एमपी के पुलिसकर्मियों की बोलेरो यूपी के यमुना एक्सप्रेस-वे पर हुई हादसे का शिकार

Updated on 03-12-2021 09:46 PM

भोपाल एमपी के टीकमगढ़ जिले के तीन पुलिसकर्मियों सहित पॉच लोगो की शुक्रवार अलसूबह यूपी मे हुए सडक हादसे मे मौत हो जाने की दर्दनाक घटना सामने आई है। जानकारी के अनुसार यह जानलेवा हादसा मथुरा के यमुना एक्सप्रेस-वे पर शुक्रवार सुबह 5 बजे हुआ है। हादसे में 3 पुलिसकर्मी सहित 5 लोगों की मौत हो गई, वहीं हादसे में घायल हुए चार लोगों की हालत गंभीर है। बताया गया है, कि पुलिसकर्मी टीकमगढ़ जिले के थाना भूडेरा के हैं।

और वहां से पुलिस की यह टीम एक अपहृत युवती को बरामद करने के लिए बोलेरो से हरियाणा के बहादुरगढ़ दबिश देने जा रही थी। इसी दोरान तेज रफ्तार बोलेरो यमुना एक्सप्रेस-वे पर सूबह तडके अचानक ही बेकाबू हो गई ओर पुलिया से जा टकराई। हादसा इतना भयानक था कि बोलेरो के परखच्चे हो गये और वो दो टुकड़ों में बंट गई। उसके टूकडे भी काफी दूर तक सडक पर बिखर गए। हादसे में मध्यप्रदेश के टीकमगढ़ में तैनात पुलिसकर्मी भवानी प्रसाद, महिला आरक्षक हीरा देवी, चालक जगदीश और पुलिस मित्र रवि कुमार की मौत हो गई।

जबकि, कांस्टेबल कमलेंद्र यादव, कांस्टेबल रतिराम, धर्मेंद्र कुमार और प्रीति घायल हैं। जानेलेवा हादसे की सूचना मिलते ही सुरीर पुलिस तुरंत ही मौके पर पहुचीं ओर शवो को कब्जे में लेकर घायलों को उपचार के लिये अस्पताल में भर्ती कराया गया है। भयानक सड़क हादसे के बाद वाहनो का जाम लग गया जिसके कारण एक्सप्रेसवे की एक लेन को बंद करा दिया गया था। पुलिस टीम ने क्रेन की मदद से दुर्घटनाग्रस्त बोलेरो को हटाया और बाद मे उस लेन पर दोबारा आवागमन को शुरु कराया गया। वही हादसे को लेकर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने घटना को लेकर दुख जताया है। उन्होंने मृत पुलिस के जवानों को श्रद्धांजलि अर्पित की है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
 04 July 2026
इंदौर। बारिश का मौसम लोगों को परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताने का एक अलग मौका देता है। इसी मौसम को खास बनाने के लिए शहर में हर रविवार…
 01 July 2026
इंदौर। मिताशा फाउंडेशन एवं डायोसिस ऑफ इंदौर के संयुक्त नेतृत्व में, केरल समाजम, रोटरी क्लब ऑफ इंदौर आदर्श एवं एसवीडी सोसायटी के सहयोग से आयोजित "संकल्प एक लाख अंगदान से…
 24 June 2026
भोपाल : फेडरेशन ऑफ रिटेलर्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया (एफआरएआई) मध्य प्रदेश शाखा ने आज भोपाल में ‘मॉडर्न मार्केट में अवैध व्यापार का सामना’ (कन्फ्रंटिंग इलिसिट ट्रेड इन मॉडर्न मार्केट) विषय पर…
Advt.