ग्रामीण स्वच्छता में भोपाल की नायाब पहल

Updated on 02-12-2021 07:30 PM

भोपाल   ग्रामीण स्वच्छता के लिए भोपाल जिला प्रशासन और जिला पंचायत लगातार ग्रामीणों के बीच सफाई को आदत बनाने के लिए नवाचार कर जागरूकता ला रहे है। एक नायाब पहल कर अब कौन बनेगा करोड़पति की तर्ज पर स्वच्छता क्विज का आयोजन किया है। स्वच्छ ग्राम पंचायत सूखी सेवनियां, जनपद पंचायत फंदा के शासकीय मंगल पांडे हाई स्कूल प्रांगण में स्वच्छता में कौन बनेगा विजेता क्विज प्रतियोगिता कार्यक्रम का आयोजन  किया गया। प्रतियोगिता में स्कूल के छात्र-छात्राओं ने भाग लिया।

प्रतियोगिता में कलेक्टर अविनाश लवानिया ने छात्रा कुमारी शिवकुमारी से स्वच्छता से संबंधित सवाल पूछे गये। छात्रा द्वारा 9 सवालों का जवाब सही देने पर राशि 900 रूपये का चैक एवं प्रमाण पत्र देकर कलेक्टर द्वारा पुरस्कृत किया गया। कलेक्टर श्री लवानिया ने कहा कि इस प्रकार के कार्यक्रम और भी  किये जायेगें।

स्वच्छता सर्वेक्षण 2021 ग्रामीण में भोपाल जिले को अग्रणी बनाने के लिए जिला पंचायत द्वारा स्वच्छता अभियान के अंतर्गत विभिन्न कार्यक्रम  किये जा रहे हैं। इसी कड़ी में ग्राम पंचायत सूखी सेवनियां में एक अनूठी पहल की गई है। कौन बनेगा करोड़पति की तर्ज परकौन बनेगा विजेताक्विज प्रतियोगिता का आयोजन कर ग्रामीणों को स्वच्छता के लिए जागरूक किया गया। इस प्रतियोगिता में मंगल पांडे हाई स्कूल के 8 छात्र-छात्राओं ने भाग लिया।

प्रतियोगिता में स्वच्छता एवं सामान्य ज्ञान के प्रत्येक प्रश्न के सही उत्तर के लिए 100 रूपये का पुरस्कार रखा गया था। प्रतियोगिता में स्कूल की छात्रा कुमारी शिवकुमारी ने सबसे अधिक 900 रूपये, छात्रा शंकर राठौर ने 500 रूपये, कुमारी खुशबु ने 500 रूपये, कुमारी सलोनी कुशवाह ने 300 रूपये, कुमारी तनु अहिरवार ने 300 रूपये, कुमारी आशिका ने 300 रूपये, हर्ष वानखेड़े ने 200 रूपये और सुनील ने 100 रूपये की राशि एवं प्रमाण पत्र पुरस्कार के रूप में प्राप्त किये।

क्विज प्रतियोगिता "कौन बनेगा विजेतामें स्वच्छ भारत रन को किसने झण्डी देकर रवाना किया, शौच के बाद हाथ धोना क्यों जरूरी है, प्रधानमंत्री मोदी ने स्वच्छ भारत अभियान की घोषणा कहां से की, स्वच्छ भारत मिशन के लिए इस्तेमाल किया जाने वाला ट्विटर हेशटेग कौन सा है, एक स्कूल शौचालय की अनुमानित इकाई लागत कितनी है। भारत में किस तारीख को विश्व शौचालय दिवस मनाया जाता है और स्वच्छ भारत अभियान का लोगो किसने डिजाइन किया था जैसे सवाल पूछे गये।

जिला पंचायत सीईओ विकास मिश्रा ने कहा कि  प्रतियोगिता का मुख्य उद्देश्य स्वच्छता के मूल विषय को समझना है। उन्होंने कहा कि प्रतियोगिता कार्यक्रम तो एक सांकेतिक कार्यक्रम है, हमारा उद्देश्य ग्रामीणों को इस प्रकार के आयोजन से जागरूक करना है। उन्होंने कहा कि तैयार है हम, स्वच्छता की होगी जीत, जीतेगा भोपाल ग्रामीण। कार्यक्रम में सरपंच ललिता बाई जगेत, स्कूल की प्राचार्य और ग्रामीणजन उपस्थित थे।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
 04 July 2026
इंदौर। बारिश का मौसम लोगों को परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताने का एक अलग मौका देता है। इसी मौसम को खास बनाने के लिए शहर में हर रविवार…
 01 July 2026
इंदौर। मिताशा फाउंडेशन एवं डायोसिस ऑफ इंदौर के संयुक्त नेतृत्व में, केरल समाजम, रोटरी क्लब ऑफ इंदौर आदर्श एवं एसवीडी सोसायटी के सहयोग से आयोजित "संकल्प एक लाख अंगदान से…
 24 June 2026
भोपाल : फेडरेशन ऑफ रिटेलर्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया (एफआरएआई) मध्य प्रदेश शाखा ने आज भोपाल में ‘मॉडर्न मार्केट में अवैध व्यापार का सामना’ (कन्फ्रंटिंग इलिसिट ट्रेड इन मॉडर्न मार्केट) विषय पर…
Advt.