साल 2022-23 के लिए बजट की तैयारी प्रारंभ

Updated on 22-11-2021 09:54 PM

भोपाल   मध्य प्रदेश का वर्ष 2022-23 के लिए बजट की तैयारी प्रारंभ हो गई है।नई योजनाओं के प्रस्ताव वित्त विभाग ने भेजने के लिए सभी सरकारीविभागों से कहा है। अगले बजट सत्र में विधानसभा में बजट प्रस्तुत होगा। वित्त विभाग ने इसकी तैयारियां प्रारंभ कर दी हैं। सभी विभागों से चार दिसंबर तक नई योजनाओं के प्रस्ताव भेजने के लिए कहा गया है। इस बार वेतन के लिए प्रस्तावित राशि का 32 प्रतिशत हिस्सा महंगाई भत्ता रखा जाएगा। वहीं, वेतन के लिए तीन प्रतिशत राशि अधिक रखी जाएगी।

 विभागाध्यक्ष और उप सचिव के स्तर पर बजट प्रस्ताव को लेकर चर्चा आठ से 22 दिसंबर तक होगी। विभागीय मंत्रियों के साथ वित्त मंत्री 18 से 22 जनवरी के बीच बजट प्रस्तावों पर चर्चा करेंगे। वित्त विभाग ने वर्ष 2022-23 के लिए बजट तैयार करने के दिशा-निर्देश जारी कर दिए हैं। नई योजनाओं को वित्त विभाग के स्तर पर अंतिम रूप दिया जाएगा। इसके लिए प्रशासकीय अनुमति के साथ प्रस्ताव को भेजा जाए। यदि केंद्र सरकार की किसी नई योजना के लिए बजट में प्रविधान किया जाना है तो यह सुनिश्चित कर लिया जाए कि केंद्र सरकार ने बजट प्रविधान किया है या नहीं। ऐसी योजनाओं के लिए बजट में प्रतीक स्वरूप राशि रखी जाए।

 विभाग जिन योजनाओं को निरंतर रखना चाहते हैं और मंत्रिपरिषद अनुमति दे चुकी है, उनके लिए पिछले तीन साल में आवंटित बजट और उपलब्धि का ब्योरा देना पड़ेगा। विभागों को उन सभी योजनाओं के बारे में भी वित्त विभाग को जानकारी देनी होगी, जिससे सरकार के राजस्व पर प्रभाव पड़ता है।

दरअसल, वाणिज्यिक कर, ऊर्जा, औद्योगिक नीति एवं निवेश प्रोत्साहन, सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम, सूचना प्रौद्योगिकी और राजस्व विभाग विभिन्न योजनाओं के तहत राजस्व में छूट देते हैं, जिसका प्रभाव सरकार के सकल राजस्व पर पड़ता है। एक की जाएंगी समान प्रकृति की योजनाएं सरकार समान प्रकृति की योजनाओं को इस बार भी एक करेगी।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 30 April 2026
इंदौर —इंदौर एनिमल लिबरेशन शनिवार, 02 मई 2026 को शाम 6 बजे से 8 बजे तक छप्पन दुकान पर एक विशेष जन-जागरूकता पहल आयोजित कर रहा है, जिसका उद्देश्य डेयरी…
 25 April 2026
इंदौर— चत्रभुज नरसी स्कूल (CNS), इंदौर ने 25 और 26 अप्रैल, 2026 को पिस्टल शूटिंग कॉम्पिटिशन से अपनी स्टेट-ऑफ़-द-आर्ट पिस्टल शूटिंग एकेडमी की शुरुआत की। इस इवेंट का फोकस ओलंपिक…
 25 April 2026
इंदौर: देश की प्रतिष्ठित इंजीनियरिंग प्रवेश परीक्षा जेईई मेन्स (सेशन 2) 2026 में इंदौर के विद्यार्थियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए शहर का नाम रोशन किया है। नारायणा कोचिंग सेंटर,…
 22 April 2026
इंदौर: चत्रभुज नरसी स्कूल, में 25 और 26 अप्रैल, 2026 को पिस्टल शूटिंग प्रतियोगिता होगी। इस प्रतियोगिता में छात्र और वयस्क इस अनुशासित खेल में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे।…
 17 April 2026
इंदौर। मध्यप्रदेश से एक अहम पहल सामने आई है, जहां एक इंडियन स्टार्टअप देश की सिक्योरिटी को और मजबूत बनाने के लिए स्वदेशी टेक्नोलॉजी पर काम कर रहा है। बढ़ते…
 13 April 2026
इंदौर। शहर के प्रतिष्ठित एसेंशिया लग्ज़री होटल में 19 अप्रैल तक एक विशेष महाराष्ट्रीयन फूड फेस्टिवल का आयोजन किया जा रहा है। यह फेस्टिवल होटल के ब्लू सॉल्ट और कॉफी रेस्टोरेंट में प्रतिदिन…
 10 April 2026
इंदौर: मिताशा फाउंडेशन के नेतृत्व में संचालित “संकल्प एक लाख अंगदान से जीवनदान” अभियान के अंतर्गत अंगदान हेतु प्रेरित करने के उद्देश्य से एक महत्वपूर्ण ऑनलाइन सी.एम.ई. का आयोजन किया…
 08 April 2026
इंदौर। सेंट्रल इंडिया में स्टार्टअप इकोसिस्टम को मजबूत बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए, अरिहंत कॉलेज द्वारा समर्थित कासलीवाल स्टार्टअप इन्क्यूबेशन फाउंडेशन ने आई आई टी और आई आई एम…
 06 April 2026
इंदौर: कासलीवाल स्टार्टअप इन्क्यूबेशन फाउंडेशन (KSIF), के अपने फ्लैगशिप इन्क्यूबेशन प्रोग्राम सक्षमी – कोहोर्ट 1 की शुरुआत 6 अप्रैल 2026 को होगी। यह कार्यक्रम शुरुआती चरण के स्टार्टअप्स को संरचित…
Advt.