इंदौर के एमवाय अस्पताल में शुरू हुई ब्लड कैंसर मरीजों के लिए कार टी सेल थैरेपी

Updated on 03-11-2024 12:33 PM
 इंदौर । शासकीय एमजीएम मेडिकल कॉलेज के एमवाय अस्पताल में ब्लड कैंसर से पीड़ित मरीजों के लिए कार टी सेल थैरेपी शुरू की गई है। दावा देश के किसी शासकीय अस्पताल में पहली बार यह थैरेपी शुरू हुई है। हाल ही में ट्रांसफ्यूजन मेडिसिन विभाग और बोन मैरो ट्रांसप्लांट यूनिट ने बी-सेल एक्यूट लिम्फोब्लास्टिक ल्यूकेमिया से पीड़ित मरीज पर इस थैरेपी का उपयोग किया गया।

डीन डॉ. संजय दीक्षित ने बताया कि इस प्रक्रिया में मरीज के सफेद रक्त कणों को विशेष मशीन की मदद से एकत्रित किया गया, जिसके बाद जीन में बदलाव कर उन्हें कैंसर कोशिकाओं को पहचानने और नष्ट करने योग्य बनाया गया।


20 दिन के बाद मरीज को वापस प्रत्यारोपित किया गया। अमेरिका, यूरोप, कनाडा, आस्ट्रेलिया, यूके जैसे देशों में इस थैरेपी की शुरुआत कुछ वर्ष पहले हो चुकी है, जबकि भारत में इस थैरेपी को आईआईटी मुंबई और टाटा मेमोरियल अस्पताल के सहयोग से विकसित किया गया है। वर्ष 2023 में भारत की केंद्रीय औषधि मानक नियंत्रण संगठन द्वारा इसे व्यावसायिक रूप से मंजूरी दी गई।


यह कार टी सेल थेरेपी

कार टी सेल थैरेपी एक प्रकार की इम्यूनोथेरेपी है, जिसमें मरीज के टी सेल्स को पुन: प्रोग्राम किया जाता है, ताकि वे कैंसर कोशिकाओं को पहचान कर उनका सफाया कर सकें। इस प्रक्रिया में पहले सफेद रक्त कणों को एकत्र कर टी सेल्स को अलग किया जाता है।


फिर, इन्हें एक विशेष रिसेप्टर- चाइमेरिक एंटीजन रिसेप्टर्स के साथ जेनेटिकली इंजीनियर किया जाता है। यह रिसेप्टर्स टी सेल्स को कैंसर कोशिकाओं की पहचान करने में मदद करते हैं। बाद में इन कार टी सेल्स को नियंत्रित वातावरण में बढ़ाकर मरीज के शरीर में फिर से डाल दिया जाता है, जहां ये कैंसर कोशिकाओं को नष्ट करते हैं।


अमेरिका से सस्ती यहां

अधिकारियों ने बताया कि अमेरिका में कार टी सेल थैरेपी का खर्च करीब चार करोड़ रुपये है, वहीं मध्य भारत में यह थैरेपी एक-तिहाई लागत में उपलब्ध कराई जा रही है, जिससे अधिक मरीजों तक इसकी पहुंच बढ़ सके।


ये है इसके लाभ

  • एचएलए मैचिंग की आवश्यकता नहीं है, जिससे इसकी उपलब्धता बढ़ जाती है।
  • सीडी4 और सीडी8 टी सेल्स के साथ काम करती है।
  • कैंसर कोशिकाओं के प्रोटीन, कार्बोहाइड्रेट और ग्लाइकोलिपिड्स को लक्षित करती है।
  • तेजी से ट्यूमर-स्पेसिफिक टी सेल्स का निर्माण।
  • ग्राफ्ट-वर्सस-होस्ट डिजीज का जोखिम कम करती है।
  • एक बार की थैरेपी का दीर्घकालिक प्रभाव।

मरीजों को उन्नत उपचार मिलेगा

यह पहल मध्य भारत में ब्लड कैंसर उपचार में काफी मददगार साबित होगी, जिससे अधिक मरीजों को उन्नत उपचार प्राप्त हो सकेगा। - डॉ. अशोक यादव 
अधीक्षक, एमवाय अस्पताल


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
 04 July 2026
इंदौर। बारिश का मौसम लोगों को परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताने का एक अलग मौका देता है। इसी मौसम को खास बनाने के लिए शहर में हर रविवार…
 01 July 2026
इंदौर। मिताशा फाउंडेशन एवं डायोसिस ऑफ इंदौर के संयुक्त नेतृत्व में, केरल समाजम, रोटरी क्लब ऑफ इंदौर आदर्श एवं एसवीडी सोसायटी के सहयोग से आयोजित "संकल्प एक लाख अंगदान से…
Advt.