समूह की महिलाओं ने कलेक्ट्रेट मे लगाए हर्बल गुलाल क़ा स्टॉल

Updated on 13-03-2025 11:51 AM

बलौदाबाजार। जिले की स्व सहायता समूह की महिलाएं हर्बल गुलाल का निर्माण कर अपना अलग पहचान बना रही हैं।समूह द्वारा निर्मित हर्बल गुलाल की लोगों मे अच्छी मांग है। इसी कड़ी मे बुधवार को विकासखंड पलारी के ग्राम पंचायत धमनी की राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन (बिहान) की जय मां वैष्णवी स्व सहायता समूह द्वारा संयुक्त जिला कार्यालय के रिसेप्शन काउंटर के पास स्टॉल लागए। नवनिर्वाचित जिला पंचायत अध्यक्ष आकांक्षा जायसवाल एवं जनपद पंचायत अध्यक्ष सुलोचना यादव ने स्टॉल का अवलोकन किया और हर्बल गुलाल खरीदकर प्राकृतिक उत्पादों के उपयोग को बढ़ावा देने प्रोत्साहित किया। उन्होने समूह की महिलाओं से हर्बल गुलाल निर्माण एवं बिक्री के बारे मे पूछ ताछ की और होली की अग्रिम शुभकामनाएं दीं।

पीआरपी रूखमणि कुर्रे,समूह की सदस्य जमुना ध्रुव, पुष्पा चेलक एवं सत्या कुर्रे ने बताया कि उन्होंने कलेक्टर दीपक सोनी से मुलाक़ात कर हर्बल गुलाल निर्माण की जानकारी दी है। कलेक्टर ने एनआरएलएम के माध्यम से समूह की महिलाओं के स्वावलम्बन एवं आर्थिक सशक्तिकरण हेतु अधिकारियों को जरुरी निर्देश दिये हैं। उन्होंने बताया कि उनके द्वारा निर्मित हर्बल गुलाल 500 ग्राम एवं 1 किलोग्राम के पैकेट मे उपलब्ध है जिसका मूल्य क्रमशः 50 रुपये एवं 100 रुपये है। उन्होंने बताया कि जिला पंचायत कार्यालय मे भी मंगलवार को स्टॉल लगाया गया था। इस दौरान पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष चित्तावर जायसवाल सहित अन्य स्थानीय जनप्रतिनिधि साथ थे।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 13 March 2025
महासमुंद । महासमुंद जिले के विशेष पिछड़ी जनजाति 77 गांवों के कई बसाहट में, जहां आजादी के बाद से अब तक बिजली नहीं पहुंची थी, प्रधानमंत्री जनमन योजना के अंतर्गत अब…
 13 March 2025
महासमुंद। बसना तहसील के ग्राम आमापाली में बिना अनुमति के खेत में बोरवेल खुदाई करते दो वाहनों को प्रशासन ने जब्त किया है। एसडीएम बसना श्री मनोज खांडे के निर्देश पर…
 13 March 2025
बलरामपुर। कलेक्टर राजेंद्र कटारा ने संयुक्त जिला कार्यालय भवन के सभाकक्ष में राजस्व अधिकारियों की बैठक ली। उन्होंने तहसीलवार राजस्व प्रकरणों के निराकरण की स्थिति की विस्तृत समीक्षा कर आवश्यक निर्देश…
 13 March 2025
महासमुंद। छत्तीसगढ़ सरकार की महतारी वंदन योजना प्रदेश की महिलाओं के लिए एक नई आशा बनकर आई है। यह योजना न केवल आर्थिक सहयोग प्रदान कर रही है, बल्कि महिलाओं को…
 13 March 2025
कोण्डागांव। कलेक्टर कुणाल दुदावत ने बुधवार को माकड़ी स्थित जनपद पंचायत भवन में आयोजित बैठक में आकांक्षी विकासखण्ड माकड़ी में चल रहे विकास कार्यों की समीक्षा की। समीक्षा के दौरान…
 13 March 2025
कोण्डागांव। कलेक्टर कुणाल दुदावत ने माकड़ी में आयोजित मांझी, चालकी, पुजारी एवं गायता की बैठक में बस्तर की समृद्ध एवं पारंपरिक आदिवासी कला एवं संस्कृति को संरक्षित रखने के लिए राज्य…
 13 March 2025
बलौदाबाजार। जिले की स्व सहायता समूह की महिलाएं हर्बल गुलाल का निर्माण कर अपना अलग पहचान बना रही हैं।समूह द्वारा निर्मित हर्बल गुलाल की लोगों मे अच्छी मांग है। इसी कड़ी…
 13 March 2025
बिलासपुर। सतत विकास लक्ष्य पर संभाग स्तरीय एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन आज प्रार्थना सभाभवन के सभाकक्ष में किया गया। कार्यशाला को संबोधित करते हुए संभागायुक्त महादेव कावरे ने कहा कि…
 13 March 2025
बिलासपुर। कलेक्टर अवनीश शरण ने आज सरकंडा स्थित खेल परिसर में बच्चों के लिए बनाए जा रहे स्वीमिंग पुल सहित अन्य कामों का निरीक्षण किया। निगम कमिश्नर अमित कुमार भी इस…
Advt.