नवाब मलिक के खिलाफ महाराष्ट्र में भाजपा का करेगी प्रदर्शन

Updated on 10-11-2021 07:57 PM

मुंबई महाराष्ट्र विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष देवेंद्र फडणवीस द्वारा एनसीपी नेता और राज्य सरकार में मंत्री नवाब मलिक पर अंडरवर्ल्ड से रिश्तों के आरोप लगाए जाने के बाद भाजपा सड़कों पर प्रदर्शन करेगी। राज्य के पूर्व सीएम रहे फडणवीस के करीबी माने जाने वाले भाजपा नेता रामकदम ने कहा है कि नवाब मलिक के खिलाफ जोरदार आंदोलन होगा। उन्होंने ट्विटर पर लिखाकि रास्ते पर उतरकर महाराष्ट्र सरकार तथा दाऊद के गुर्गे के साथ संबंध रखने वाले मंत्री के खिलाफ जोरदार आंदोलन होगा। जनता एक एक पैसे का हिसाब मांगती है।

 बता दें फडणवीस ने एक ओर जहां मलिक के खिलाफ गंभीर आरोप लगाए तो वहीं एनसीबी अधिकारी समीर वानखेड़े के परिजनों ने भी राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी से मुलाकात की। फडणवीस ने आरोप लगाया कि राज्य के मंत्री नवाब मलिक और उनके परिवार के सदस्यों ने एक दशक पहले 1993 के मुंबई बम विस्फोट मामले के दो दोषियों के साथ भूमि सौदे किए। मलिक ने आरोप का जोरदार खंडन करते हुए कहा कि वह पूर्व मुख्यमंत्री के कथित अंडरवर्ल्ड संबंधों को उजागर करते हुए हाइड्रोजन बम गिराएंगे। नवाब मलिक और उनके परिवार के सदस्य एक कंपनी से जुड़े हुए थे जिसने कुछ फर्जी दस्तावेज बनाकर बहुत कम कीमत पर मुंबई के कुर्ला इलाके में जमीन खरीदी थी।

,भाजपा नेता ने दावा किया कि दो दोषियों में से एक, सलीम इशाक पटेल, मुंबई में आतंकवादी दाऊद इब्राहिम की बहन हसीना पारकर के लिए काम कर रहा था।उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि मलिक और उनके परिवार के सदस्यों नेअंडरवर्ल्डसे जुड़े लोगों के साथ जमीन के सौदे किए। वहीं मलिक ने आरोपों का खंडन करते हुए कहा कि उनके द्वारा खरीदी गई संपत्ति को स्टांप शुल्क का भुगतान करने के बाद कानूनी रूप से हासिल किया गया है। मलिक ने दावा कियाकि सभी सौदे बेहद पारदर्शी तरीके से किए गए हैं। मैंने कभी भी अंडरवर्ल्ड से जुड़े किसी व्यक्ति या विस्फोट के दोषी से कोई संपत्ति नहीं खरीदी।

 दूसरी ओर एनसीबी अधिकारी समीर वानखेड़े की भाभी हर्षदा दीनानाथ रेडकर ने कल गोरेगांव पुलिस में महाराष्ट्र के मंत्री नवाब मलिक के खिलाफ आईपीसी की धारा 354, 354 डी, 503 और 506 और महिला अश्लील प्रतिनिधित्व अधिनियम, 1986 की धारा 4 के तहत शिकायत दर्ज कराई। एनसीबी की मुंबई क्षेत्रीय इकाई के निदेशक समीर वानखेड़े की पत्नी क्रांति रेडकर और उनके पिता ज्ञानदेव वानखेड़े ने महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी से मुलाकात की और राज्य के मंत्री नवाब मलिक के खिलाफ शिकायत दी।

क्रांति ने कहाकि मैंने अपने ससुर ज्ञानदेव वानखेड़े और ननद यास्मीन वानखेड़े के साथ राज्यपाल कोश्यारी से मुलाकात की। हमने मंत्री नवाब मलिक द्वारा हम पर लगातार जारी हमलों को लेकर शिकायत दी है। राज्यपाल की प्रतिक्रिया के संबंध में पूछे गए सवाल पर क्रांति ने कहाकि उन्होंने यह भरोसा जताते हुए कि सत्य की जीत होगी, हमें संयम बरतने और धैर्य रखने के लिए कहा। उनसे मिलने के बाद हम काफी सकारात्मकता महसूस कर रहे हैं।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 09 June 2026
स्टॉकहोम/नई दिल्ली: हथियारों पर नजर रखने वाली ग्लोबल संस्था SIPRI की ताजा रिपोर्ट में दावा किया गया है कि भारत ने कम से कम 12 परमाणु हथियार लाइव तैनात कर…
 09 June 2026
कोलकाता: पश्चिम बंगाल में टीएमसी की करारी हार के बाद पूरी पार्टी जहां मुश्किल दौर में फंसी है तो वहीं दूसरी ओर विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष के चयन के मामले…
 09 June 2026
पटनाः बिहार सरकार की ओर से पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी को पटना के 10 सर्कुलर रोड स्थित सरकारी बंगले को खाली करने के लिए अल्टीमेटम दिया गया है। यह बंगला…
 09 June 2026
लखनऊ, 8 जून, नई दिल्ली- INDIA ब्लॉक की दिल्ली में बैठक हुई। 25 राजनीतिक दल इसमें शामिल हुए। यूपी से सपा प्रमुख अखिलेश यादव शामिल हुए। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने…
 09 June 2026
इम्फाल, मणिपुर में 3 साल से जातीय हिंसा चल रही है। राज्य में पूरी तरह शांति नहीं है। सोमवार को कांगपोकपी जिले के पोंग्रिंगलॅान्ग रोंग्मेई नगा गांव में कुकी उग्रवादी संगठन…
 09 June 2026
मुंबई, बॉम्बे हाईकोर्ट के पूर्व जज जस्टिस गौतम पटेल का दावा है कि उन्हें और उनके परिवार को पिछले करीब 10 महीनों से धमकियां मिल रही हैं। पूर्व जज का दावा…
 09 June 2026
नई दिल्ली, भारत ने पहली बार 12 परमाणु हथियार मोर्चे पर तैनात किए हैं। देश का परमाणु हथियारों का भंडार भी 180 से बढ़कर 190 हो गया है। स्टॉकहोम इंटरनेशनल पीस…
 08 June 2026
शामली: उत्‍तर प्रदेश के शामली में चर्चित धर्म परिवर्तन मामले ने अब नया मोड़ ले लिया है। कारोबारी और केमिस्ट एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष देवराज मलिक के बेटे आयुष मलिक के…
 08 June 2026
चेन्नेई: तमिलाडु के मुख्यमंत्री थलपति विजय ने सोमवार को नॉर्वे चेस चैंपियनशिप जीतकर देश का नाम रोशन करने वाले ग्रैंडमास्टर आर. प्रज्ञानानंदा और उनके परिवार से मुलाकात की। इस दौरान…
Advt.