सड़क पर खड़े शख्स को स्कूटी सवार लड़कों ने बेची टी-20 मैच की ब्लैक टिकट, क्राइम ब्रांच का अधिकारी निकला वो, बुरे फंसे

Updated on 06-10-2024 11:37 AM
ग्वालियर: क्राइम ब्रांच को सूचना मिली कि रूपसिंह स्टेडियम रोड, पार्क के पास सिटी सेंटर ग्वालियर में कुछ लोग टी-20 क्रिकेट मैच के टिकट ब्लैक में बेच रहे हैं। क्राइम ब्रांच ने सूचना से वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराया। तो पुलिस अधीक्षक ग्वालियर ने मुखबिर से सूचना की तस्दीक कर सूचना को सही पाया।

एसपी ने भेजी टीम


एसपी ने कार्रवाई करने के लिए क्राइम ब्रांच की टीम को मौके पर भेजा। डीएसपी क्राइम नागेन्द्र सिंह सिकरवार के नेतृत्व में थाना प्रभारी क्राइम ब्रांच निरीक्षक अजय सिंह पंवार के द्वारा क्राइम टीम को टिकट ब्लैक करने वालों की धरपकड़ के लिए लगाया गया। जैसे ही टीम रूप सिंह स्टेडियम वाली रोड पार्क के पास सिटी सेन्टर पर पहुंची। कुछ समय बाद वहां पर एक एक्टिवा गाडी से तीन लडके आए।

क्राइम ब्रांच ने रंगे हाथों दबोचा


उन्होंने खरीदार बने क्राइम ब्रांच के आरक्षक से रुपए लेकर क्रिकेट मैच का टिकट थमाया। मौके पर छिपी हुई क्राइम ब्रांच की टीम ने घेराबंदी कर तीनों लडकों को पकड़ लिया गया। जिनसे उनके नाम पते पूछे गए तो एक लड़के ने अपना नाम कृष्णा शर्मा निवासी कद‌म साहब का बाडा, ग्वालियर, दूसरे लडके ने अपना नाम अमृत दुसेजा निवासी समाधिया कालोनी ग्वालियर तथा तीसरे ने अपना नाम अमन शर्मा निवासी कमल सिंह का बाग, ग्वालियर बताया।

कस्टडी में लेकर पूछताछ


तीनों लड़कों को कस्टडी में लेकर तलाशी ली गई तो कृष्णा शर्मा के पास एक टिकिट, अमृत दुसेजा के पास से दो टिकिट, तीसरे लडके अमन शर्मा के कब्जे से एक लिफाफे में चार टिकिट मिले। तीनों से टिकिट रखने व बेचने के संबंध में पूछताछ की गई है।

धारा 112(2) भारतीय न्याय संहिता के अन्तर्गत तीनों आरोपियों कृष्णा शर्मा, अमृत दुसेजा व अमन शर्मा के कब्जे से प्राप्त टिकटों व पैसों को जब्त किया गया। पकड़े गये ब्लैकर के खिलाफ थाना क्राइम ब्रांच में अप0क्र0 84/24 धारा 112(2) भारतीय न्याय संहिता के तहत प्रकरण पंजीबद्ध किया गया।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
 04 July 2026
इंदौर। बारिश का मौसम लोगों को परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताने का एक अलग मौका देता है। इसी मौसम को खास बनाने के लिए शहर में हर रविवार…
 01 July 2026
इंदौर। मिताशा फाउंडेशन एवं डायोसिस ऑफ इंदौर के संयुक्त नेतृत्व में, केरल समाजम, रोटरी क्लब ऑफ इंदौर आदर्श एवं एसवीडी सोसायटी के सहयोग से आयोजित "संकल्प एक लाख अंगदान से…
Advt.