भोपाल से सटे ग्रामीण इलाके में मिला काले हिरण का शव, शिकार की आशंका

Updated on 23-10-2024 02:11 PM
 भोपाल। भोपाल से करीब 40 किमी दूर बरखेड़ा सालम गांव में काले हिरण का शव मिला है। ग्रामीण वीर सिंह मेवाड़ा ने मंगलवार सुबह शव दिखने की सूचना वन विभाग को दी थी। दोपहर में पहुंची वन विभाग की टीम ने काले हिरण के शव को कब्जे में लिया। भोपाल के जेल पहाड़ी स्थित पशु अस्पताल में काले हिरण के शव का पोस्टमार्टम कराया गया है।

गर्दन के पास गहरा घाव

शुरुआती जांच के बाद अधिकारियों ने बताया कि काले हिरण की उम्र करीब पांच साल थी। उसकी गर्दन के पास गहरा घाव था। इससे आशंका जताई जा रही है कि गोली मारकर काले हिरण का शिकार किया गया होगा। हालांकि शिकारी अपने साथ शव ले जा नहीं पाए। माना जा रहा है कि ग्रामीणों के जाग जाने से वे ऐसा नहीं कर पाए हों।

मौत का कारण अज्ञात

वन अधिकारियों के मुताबिक पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने के बाद ही काले हिरण की मौत का सही कारण पता चल सकेगा। इसके बाद रिपोर्ट के आधार पर वन अपराध प्रकरण दर्ज कर जांच कमेटी बनाई जाएगी। काले हिरण का पोस्टमार्टम डा. संगीता धमीजा ने किया है। पोस्टमार्टम की रिपोर्ट एक-दो दिन में आएगी। वन विभाग ने फिलहाल अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज करने के बाद छानबीन शुरू कर दी है।

छिंदवाड़ा से वन विहार लाए गए नर तेंदुआ शावक की मौत

उधर, पिछले साल छिंदवाड़ा वन मंडल से लाए नर तेंदुआ शावक की वन विहार में मृत्यु हो गई। उसे छिंदवाड़ा से उपचार के लिए वन विहार लाया गया था। शावक अत्यंत कमजोर और चल फिरने में असमर्थ था, जिसका पिछला हिस्सा काम नहीं कर रहा था। शावक का वन्य प्राणी चिकित्सक वन विहार डा. अतुल गुप्ता द्वारा विशेषज्ञों से परामर्श लेकर कर उपचार किया जा रहा था, लेकिन आंतरिक अंगों में कमजोरी के कारण शावक चल फिर नहीं पा रहा था। मृत नर तेंदुआ शावक का पोस्टमार्टम वन विहार के वन्य प्राणी चिकित्सक दल डा. अतुल गुप्ता, डा. हमजा नदीम और डा. रजत कुलकर्णी द्वारा संयुक्त रूप से किया गया। पोस्टमार्टम के बाद मृत नर तेंदुआ शावक का वन विहार में वरिष्ठ अधिकारियों की उपस्थित दाह संस्कार किया गया।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
 04 July 2026
इंदौर। बारिश का मौसम लोगों को परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताने का एक अलग मौका देता है। इसी मौसम को खास बनाने के लिए शहर में हर रविवार…
 01 July 2026
इंदौर। मिताशा फाउंडेशन एवं डायोसिस ऑफ इंदौर के संयुक्त नेतृत्व में, केरल समाजम, रोटरी क्लब ऑफ इंदौर आदर्श एवं एसवीडी सोसायटी के सहयोग से आयोजित "संकल्प एक लाख अंगदान से…
Advt.