मुख्यमंत्री श्री चौहान आज कोविड बाल सेवा योजना के बच्चों को करेंगे राशि वितरण
Updated on
06-10-2021 11:27 PM
मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान गुरूवार 7 अक्टूबर को मिटों हॉल में दोपहर 3 बजे "मुख्यमंत्री कोविड बाल सेवा योजना" के बाल हितग्राहियों को राशि का वितरण करेंगे। साथ ही श्री चौहान भोपाल, सीहोर और रायसेन के चार नए बाल हितग्राहियों को मंच पर स्वीकृति पत्र देगें और 16 बच्चों से भेंट करेंगे। कार्यक्रम में 282 नव पात्र बाल हितग्राहियों को 5 हजार प्रति माह हितग्राही के मान से 14.10 लाख रूपये की राशि उनके खाते में अंतरित की जायेगी। अब तक मुख्यमंत्री कोविड बाल सेवा योजना में प्रदेश के 1360 अनाथ बच्चों को लाभान्वित किया गया है। उल्लेखनीय है कि कोविड-19 के दौरान अनेक बच्चे उनके माता-पिता की मृत्यु के कारण अनाथ हो गए है। अधिकांश स्थितियों में उनकी देखरेख और संरक्षण के लिए कोई भी सहायता उपलब्ध नहीं थी और सगे संबंधी भी आर्थिक कठिनाईयों के कारण ऐसे बच्चों के भरण पोषण के लिए तैयार नहीं थे। ऐसे में मुख्यमंत्री श्री चौहान ने संवेदनशीलता कि साथ इन बच्चों की जिम्मेदारी लेने का निर्णय लिया। देश में पहली बार कोविड-19 महामारी से अनाथ हुए बच्चों की सहायता के लिए अग्रणी पहल करते हुए "मुख्यमंत्री कोविड-19 बाल सेवा योजना" प्रारंभ की गई। राज्य शासन द्वारा ऐसे बच्चों की आर्थिक सहायता के अतिरिक्त उनकी निशुल्क शिक्षा और राशन की व्यवस्था का प्रावधान भी किया गया है। प्रदेश में कोविड के कारण माता-पिता की मृत्यु होने पर विषम परिस्थितियों में आए लगभग 2022 बच्चे जो इस योजना के तहत पात्र नहीं है, को प्रदेश में स्पॉन्सरशिप योजना के तहत लाभान्वित किया जा रहा है। साथ ही प्रदेश में निजी स्पॉन्सरशिप के तहत भी लगभग 709 बच्चों को लाभान्वित किया गया है।
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
भोपाल आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
इंदौर — द परफेक्ट
क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ
राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
इंदौर। मिताशा फाउंडेशन एवं डायोसिस ऑफ इंदौर के संयुक्त नेतृत्व में, केरल समाजम, रोटरी क्लब ऑफ इंदौर आदर्श एवं एसवीडी सोसायटी के सहयोग से आयोजित "संकल्प एक लाख अंगदान से…
भोपाल : फेडरेशन ऑफ रिटेलर्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया (एफआरएआई) मध्य प्रदेश शाखा ने आज भोपाल में ‘मॉडर्न मार्केट में अवैध व्यापार का सामना’ (कन्फ्रंटिंग इलिसिट ट्रेड इन मॉडर्न मार्केट) विषय पर…