एमपी कांग्रेस में बड़ी कलह! नई कार्यकारिणी में पद मिलने के बाद पूर्व विधायक ने दिया इस्तीफा, कई दिग्गज हो रहे नाराज

Updated on 01-11-2024 11:59 AM
सतना: देश भर में एक तरफ जहां दीवाली की धूम है तो वहीं कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी की हाल ही में गठित प्रदेश कांग्रेस कमेटी में उठे विवादों के धमाके भी थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। लंबे अरसे के बाद मध्य प्रदेश कांग्रेस ने नई कार्यकारिणी का ऐलान किया। पर कांग्रेस की नई टीम घोषित होने के बाद नेताओं के इस्तीफे का सिलसिला शुरू हो गया है। कार्यकारिणी में जगह पाने वाले कई नेताओं ने इस्तीफा दे दिया है। इसी तरह रैगांव की पूर्व विधायक कल्पना वर्मा ने भी किनारा कर लिया है।

दरअसल, एमपी कांग्रेस की नई कार्यकारिणी के ऐलान के बाद से ही कांग्रेस के कई दिग्गज नेता नाराज चल रहे हैं। इसीलिए कार्यकारिणी का गठन होते ही नेताओं के इस्तीफे का दौर शुरू हो गया था। पद न पाने वालों के साथ पद पाने वालों ने भी अपना इस्तीफा दिया है।

इस्तीफे की आग पहुंची सतना


इस्तीफों के इसी माहौल के बीच रैगांव विधानसभा की पूर्व विधायक कल्पना वर्मा भी पार्टी से किनारा करते नजर आ रही है। पूरे मामले की शुरुआत तब हुई जब कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी ने हाल ही में नई प्रदेश कांग्रेस कमेटी का गठन किया था। कार्यकारिणी के गठन होने के बाद से ही भोपाल और इंदौर के पदाधिकारीयों ने इस्तीफा देना शुरू कर दिया था। जिसका असर अब सतना जिला तक पहुंच गया है।

पद किसी कर्मठ कार्यकर्ता को मिले- पूर्व विधायक कल्पना वर्मा


वहीं रैगांव विधानसभा की पूर्व विधायक कल्पना वर्मा ने प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी के नाम एक पत्र लिखा है। प्रदेश अध्यक्ष को लिखे इस पत्र में उन्होंने लिखा है कि मुझे प्रदेश सचिव का दायित्व सौंपा गया है। मैं पूर्व में संगठन में विभिन्न पदों पर रह चुकी हूं। तथा रैगांव गांव विधानसभा क्षेत्र से विधायक भी रह चुकी हूं। इसलिए मेरा मानना है कि प्रदेश सचिव का पद मेरी विधानसभा के किसी कर्मठ कार्यकर्ता को दिया जाना चाहिए जो वर्षों से पार्टी की सेवा कर रहा हो।


क्या होगा जीतू पटवारी का एक्शन


पूर्व विधायक कल्पना वर्मा ने अब तक पार्टी से इस्तीफा नहीं दिया है। मगर उनके इस पत्र से यह साफ नजर आ रहा है कि वह इस पद को स्वीकारना नहीं चाहती थी। अब देखना यह होगा कि इस्तीफों के इस दौर के बाद पार्टी का क्या निर्णय होता है। वहीं इस पूरे घटनाक्रम पर जीतू पटवारी का क्या एक्शन देखने को मिलता है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
 04 July 2026
इंदौर। बारिश का मौसम लोगों को परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताने का एक अलग मौका देता है। इसी मौसम को खास बनाने के लिए शहर में हर रविवार…
 01 July 2026
इंदौर। मिताशा फाउंडेशन एवं डायोसिस ऑफ इंदौर के संयुक्त नेतृत्व में, केरल समाजम, रोटरी क्लब ऑफ इंदौर आदर्श एवं एसवीडी सोसायटी के सहयोग से आयोजित "संकल्प एक लाख अंगदान से…
Advt.