सीएजी पर्दे के पीछे रहकर बारीकी से अपना काम करते है : श्रीमती सिंधिया

Updated on 23-11-2021 05:08 PM

भोपाल खेल एवं युवा कल्याण, तकनीकी शिक्षा एवं कौशल विकास मंत्री श्रीमती यशोधरा राजे सिंधिया ने कहा कि किसी भी व्यवस्था के सुचारू संचालन में नियमों का अनुपालन करवाना अत्यंत महत्वपूर्ण है। कहीं पर भी हुई चूक को खोजकर चिन्हित करना और भी अधिक महत्वपूर्ण हो जाता है। इस काम में अपने उत्तरदायित्व का निर्वहन करने में सीएजी का उल्लेखनीय स्थान होता है। श्रीमती सिंधिया ने कहा कि सीएजी पर्दे के पीछे रहकर बारीकी से निष्पक्षता से अपना काम करते हैं। मंत्री श्रीमती सिंधिया सोमवार को मिंटो हाल में लेखा परीक्षा जागरूकता सप्ताह के समापन समारोह को संबोधित कर रही थी।

मंत्री श्रीमती सिंधिया ने कहा कि स्वतंत्र एवं निष्पक्ष लेखा परीक्षा द्वारा हमें हमारी कमियों को पहचानने का अवसर प्राप्त होता है। लेखा परीक्षक द्वारा दिए सुझावों पर विचार कर हम सकारात्मक परिवर्तन कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि लेखा परीक्षा कमियाँ बताने वाला विभाग नहीं बल्कि ये हमारे कार्यों का निष्पक्ष मूल्यांकन कर हमें सकारात्मक सुझाव देते हैं। श्रीमती सिंधिया ने कहा कि मेरा सीधा संबंध ग्वालियर शहर से होने के कारण मेरा प्रधान महालेखाकार कार्यालय ग्वालियर से एक विशेष स्नेह भी है।

लोक लेखा समिति के चेयरमेन पी.सी. शर्मा ने कहा कि सीएजी गुड गवर्नेंस के लिए लगातार कार्य करता है। सीएजी सदैव सजग, सचेत और सर्तक रहकर सकारात्मक और सुधारात्म्क सुझाव देते हैं।

समारोह में लेखा परीक्षा जागरूकता सप्ताह में आयोजित विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेताओं को पुरस्कृत किया गया। खण्डवा विधायक देवेन्द्र वर्मा तथा प्रधान महालेखाकार डी. साहू सहित अन्य अधिकारी मौजूद थे।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
 04 July 2026
इंदौर। बारिश का मौसम लोगों को परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताने का एक अलग मौका देता है। इसी मौसम को खास बनाने के लिए शहर में हर रविवार…
 01 July 2026
इंदौर। मिताशा फाउंडेशन एवं डायोसिस ऑफ इंदौर के संयुक्त नेतृत्व में, केरल समाजम, रोटरी क्लब ऑफ इंदौर आदर्श एवं एसवीडी सोसायटी के सहयोग से आयोजित "संकल्प एक लाख अंगदान से…
Advt.