार…
 01 July 2026
इंदौर। मिताशा फाउंडेशन एवं डायोसिस ऑफ इंदौर के संयुक्त नेतृत्व में, केरल समाजम, रोटरी क्लब ऑफ इंदौर आदर्श एवं एसवीडी सोसायटी के सहयोग से आयोजित "संकल्प एक लाख अंगदान से…
 24 June 2026
भोपाल : फेडरेशन ऑफ रिटेलर्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया (एफआरएआई) मध्य प्रदेश शाखा ने आज भोपाल में ‘मॉडर्न मार्केट में अवैध व्यापार का सामना’ (कन्फ्रंटिंग इलिसिट ट्रेड इन मॉडर्न मार्केट) विषय पर…
Advt.